Friday, March 29, 2024

छत्तीसगढ़ : रायपुर इंडोर स्टेडियम में कोविड मरीजों को परिजन देख सकेंगे लाइव, निगम ने बनाया सिस्टम ; यहाँ देखे लिंक

रायपुर : इनडोर स्टेडियम में भर्ती मरीजों को अब उनके परिजन घर बैठे देख रहे हैं। यू-ट्यूब का एक लिंक जारी किया जा रहा है। इस लिंक पर क्लिक करने पर परिजन अपने सेंटर में भर्ती परिजनों का हालचाल भी जान रहे हैं। रायपुर स्मार्ट सिटी और नगर निगम ने मिलकर यह सिस्टम तैयार किया है। शनिवार को इस सिस्टम की लाइव स्ट्रीमिंग की गई।

शहर में 360 बिस्तरों वाले सबसे बड़े कोविड सेंटर में भर्ती मरीजों की जानकारी लेना परिजनों के लिए मुश्किल होता है। इस दिक्कत को दूर करने के लिए ही निगम ने नई सुविधा शुरू की है। इसके लिए अस्पताल में 71 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। मरीज इन सीसीटीवी कैमरे की मददर से मरीजों के चल रहे इलाज को देख रहे हैं। मरीजों की स्थिति, उनकी आवश्यकताओं के साथ ही विशेषज्ञ डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ की सेवाओं की जानकारी भी लाइव मिल रही है। डॉक्टर्स की टीम कंट्रोल रूम में बैठकर कैमरे से मिल रहे फुटेज के आधार पर मरीजों से निरंतर संपर्क बना रहे हैं।

डॉक्टरों से तुरंत संपर्क के लिए हर वार्ड में इंटर कॉम की सुविधा भी दी गई है। महापौर एजाज डेबर ने बताया कि सूचना क्रांति और टेक्नालाजी का उपयोग अब सही मायने में एेसे महामारी के समय में उपयोगी साबित हो रहा है। इसके लिए यूट्यूब चैनल के लिंक youtu.be/7m-bonTykks पर जाकर मोबाइल फोन या लैपटॉप के जरिए लाइव स्ट्रीमिंग वीडियो देख सकेंगे। लाइव स्ट्रीमिंग के लिए 24 एचडी कैमरे से फीड ली जा रही है, जिसके माध्यम से यूट्यूब चैनल के इस लिंक से परिजन घर बैठे अस्पताल के वार्ड में भर्ती मरीज को देख रहे हैं। इसके लिए हर 10 सेकेंड में अलग-अलग वार्ड के चार फ्रेम लगातार दिखाई दे रहे हैं। यह वार्ड से मिली तस्वीरों को स्क्रीन पर दिखा रहे हैं।

मरीजों के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध
स्मार्ट सिटी और निगम ने महज चार दिनों में स्टेडियम को अस्थायी कोविड अस्पताल में बदलकर सभी सुविधाओं से लैस किया है। यहां 360 बिस्तर के साथ ही ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के अलावा वेंटीलेटर की व्यवस्था भी है। मरीजों को फल, अंडे व भोजन की नि:शुल्क सुविधा के साथ उनके मनोरंजन की व्यवस्था भी इस अस्थाई कोविड अस्पताल में की गई है। हैदराबाद और राजधानी रायपुर के विशेषज्ञ डॉक्टर तथा मेडिकल स्टाफ सहित निगम और रायपुर स्मार्ट सिटी की टीम यहां ड्यूटी पर हैं।
– एजाज ढेबर, महापौर, नगर निगम

spot_img

AAJ TAK LIVE

ABP LIVE

ZEE NEWS LIVE

अन्य खबरे
Advertisements
यह भी पढ़े
Live Scores
Rashifal
Panchang