Friday, March 29, 2024

छत्तीसगढ़ : रायपुर में लॉकडाउन का दूसरा दिन, प्रमुख चौराहों में की गई बैरिकेडिंग, बेवजह घर से निकलने वालों पर होगी कार्रवाई, फिर भी तेजी से बढ़ रहे कोरोना मरीज, 6 नए कंटेनमेंट जोन और बनाए गए

रायपुर : राजधानी में आज लॉकडाउन का दूसरा दिन है। प्रमुख चौक चौराहों की बैरिकेडिंग की गई है। आने-जाने वाले लोगों से जानकारी ली जा रही है। बेवजह घर से निकलने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।

आपको बतां दे छत्तीसगढ़ के 11 जिलों में लॉकडाउन लगाया गया है। कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से रोजाना हजारों मामले सामने आ रहे हैं।

हालात को देखते हुए राजधानी रायपुर, बालोद, बेमेतरा, दुर्ग, जशपुर, धमतरी, कोरबा, राजनांदगांव, रायगढ़, कोरिया, बलोदाबाजार में लॉकडाउन और कवर्धा में आंशिक लॉकडाउन लगाया गया है। इसी बीच खबर आ रही है कि महासमुंद जिला प्रशासन ने भी टोटल लॉकडाउन का आदेश जारी किया है।

महासमुंद जिले में 14 अप्रैल की सुबह 6 बजे से 22 अप्रैल रात 12 बजे तक टोटल लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान सिर्फ जरूरी सेवाओं को ही छूट रहेगी और अन्य सभी सेवाएं बंद रहेंगी। वहीं, प्रशासन ने अंतिम संस्कार में केवल 10 लोगों की छूट दी गई है।

रायपुर : राजधानी रायपुर में 6 और कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। राजधानी में तेजी से बढ़ रहे कोरोना मरीजों की संख्या को देखते हुए कंटेनमेंट जोन बढ़ाए जा रहे हैं। नए कंटेनमेंट जोन के साथ अब राजधानी में 53 कंटेनमेंट जोन हो गए हैं।

आपको बता देंछत्तीसगढ़ में शनिवार को 14098 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 4777 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 123 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 4668 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है।

आज 14098 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 लाख 32 हजार 776 संक्रमित हो गई है। छत्तीसगढ़ में अब तक 3 लाख 42 हजार 139 मरीज स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 85860 हो गई है।

spot_img

AAJ TAK LIVE

ABP LIVE

ZEE NEWS LIVE

अन्य खबरे
Advertisements
यह भी पढ़े
Live Scores
Rashifal
Panchang