राज्य एवं शहर
Chhattisgarh : स्वास्थ्य विभाग ने की 296 नए MBBS डॉक्टरों की पदस्थापना, 10 दिनों के अंदर ड्यूटी जॉइन करने का आदेश , अन्यथा होगी कारवाही


रायपुर : स्वास्थ्य विभाग ने एमबीबीएस उत्तीर्ण 296 नए डॉक्टरों की पदस्थापना की है। इन नए डॉक्टरों को प्रदेश के विभिन्न शासकीय मेडिकल कॉलेज अस्पतालों, जिला चिकित्सालयों, मातृ एवं शिशु अस्पतालों, सिविल अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में पदस्थ किया गया है। प्रदेश भर में बड़ी संख्या में इन डॉक्टरों की नियुक्ति से वर्तमान कोविड-19 संकट के दौरान संक्रमितों के इलाज और प्रबंधन में मदद मिलेगी। नवपदस्थ सभी डॉक्टरों को दस दिनों के भीतर अपने-अपने पदस्थापना वाले अस्पतालों में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। छत्तीसगढ़ चिकित्सा एवं दंत चिकित्सा स्नातक प्रवेश नियम के तहत इनकी पदस्थापना एम.बी.बी.एस. प्रवेश के समय निष्पादित शासकीय/ग्रामीण सेवा के अनुबंध के अनुसार संविदा आधार पर दो वर्ष के लिए की गई है।
RO-NO-12027/80
छत्तीसगढ़ चिकित्सा एवं दंत चिकित्सा स्नातक प्रवेश नियम के तहत अनुबंधित डॉक्टरों को एम.बी.बी.एस. प्रवेश के समय निष्पादित अनुबंध के अनुसार संविदा आधार पर दो वर्ष की शासकीय सेवा करना अनिवार्य है। बंध-पत्र (Bond) के उल्लंघन पर बंध-पत्र की राशि की वसूली, विश्वविद्यालय से अंतिम डिग्री प्रदान नहीं किए जाने और राज्य मेडिकल काउंसिल में पंजीयन नहीं किए जाने के साथ ही पाठ्यक्रम अवधि के दौरान शासन द्वारा भुगतान की गई संपूर्ण छात्रवृत्ति/शिष्यवृत्ति की राशि की वसूली भू-राजस्व के बकाया के रूप में किए जाने का प्रावधान है।

अति आवश्यक संधारण तथा विछिन्नता निवारण अधिनियम, 1979 (एस्मा एक्ट, 1979) एवं एपिडेमिक एक्ट, 1897 के कण्डिका-03 में निहित प्रावधानों के तहत नवपदस्थ डॉक्टरों द्वारा निर्धारित समय-सीमा में अपने पदस्थापना स्थान में कार्यभार ग्रहण नहीं किए जाने पर उनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। उनसे अनुबंध की राशि की वसूली भू-राजस्व के बकाया राशि की भांति करने के साथ राज्य मेडिकल बोर्ड में पंजीयन रद्द करने को कार्यवाही भी की जाएगी।



राजनीति
छत्तीसगढ़ में भाजपा का जेल भरो आंदोलन जारी, रायपुर में बृजमोहन अग्रवाल सहित 2000 कार्यकर्ता गिरफ्तार ; अन्य जिलों में भी जारी है प्रदर्शन


रायपुर : छत्तीसगढ़ में धरना-प्रदर्शन को लेकर जारी सरकारी आदेश के को लेकर BJP ने मोर्चा खोल दिया है। बीजेपी ने सोमवार को प्रदेश भर में जेल भरो आंदोलन की शुरुआत की। रायपुर में पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के नेतृत्व में सैकड़ों बीजेपी कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। कालीबाड़ी से मुख्यमंत्री आवास जाने के लिए मार्च शुरू किया।
RO-NO-12027/80

रायपुर में करीब दो घंटे से चल रहे प्रदर्शन के बाद पुलिस ने पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल सहित करीब 2000 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है। बृजमोहन काले गुब्बारे लेकर सेंट्रल जेल परिसर में बैठे हुए हैं। वहीं जांजगीर में कलेक्ट्रेट की ओर बढ़ रहे भाजपाइयों ने बैरिकेड तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। रायगढ़ में भी प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है। बिलासपुर और दुर्ग में भी प्रदर्शन जारी है।
प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस ने जगह-जगह बैरिकेड लगाए। इसके बाद भी वह पुलिस को चकमा देकर नारेबाजी करते हुए घड़ी चौक तक पहुंच गए। पुलिस वहां उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी बैरिकेड पर चढ़ गए। इसे लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हंगामा होने लगा। भाजपाई काला कानून वापस लो जैसे नारे लगाने लगे।
वहीं पुलिस बीजेपी कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए जगह-जगह बैरिकेड्स लगाए। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रही। इस दौरान एसआरपी चौक के पास आंदोलन करते हुए कई बीजेपी नेता गिरफ्तार किए गए। इनमें श्रीचंद सुंदरानी, पवन साय, नवीन मार्कंडेय, दीपक महस्के समेत सैकड़ों कार्यकर्ता और नेता गिरफ्तार किए गए। पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल सहित तमाम नेता जेल भरो आंदोन का नेतृत्व कर रहे हैं।
बिलासपुर में बेरिकेड्स तोड़ा
बिलासपुर में जेल भरो आंदोलन के तहत भाजपाइयों और पुलिस के बीच जमकर झूमाझटकी हुई। पुलिस ने भाजपाइयों को कलेक्ट्रेट से पहले रोक लिया। बताया जाता है कि एक BJP नेता की गिरफ्तारी हुई। गिरफ्तार के बाद मुचलके पर सभी को रिहा कर दिया जाएगा। जांजगीर में कलेक्ट्रेट की ओर बढ़ रहे भाजपाइयों ने बेरिकेड्स तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
गरियाबंद में ‘तुगलकी फरमान’
गरियाबंद में भी जेल भरो आंदोलन एवं धरना प्रदर्शन जारी है। पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन मांझी, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश प्रभारी संदीप शर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्वेता शर्मा आदि बीजेपी नेता मौजूद रहे। नगर के गांधी मैदान में धरना प्रदर्शन जारी है। पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने तुगलकी फरमान बताते हुए कहा कि जनता की आवाज को दबाया जा रहा है।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में भी गिरफ्तारी
गौरेला में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर गिरफ्तारी दी। सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता जिला भाजपा कार्यालय में एकत्रित हुए और वहां से रैली निकालकर कलेक्ट्रेट का घेराव करने के लिए बढ़ने लगे। इस दौरान पुलिस ने सख्त सुरक्षा व्यवस्था की थी। कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोक दिया गया। कलेक्ट्रेट से पहले ही सभी कार्यकर्ता गिरफ्तार कर लिए गए। इसके बाद उन्हें अस्थाई जेल ले जाया गया। इस दौरान भी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।
जांजगीर में भाजपाइयों ने बैरिकेड तोड़ा, अस्थाई जेल ले जाए गए
जांजगीर में भाजपा नेताओं ने सरकारी आदेश को लोकतंत्र की हत्या बताते हुए सड़क पर प्रदर्शन किया। कचहरी चौक पर सैकड़ों की तादाद में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ता बैरिकेड पर चढ़ गए और उसे तोड़ दिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों और कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। इसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी गिर पड़े और उन्हें पैर में चोट आई है। इसके बाद पुलिस ने कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें बीडी महंत बालोद्यान में बनाए गए अस्थाई जेल लाया गया है।
रायगढ़ में महिला कार्यकर्ता बेहोश हुई
रायगढ़ में गांधी पुतला चौक स्थित भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ता एकत्र हुए। वहां से कलेक्ट्रेट के लिए बढ़े तो कंट्रोल रूम के पास बैरिकेड की दो स्तर पर रास्ता रोका गया था। हालांकि कार्यकर्ताओं ने उसे तोड़ दिया और आगे बढ़ने लगो। इस दौरान दोनों ओर से जमकर धक्का-मुक्की हुई। इस बीच दो महिला कार्यकर्ता बेहोश हो गईं। उन्हें पुलिसकर्मी प्राथमिक उपचार के लिए लेकर गए। बाकी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर उन्हें बस में भरकर कलेक्ट्रेट परिसर में बनाए गए अस्थाई जेल ले जाया गया।
इस फैसले का विरोध
पिछले दिनों गृह विभाग की तरफ से एक आदेश भी जारी किया गया। इसमें तमाम धरना, निजी, सार्वजनिक कार्यक्रम, धार्मिक, राजनीतिक कार्यक्रमों, जुलूस, रैली, भूख हड़ताल जैसे कार्यक्रमों को लेकर एक गाइडलाइन जारी की गई है। इसमें प्रदेश के सभी कलेक्टर और एसपी को निर्देशित किया गया। यह कहा गया है कि सभी सार्वजनिक आंदोलन, धरना प्रदर्शन, राजनीतिक कार्यक्रम वगैरह अब जिला प्रशासन से बिना अनुमति के आयोजित नहीं किए जा सकेंगे। सरकार के इसी फैसले का विरोध भाजपा कर रही है।


CORONA VIRUS
छत्तीसगढ़ में कोरोना का अंत! प्रदेश में आज एक भी मरीज़ पॉज़िटिव नहीं, 8 रिकवरी ; एक्टिव केस 20 ; 20 जिले संक्रमण फ्री


रायपुर : छत्तीसगढ़ मे आज कोरोना का एक भी नया मरीज़ नही मिला हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 8 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
RO-NO-12027/80
प्रदेश में आज पॉजिटिविटी दर 0.00% प्रतिशत है। आज प्रदेश भर में हुए 1 हजार 209 सैंपलों की जांच में से शून्य मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

प्रदेश के 28 जिलों में आज कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया हैं। प्रदेश के 20 जिले में आज कोराना के सक्रिय मरीज नहीं है। 08 जिलों में 01 से 12 के मध्य कोरोना सक्रिय मरीजों की संख्या रही।
गौरतलब है की प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 11 लाख 52 हजार 334 है। छत्तीसगढ़ में अब तक 11 लाख 38 हजार 280 मरीज स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 20 हो गई है।
देखिए जिलेवार आंकड़ा :
आज 8 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। #ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @VinodSevanLal pic.twitter.com/8ae5wM0eHB
— Health Department CG (@HealthCgGov) May 15, 2022


बॉलीवुड तड़का - Entertainment
छत्तीसगढ़ : रायपुर में चैरिटी शो में बॉलीवुड सिंगर लकी अली ने किया परफॉर्म, रकम से बनेंगे क्लासरूम ; राजकीय गमछा से हुआ स्वागत


रायपुर : बॉलीवुड सिंगर लकी अली ने शनिवार देर रात राजधानी रायपुर में एक चैरिटी शो में अपनी आवाज का जादू बिखेरा। उनका खुमार इस कदर युवाओं पर छाया है कि स्टेज पर पहुंचने के साथ ही रायपुरियंस ने लकी… लकी.. की आवाज और सीटी बजाते हुए उनका जोरदार स्वागत किया। लकी ने फैंस का अभिवादन स्वीकार किया और बिना कोई बात किए सीधे सॉन्ग अनजानी राहों में… गाते हुए परफॉर्मेंस शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने न तुम जाने न हम…, जाने क्या ढूंढता है ये मेरा दिल… और फेमस ओ सनम सॉन्ग सुनाया।
RO-NO-12027/80
दरअसल, रॉयल्स राउंड टेबल 317 और रॉयल्स लेडीज सर्कल के रायपुर यूनिट की ओर से आयोजित रॉयल्स म्यूजिक फेस्ट सफरनामा में शामिल होने के लिए लकी अली पहुंचे थे। लोगों ने शोर मचाकर लकी का स्वागत किया। शो शुरू होने से पहले राज्य योजना आयोग के सदस्य और फिल्म पॉलिसी तैयार करने वाले गौरव द्विवेदी ने लकी का छत्तीसगढ़ के राजकीय गमछा से स्वागत किया था। लकी इस गमछे के साथ मंच पर पहुंचे।

इससे पहले फेस्ट की शुरूआत सिंगर सिद्धार्थ स्लाथिया ने ऐसा देखा न था… सॉन्ग से की। इसके बाद उन्होंने चन्ना मेरे या मेरे…, रे कबीरा मान जा…, क्या हुआ तेरा वादा…, तू जाने न…, एक प्यार का नगमा है…, कभी कभी मेरे दिल में… जैसे सुपरहिट गाने गाए। लोग भी उनके साथ गुनगुनाते रहे। सिद्धार्थ की एक घंटे की परफॉर्मेंस के बाद लकी अली ने स्टेज पर एंट्री ली थी।
चैरिटी की रकम से बनेंगे क्लासरूम
राउंड टेबल संस्था से जुड़े अनिकेत मोटवानी, निखिल जिन्दल, अर्जुन दुबे, चेयरमैन प्रतीक केवलानी, कार्यक्रम संयोजक दिव्यम अग्रवाल, भूपेश बडवानी, मनीष लालवानी, आकाश कुमार, सुनील तिवारी, तेजिंद्र राजपाल ने बताया कि हमारी संस्था बीते 26 सालों से गरीब बच्चों के लिए क्लास रूम तैयार कर रही है। इस कॉन्सर्ट के माध्यम से जुटाई गई संपूर्ण राशि का भी उपयोग वंचित बच्चों के लिए क्लास रूम बनाने में किया जाएगा।


-
राज्य एवं शहर6 days ago
छत्तीसगढ़ : नेहरू नगर भिलाई के अंडरब्रिज के शेड में लगी भीषण आग ; मचा हड़कंप : देखिए वीडियो
-
खेल5 days ago
छत्तीसगढ़ की 2 सीनियर क्रिकेट टीम 3 अभ्यास मैच खेलने के लिए उत्तराखंड और पंजाब रवाना ; शशांक और संजीत को मिली कमान ; देखिए सूची
-
Special News6 days ago
छत्तीसगढ़ के सभी नगरीय निकायों में बनेंगे ’कृष्ण कुंज’ ; बरगद, पीपल, नीम और कदंब के पेड़ों का होगा वृक्षारोपण
-
राज्य एवं शहर6 days ago
छत्तीसगढ़ में दिखने लगा चक्रवात ‘असानी’ तूफान का असर, बस्तर सहित प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के आसार ; दुर्ग सबसे गर्म
-
ज्योतिष6 days ago
राशिफल 10 मई : कर्क समेत इन राशि वालों का बढ़ेगा धन, इन राशियों के जातक बहुत बचकर पार करें समय
-
CORONA VIRUS5 days ago
छत्तीसगढ़ : कोरोना के 6 नए मामले आए सामने, 7 हुए ठीक ; सक्रिय केस 33 ; 16 जिले संक्रमण मुक्त
-
Special News6 days ago
CG : भेंट-मुलाकात के 7वें दिन लुंड्रा विधानसभा पहुंचे CM भूपेश ; धौरपुर में SDM कार्यालय और कॉलेज, बच्चों की पूरी की इच्छा ; देखिए झलकियां और घोषणाएं
-
राज्य एवं शहर5 days ago
छत्तीसगढ़ : बलौदाबाजार पुलिस विभाग में 18 पुलिसकर्मी का हुआ तबादला ; देखिए लिस्ट