Wednesday, March 22, 2023

छत्तीसगढ़ : राजधानी रायपुर में सार्वजनिक जगहों पर थूकना बैन, मास्क नहीं पहना या सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन किया तो होगी FIR

रायपुर : साल 2020 में मार्च का ही महीना था और तारीख थी 18 जब रायपुर में पहला कोरोना संक्रमित व्यक्ति मिला था। छत्तीसगढ़ में अब लगभग 1 साल बाद 3 लाख से अधिक लोगों को इस बीमारी ने अपनी चपेट में लिया। अब तक 3880 लोगों की मौत हो चुकी है। एक बार फिर से संक्रमण अपना दायरा बढ़ा रहा है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन अब सख्त हो चुका है।

कलेक्टर ने शनिवार को कुछ नए निर्देश जारी किए हैं। कलेक्टर डॉ एस भारती दासन ने साफ तौर पर कहा है कि अब मास्क या सोशल डिस्टेंसिंग के मामले में लापरवाही प्रशासन सहने वाला नहीं है। अब लोगों पर फाइन तो किया जाएगा ही साथ ही साथ नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ FIR दर्ज की जाएगी। हाल ही में उन्होंने अफसरों की एक बैठक लेकर एसडीएम, तहसीलदार स्तर के अधिकारियों को इस मामले में सख्ती बरतने कहा है।

कोरोना की रायपुर में स्थिति 

शुक्रवार को रायुपर में 121 नए मरीज मिले थे। पूरे राज्य की बात करें तो नए संक्रमितों की संख्या 447 थी। दो लोगों की मौत हुई। गुरुवार को रायपुर से 155 केस शामिल थे और 3 लोगों की मौत हुई थी। पूरे राज्य में अब 316311 कुल पॉजिटिव हैं। कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 3577 है। अब तक पूरे प्रदेश में 3880 लोगों की मौत हो चुकी है।

यह है कलेक्टर के आदेश में

सार्वजनिक जगहों पर थूकना बैन कर दिया गया है। सार्वजनिक स्थलों, कार्यालयों, अस्पतालों, नर्सिंग होम, बाजार, फैक्ट्री भीड़-भाड़ वाली जगहों, गलियों वगैरह में आने- जाने वाले लोग या गाड़ियों पर गुजरने वाले लोगों के चेहरों पर मास्क या फेस कवर होना चाहिए। फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करना भी अनिवार्य होगा। ऐसा नहीं होने पर लापरवाह लोगों का पर फाइन किया जाएगा। अगर किसी दुकान, दफ्तर, संस्थान में में भीड़ का सही तरीके से मैनेजमेंट नहीं होता तो वहां के संचालक इसके लिए जिम्मेदार माने जाएंगे।

मास्क ना पहनने पर 100 रुपए, होम क्वॉरेंटाइन के दिशा निर्देशों के उल्लंघन करने पर 1000 रुपए, सार्वजनिक जगहों पर थूकते पाए जाने पर ₹100 और दुकान, व्यवसायिक संस्थानों के मालिकों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग फिजिकल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन किए जाने की स्थिति में 200 का फाइन देना होगा। इसके अलावा प्रशासन इन लोगों पर FIR भी दर्ज कर सकता है।

spot_img

AAJ TAK LIVE

ABP LIVE

ZEE NEWS LIVE

अन्य खबरे
Advertisements
यह भी पढ़े
Live Scores
Rashifal
Panchang