राज्य एवं शहर
Chhattisgarh Lockdown Breaking : रायपुर में 6 मई तक बढ़ा लॉकडाउन, सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक खुली रहेंगी चिकन-मटन सहित ये दुकानें, जानिए और किन सेवाओं को मिली छूट


रायपुर : कोरोना संक्रमण को देखते हुए राजधानी रायपुर में 6 मई सुबह 6 बजे तक लाकडाउन बढ़ा दिया गया है लेकिन, राहत की बात यह है कि इस दौरान प्रशासन ने थोक दुकान खोलने की अनुमति दी है। रात 11 बजे से सुबह 4 बजे तक थोक सामाग्री फुटकर विक्रेताओं को मिलेगी, यह सामाग्री केवल फुटकर विक्रेताओं को ही दी जाएगी और किसी को नहीं। किराना, सब्जी, फल और पोल्ट्री कारोबारियों को सुबह 6 से दो बजे तक की छूट दी गई है। इस संबंध में जिला प्रशासन ने आदेश जारी कर दिया है।
देखें आदेश :
रायपुर जिले में लॉकडाउन 6 मई की सुबह 6:00 बजे तक के लिए बढ़ा pic.twitter.com/VPWOA07pK9
— Raipur (@RaipurDist) April 24, 2021
बता दें राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के 6 जिलों में अभी तक लाकडाउन की अवधि बढ़ा दी गई है, सूरजपुर, जशपुर, कांकेर, कोरबा, बेमेतरा, धमतरी में लाकडाउन 5 मई तक बढ़ा दिया गया है, लेकिन सभी जगहों पर जरूरी सेवाओं को छूट दी जा रही है, कुछ जगहों पर निर्धारित अवधि में सब्जी, फल और किराना सामान बेचने की अनुमति दी गई है।
रायपुर जिले में लॉकडाउन 6 मई की सुबह 6:00 बजे तक के लिए बढ़ा pic.twitter.com/xZPbCCYfTb
— Raipur (@RaipurDist) April 24, 2021
छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन वाले जिले
- 1. दुर्ग- 6 अप्रैल से 19 अप्रैल- 26 अप्रैल –
- 2. रायपुर- 9 अप्रैल से 5 मई
- 3. राजनांदगांव- 10 अप्रैल से 19 अप्रैल- 05 मई
- 4. बेमेतरा- 10 अप्रैल से 19 अप्रैल- 05 मई
- 5. बालोद- 10 अप्रैल से 19 अप्रैल- 26 अप्रैल
- 6. बलौदाबाजार- 11 अप्रैल से 21 अप्रैल- 29 अप्रैल
- 7. कोरिया- 11 अप्रैल से 19 अप्रैल- 28 अप्रैल
- 8. धमतरी- 11 अप्रैल से 05 मई
- 9. जशपुर- 11 अप्रैल से 5 मई
- 10. कोरबा- 12 अप्रैल से 21 अप्रैल- 05 मई
- 11. सूरजपुर- 13 अप्रैल से 5 मई
- 12. सरगुजा- 13 अप्रैल से 23 अप्रैल- 26 अप्रैल
- 13. जांजगीर- 13 अप्रैल से 23 अप्रैल- 28 अप्रैल
- 14. गरियाबंद- 13 अप्रैल से 23 अप्रैल- 26 अप्रैल
- 15. बिलासपुर- 14 अप्रैल से 21 अप्रैल- 26 अप्रैल
- 16. रायगढ़- 14 अप्रैल से 22 अप्रैल- 27 अप्रैल
- 17. महासमुंद- 14 अप्रैल से 22 अप्रैल- 26 अप्रैल
- 18. मुंगेली- 14 अप्रैल से 21 अप्रैल 26 अप्रैल
- 19. बलरामपुर- 14 अप्रैल से 25 अप्रैल- 26 अप्रैल
- 20. पेंड्रा- 14 अप्रैल से 21 अप्रैल- 26 अप्रैल
- 21. कवर्धा- 21 अप्रैल से 29 अप्रैल
- 22 जगदलपुर- 15 अप्रैल से 22 अप्रैल 26 अप्रैल
- 23. बीजापुर- 16 अप्रैल से 26 अप्रैल
- 24. दंतेवाड़ा- 18 अप्रैल से 27 अप्रैल
- 25. नारायणपुर- 19 अप्रैल से 26 अप्रैल
- 26. कांकेर- 19 अप्रैल से 05 मई
- 27. कोंडागांव- 20 अप्रैल से 26 अप्रैल
- 28. सुकमा- 20 अप्रैल से 1 मई



Special News
छत्तीसगढ़ के 3 पुलिस अफसरों को केंद्रीय गृह मंत्रालय देगा मेडल ; देखिए सूची


नई दिल्ली, रायपुर : छत्तीसगढ़ के 3 पुलिस अफसरों को केंद्र सरकार द्वारा मेडल दिया जाएगा। शुक्रवार को इसे लेकर एक सूची जारी की गई। इसमें राज्य के 3 अफसरों का नाम शामिल है। एडिशनल एसपी राजेंद्र जायसवाल, इंस्पेक्टर दिनेश यादव और सब इस्पेक्टर दिव्या शर्मा को इस मेडल के लिए चयनित किया गया है।
देखिए सूची :
ये मेडल अफसरों को बेहतर इंवस्टिगेशन के लिए दिया जाता है। राजेंद्र जायसवाल ने कई क्रिमिनल केसेस के साथ टेरर फंडिंग के एक में काम किया, दिव्या शर्मा ने बच्चियों के प्रति हो रहे अपराधों में बेहतर जांच की। दिनेश यादव को भी समय पर जांच पूरी करने की वजह से ये मेडल दिया जा रहा है।


राज्य एवं शहर
छत्तीसगढ़ : स्वास्थ्य मंत्री TS सिंहदेव के रिश्तेदार सचिन सिंहदेव की बिलासपुर में ट्रेन से गिरकर मौत ; पढ़िए पूरी खबर


बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के रिश्तेदार और धौरपुर के राजा वीरभद्र सिंह उर्फ सचिन की बिलासपुर में ट्रेन से गिरने से मौत हो गई। वे गुरुवार की रात दुर्ग-अंबिकापुर एक्सप्रेस में रायपुर से अंबिकापुर जा रहे थे, तभी बिलासपुर के बेलगहना के पास यह घटना हुई है। वे लुंड्रा जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष और कांग्रेस के नेता थे। उन्हें कुछ माह विधायक बृहस्पत सिंह के काफिले पर हुए मामले में पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था। फिलहाल, पुलिस उनकी मौत की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक अंबिकापुर के लुंड्रा विधानसभा क्षेत्र के धौरपुर में रहने वाले राजा वीरभद्र सिंह उर्फ सचिन गुरुवार को रायपुर में थे। रात में वे रायपुर से अंबिकापुर जाने के लिए दुर्ग-अंबिकापुर ट्रेन में सफर कर रहे थे। वहां उनकी अदालत में पेशी होनी थी। तभी देर रात बेलगहना के पास ट्रेन से गिरने से उनकी मौत हो गई। शुक्रवार दोपहर पुलिस को ट्रेन से गिरकर युवक के मौत की खबर मिली। पुलिस जब मौके पर पहुंची, तब उनकी पहचान नहीं हुई थी।


राज्य एवं शहर
छत्तीसगढ़ की तबादला नीति को लेकर नियम जारी : जानिए कौन-कौन से विभाग के कर्मचारियों पर होगा लागू


रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने तबादला नीति के लिए नियम जारी कर दिया है। कब, किसका, कैसे ट्रांसफर होगा, इसे लेकर नियम बना दिया गया है। इसमें जिला स्तर के अधिकारी कर्मचारी, राज्य स्तर के अधिकारी, कर्मचारी और स्कूल विभाग के कर्मियों के लिए नियम तय किए गए हैं। जिला स्तर पर 10 सितंबर तक, प्रदेश स्तर पर 30 सितंबर तक सभी ट्रांसफर पूरे कर लिए जाएंगे।
देखिए आदेश ;
— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) August 12, 2022


-
Special News7 days ago
आकर्षी कश्यप ने कॉमनवेल्थ गेम्स में दिखाया खेल भावना ; पाक खिलाड़ी चोटिल हुर्ह तो दिलासा देते दिखी छत्तीसगढ़ की बेटी ; देखिए वीडियो
-
CORONA VIRUS6 days ago
CG Covid Update : 493 नए केस मिले, 631 हुए स्वस्थ, 4 संक्रमितो ने गवाई जान ; दुर्ग में सबसे ज्यादा नए मरीज मिले ; देखिए
-
दुखद7 days ago
बिग ब्रेकिंग : CG में आकाशीय बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत, 3 झुलसे ; पामगढ़ में 23 भेड़ों की भी मौत
-
ज्योतिष3 days ago
राशिफल 10 अगस्त : कन्या समेत इन राशियों के लोग कलह से बचें, ये लोग पास रखें पीली वस्तु
-
Career5 days ago
छत्तीसगढ़ : वंदे मातरम से गूंजा मीडिया गुरुकुल ; आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर तिरंगा यात्रा का आयोजन
-
ज्योतिष4 days ago
राशिफल 9 अगस्त : आज का दिन इन राशि वालों के लिए वरदान समान, जानिए मेष से लेकर मीन राशि का हाल
-
देश-विदेश6 days ago
राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से मिले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश ; महामहिम द्रौपदी मुर्मू को दी बधाई, मोदी से कई मुद्दों पर की चर्चा
-
राजनीति4 days ago
बिग ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बने अरुण साव ; राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सौंपी जिम्मेदारी