Wednesday, March 22, 2023

छत्तीसगढ़ : जज्बे को सलाम, 13 साल की शैली ने 1 लाख रुपए का चेक रायपुर कलेक्टर को देकर कहा- Covid मरीजों के हेल्प के लिए रख लिजिए

रायपुर : प्रदेश में कोरोना संक्रमण लगातार अपने पैर पसार रहा है। सारा शहर बंद पड़ा है। इस वक्त रायपुर में 10 हजार से ज्यादा एक्टिव मरीज हैं। इस आपदा की स्थिति में एक छोटी बच्ची ने मदद के लिए हाथ बढ़ाए हैं। शनिवार को 13 साल की शैली जैन अपने घर वालों के साथ जय स्तंभ चौक के कोरोना वॉर रूम में पहुंची। यहां बच्ची ने कलेक्टर डॉ एस भारती दासन से मिलने की बात अफसरों से कही। इसके बाद जो हुआ वो देखकर कलेक्टर भी हैरान दिखे। शैली अपने चाचा के साथ 1 लाख रुपए का चेक लेकर आई थी, ये चेक कलेक्टर को देकर शैली ने कहा- सर इन पैसों को कोविड मरीजों की भलाई में इस्तेमाल करिए, ये हमारा डोनेशन है।

मुख्यमंत्री के संदेश ने बच्ची को किया प्रेरित

कलेक्टर डॉ एस भारती दासन ने शैली से पूछा कि आप किस क्लास में पढ़ती हैं? शैली ने कहा कि वो 6th स्टैंडर्ड की स्टूडेंट हैं। कलेक्टर ने उसे शाबाशी दी। शैली के साथ आए उसके चाचा चंदन जैन ने बताया कि 30 अप्रैल की देर शाम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के लोगों को संबोधित किया था। CM ने गरीबी रेखा से नीचे जीने वालों को टीकाकरण में प्राथमिकता देने की बात कही थी। ये सुनकर शैली ने अपने घर के बड़ों से कोविड मरीजों की सहायता के लिए दान देने की बात कही। बच्ची की ये बातें सुनकर बड़े भी प्रेरित हुए और शनिवार को ये चेक दिया। कलेक्टर ने बताया कि इस चेक को कोरोना प्रभावित लोगों की सहायता के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

अब परदादी भी करेंगी दान

अपनी पोती शैली जैन की इस पहल प्रभावित होकर शैली की 98 साल की दादी ने भी बड़ा फैसला किया है। शैली के चाचा चंदन जैन ने बताया कि उनके पिता प्रेम राज जैन कोटडिया कोंडागांव नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष हैं। वे वृक्षारोपण जैसे कार्यों से जुड़े हैं। यही नहीं उनकी दादी और शैली की परदादी सुंदर बाई कोटडिया जो अब 98 वर्ष की हो गई है, पूरे परिवार के सदस्यों को संकट के समय में पूरे समाज और नागरिकों की सेवा करने की प्रेरणा देती रहती है। अब कोंडागांव निवासी सुंदर बाई भी कोडागांव के कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री सहायता कोष के लिए 1 लाख 1 हजार रुपए की राशि दान करेंगी।

spot_img

AAJ TAK LIVE

ABP LIVE

ZEE NEWS LIVE

अन्य खबरे
Advertisements
यह भी पढ़े
Live Scores
Rashifal
Panchang