Thursday, March 28, 2024

छत्तीसगढ़ : शाम को तेज हवाएं और बौछारें; आज दुर्ग, भिलाई समेत मध्य छत्तीसगढ़ में बारिश के आसार

दुर्ग : गुरुवार की शाम को 18 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चली। साथ ही ट्विनसिटी में बूंदाबांदी भी हुई। इससे शाम को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। मौसम में आए बदलाव की वजह से देर शाम बिजली भी गुल होती रही। विभाग का अनुमान है कि अभी दो सिस्टम सक्रिय है। इसकी वजह से मौसम में यह बदलाव आया है। इसके प्रभाव से शुक्रवार को तेज बौछारें पड़ सकती हैंं। शनिवार को बौछारों के साथ ओले भी गिरने की संभावना है।

रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक हरिप्रसाद चंद्रा ने बताया कि अभी विदर्भ से तमिलनाडु तक एक टर्फ बना हुआ है। साथ ही बिहार से गंगा के तराई वाले क्षेत्र तक एक पट्टी बनी है। इसके कारण मौसम में बदलाव आया है। शुक्रवार को इसके दक्षिण के हिस्से में और शनिवार दुर्ग, भिलाई समेत मध्य छत्तीसगढ़ में सक्रिय है। बारिश की संभावना है।

42.2 डिग्री पहुंचा दिन का तापमान, शाम को गिरावट

गुरुवार को अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री अधिक रहा। इसी तरह न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम रहा। सुबह वातावरण में नमी की मात्रा 63 फीसदी और शाम को 36 फीसदी रही। आसमान में 70 फीसदी बादल छाए रहे और हवा की औसत गति 6 किलोमीटर प्रति घंटे रही।

spot_img

AAJ TAK LIVE

ABP LIVE

ZEE NEWS LIVE

अन्य खबरे
Advertisements
यह भी पढ़े
Live Scores
Rashifal
Panchang