Thursday, March 28, 2024

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र, पत्रकारों को फ्रंट लाइन वॉरियर्स के रूप में टीकाकरण का किया आग्रह

रायपुर : छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री TS सिंहदेव ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखा है। TS सिंहदेव ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन को पत्र लिखकर पत्रकारों को फ्रंट लाइन वारियर्स के रूप में मानते हुए टीकाकरण किए जाने का आग्रह किया है।

प्रदेश में कोरोना का संक्रमण बेकाबू हो गया है। हर दिन रिकॉर्ड नए मरीज मिल रहे हैं। जिसके चलते राजधानी रायपुर समेत अन्य जिलों में पॉजिटिव रेट बढ़ गया है। दूसरी ओर बढ़ते मौत के आंकड़ों ने भी सरकार की चिंता बढ़ा दी है।

स्वास्थ्य मंत्री ने बुलाई आपात बैठक

कोरोना को लेकर स्वास्थ्य मंत्री लगातार समीक्षा कर रहे हैं। वहीं आज मंत्री टीएस सिंहदेव ने आपात बैठक बुलाई है। इस बैठक में कलेक्टर, एसपी, नगर निगम कमिश्नर, CMHO समेत अन्य अधिकारियों मौजूद रहेंगे। बढ़ते संक्रमण के मामलों को देखते हुए मंत्री ने यह बैठक बुलाई थी।

पॉजिटिविटी रेट ने बढ़ाई चिंता

कोरोना की दूसरी लहर ने स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। प्रदेश में पॉजिटिव रेट की बात करें तो गुरुवार को प्रदेश भर में पॉजिटिव रेट 11.3 पहुंच गया। इधर राजधानी रायपुर में गुरुवार को पॉजिटिव रेट 34.9 प्रतिशत रहा। दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग कंटेनमेंट जोन में सख्ती से नियमों के पालन पर जोर दिया जा रहा है।

दुर्ग जिले में लॉकडाउन का ऐलान

दुर्ग जिले में 6 से 14 अप्रैल तक सम्पूर्ण लॉकडाउन का ऐलान हुआ है। कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भूरे ने लॉकडाउन का आदेश जांरी किया है। अधिकारियों के साथ बैठक के बाद निर्णय लिया गया।

spot_img

AAJ TAK LIVE

ABP LIVE

ZEE NEWS LIVE

अन्य खबरे
Advertisements
यह भी पढ़े
Live Scores
Rashifal
Panchang