Thursday, March 28, 2024

छत्तीसगढ़ बजट 2021: सदन में धान खरीदी पर घमासान, विपक्ष का वॉकआउट, उधर चैनपुर में 4 हेक्टेयर जमीन आबंटन मामले में पू्र्व जीएम सस्पेंड

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज तीसरा दिन है। सदन में आज अनुपूरक बजट पर चर्चा हो रही है। अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान पूर्व सीएम रमन सिंह ने सदन को संबोधित करते हुए कहा कि बजट में चर्चा करने जैसी कोई चीज नहीं है। उन्होंने सुझाव देते हुए कहा कि रोजगार की व्यवस्था होनी चाहिए थी। कोरोना मरीजों के लिए प्रावधान नहीं है। बजट की किताबों में जो ब्लंडर त्रुटि है। 26 माह में 36 हजार करोड़ का कर्ज लिया है, कर्ज लेकर सरकार केवल राजस्व व्यय बढ़ा रही है। वित्तीय प्रबंधन में राज्य सरकार फेल है।

इससे पहले सदन में विपक्ष ने 16 करोड़ को 1600 करोड़ प्रिंट हो जाने का मामला उठाया। विपक्ष के मुताबिक 505 करोड़ के बजट में 1600 करोड़ की राशि प्रिंट कर दी गई है। इस पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों के बीच तीखी नोकझोंक हुई।

बृजमोहन अग्रवाल ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में अनियमितता का मामला उठाया। बृजमोहन अग्रवाल के मुताबिक किसान परेशान हुए हैं, किसानों ने गिरदावरी मामले में परेशान होकर खुदकुशी भी की है। बहुत किसान धान बेच नहीं पाए । इसके जवाब में खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने कहा- कि शनिवार और रविवार होने की वजह से 2 दिन पहले ही धान खरीदी की समय सीमा खत्म हुई। पहले भी शनिवार, रविवार और शासकीय अवकाश के दिन धान खरीदी नहीं होती थी।

21 लाख 52 हजार पंजीकृत किसानों में से 20 लाख 53 हजार किसानों से धान खरीदी हुई। ये सही नहीं है कि गिरदावरी की वजह से परेशान होकर किसान ने खुदकुशी की। बृजमोहन अग्रवाल ने फिर सवाल दागा कि, प्रदेश में कुल कितने किसानों ने धान बोया था। इस पर खाद्य मंत्री अमरजीत ने कहा कि 35 लाख हेक्टेयर में खेती होती है। हमारे पास धान के रकबे और खरीदी की जानकारी है। बीजेपी विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने गिरदावरी संबंधित जानकारी मांगी । इस पर खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने कहा- इसकी जानकारी राजस्व विभाग से मिलेगी । मंत्री के जवाब से असंतुष्ट बीजेपी विधायकों ने किया सदन से वॉकआउट कर दिया।

spot_img

AAJ TAK LIVE

ABP LIVE

ZEE NEWS LIVE

अन्य खबरे
Advertisements
यह भी पढ़े
Live Scores
Rashifal
Panchang