Thursday, April 18, 2024

छत्तीसगढ़ : बृजमोहन अग्रवाल का सरकार पर हमला, कहा‌- कोरोना और नक्सल हमले से राज्य दुखी, CM असम में थे व्यस्त : VIDEO

रायपुर : भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने बीजापुर नक्सली घटना व 22 जवानों के शहादत पर प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि यह राजनीति करने का समय नहीं है पर प्रदेश में इतनी बड़ी नक्सली घटना हो गई, 22 से अधिक जवान शहीद हो गए। 30 से अधिक जवान घायल हो गए। अनेक जवान लापता है और प्रदेश के मुख्यमंत्री व मंत्रिमंडल के सदस्य असम चुनाव में रैली करने में व्यस्त हैं। लगता है उनकी जवाबदारी छत्तीसगढ़ की जनता और जवान से ज्यादा असम चुनाव और कांग्रेस के प्रति है। अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री को घटना के बाद तत्काल छत्तीसगढ़ के लिए निकल जाना था और यहां आकर इस पूरे हालात पर नजर रखनी थी। पर मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ को अपने हाल में छोड़कर पूरी तरह असम के चुनाव में  रैली, सभा व प्रचार में व्यस्त थे। अग्रवाल ने कहा कि नक्सलियों से लड़ने की ना तो छत्तीसगढ़ सरकार के पास कोई कार्य योजना है और न ही नक्सलियों के खिलाफ लड़ने की ललक है।

इस सरकार में बैठे अनेक लोगों ने समय-समय पर लाल आतंक को समर्थन करने वाले अर्बन नक्सलियों के समर्थन में सामने आए हैं। मानवाधिकार के नाम पर नक्सलियों के समर्थन करने वालो और नक्सल विचारों को समर्थन करने वाले लोगों के समर्थन में सामने आए हैं। नक्सली विचारधारा के समर्थक कहीं ना कहीं इस सरकार के अंग बन चुके हैं। ऐसे में सरकार कैसे नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई लड़ेगी। अग्रवाल ने कहा कि सरकार  नक्सलियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने में पूरी तरह असफल रही है। सरकार के गलत नीतियों के चलते ही नक्सल घटनाएं बढ़ रही है और हमारे जवान लगातार शहीद हो रहे है। उन्होंने नक्सली और अर्बन नक्सलियों के उन्मूलन के लिए व्यापक अभियान चलाने की मांग की है।

spot_img

AAJ TAK LIVE

ABP LIVE

ZEE NEWS LIVE

अन्य खबरे
Advertisements
यह भी पढ़े
Live Scores
Rashifal
Panchang