Friday, March 29, 2024

छत्तीसगढ़ : होम आइसोलेशन कंट्रोल रुम का दुर्ग कलेक्टर ने किया निरीक्षण, कहा-प्रभावी हो निगरानी, 13 हजार से अधिक मरीज हैं होम आइसोलेट ; होम आइसोलेशन पूरा कर लेने या हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद देखे पोस्ट कोविड केयर का यह वीडियो

होम आइसोलेशन पूरा कर लेने या हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद देखे पोस्ट कोविड केयर का यह वीडियो :

दुर्ग : दुर्ग जिले के कलेक्टर डा0 सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे होम आइसोलेशन कंट्रोल रुम में व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने पहुंचे। कोरोना से पीड़ित होम आइसोलेशन में रह रहें मरीजों की निगरानी के लिए सिविल लाईन स्थित विज्ञान विकास केंद्र में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम में नियुक्त अमला इन मरीजों की 24 घंटे निगरानी कर रहा है। कंट्रोल रूम में हो रहे कार्यों की व्यवस्था और संचालन की जानकारी लेने कलेक्टर ने यहां का आकस्मिक निरीक्षण किया।

होम आइसोलेशन कंट्रोल रुम पर फोकस

दुर्ग में स्थित होम आइसोलेशन कंट्रोल रुम पहुंचे कलेक्टर ने वहां कर्मचारियो से कहा कि जो भी मरीज होम आइसोलेशन में रह रहें है। उनके स्वास्थ्य की नियमित जानकारी ली जाए। उन्हें किसी प्रकार की तकलीफ होने पर नजदीकी अस्पताल पहुंचाने के लिए व्यवस्था होनी चाहिए। मरीज को मेडिसिन और उनका हौसला भी बढ़ाये जिससे उन्हें शीघ्र स्वस्थ्य होने में मदद मिल सके। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान प्रभावित मरीजों के लिए बनाए गए मेडिसिन किट का भी निरीक्षण किया।

13 हजार मरीज होम आइसोलेशन में

दुर्ग कलेक्टर ने बताया कि अभी 13 हजार से अधिक मरीज होम आइसोलेशन में हैं। इन सभी को मेडिकल किट दी गई है। डाक्टर्स इनके संपर्क में है। मरीजों को सलाह दी जाती है कि ऑक्सीजन लेवल पर नजर रखें। इसकी गिरावट की सूचना कंट्रोल रूम को दें।

spot_img

AAJ TAK LIVE

ABP LIVE

ZEE NEWS LIVE

अन्य खबरे
Advertisements
यह भी पढ़े
Live Scores
Rashifal
Panchang