Friday, March 29, 2024

छत्तीसगढ़ : प्रदेश में कई जगह तेज बारिश, आज अंधड़ के साथ बौछारों की संभावना, मौसम बदलने से शहरों में गर्मी हुई कम

रायपुर : प्रदेश में शनिवार को सुबह से शाम तक बस्तर, रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभागों में एक-दो जगह तेज बारिश हुई। बाकी हिस्से में दिनभर घने बादल रहे और कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हुई है। मौसम विभाग ने रविवार को दोपहर के बाद कुछ जगह अंधड़ के साथ हल्की बारिश होने और प्रदेश में एक-दो जगह ओले गिरने की आशंका जताई है।

बादलों की वजह से प्रदेश के अधिकांश शहरों में दोपहर का तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री नीचे चला गया है। द्रोणिका के असर प्रदेश का मौसम बदला हुआ है। शुक्रवार व शनिवार को कई स्थानों पर तेज या हल्की बारिश हुई है। कुसमी में 5 सेमी, डौंडी में 3, दुलदुला में 2, नरहरपुर में 2, ओड़गी, मानपुर, मनोरा, अंतागढ़, भैयाथान, गुरुर में 1-1 सेमी पानी गिरा है। बादलों और बारिश की वजह से दिन के तापमान में गिरावट आई है और गर्मी से राहत मिली है। ज्यादातर जगह अधिकतम तापमान सामान्य से 1 से 3 डिग्री तक कम हो गया है।

रात का तापमान भी सामान्य या थोड़ा अधिक है। राजधानी में दोपहर का तापमान 39 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री कम है। न्यूनतम यानी रात का तापमान सामान्य रहकर 24.6 डिग्री रिकार्ड किया गया। बदले हुए मौसम के कारण पहाड़ी व मैदानी इलाकों में तापमान गिरने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। दिन में ठंडी हवा भी चली। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान राजनांदगांव में 40 डिग्री व सबसे कम तापमान पेंड्रारोड का 19.6 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार बारिश के दौरान गाज भी गिर सकती है।

धान-सब्जी को नुकसान संभव

कृषि मौसम विशेषज्ञों के अनुसार जिन इलाकों में बारिश हुई है, वहां धान व सब्जी की फसल को नुकसान की आशंका है। दरअसल सभी जगह ग्रीष्मकालीन धान पकने वाला है या बालियां पूरी तरह परिपक्व हो गई हैं। ऐसे पौधे बारिश और तेज हवा से गिर गए हैं।

spot_img

AAJ TAK LIVE

ABP LIVE

ZEE NEWS LIVE

अन्य खबरे
Advertisements
यह भी पढ़े
Live Scores
Rashifal
Panchang