Friday, April 19, 2024

छॉलीट्यूब अवॉर्ड : सुपरहिट छत्तीसगढ़ी गीत “मोहिनी” को बेस्ट एल्बम सहित मिला 3 अवार्ड ; तोशांत-मोनिका को बेस्ट सिंगर

रायपुर : मशहूर छत्तीसगढ़ी गीत “मोहिनी” को लोगों का ढेर सारा प्यार मिल रहा है। एक के बाद एक अवार्ड से एल्बम की शान और लगातार बढ़े जा रही है। छत्तीसगढ़ी सुपर हिट ब्लॉकबस्टर गीत ‘मोहिनी’ को बेस्ट एल्बम अवार्ड मिला है। साथ ही गायक तोशांत कुमार और मोनिका वर्मा को इस गीत के लिए सर्वश्रेष्ठ गायक और गायिका का अवार्ड मिला है।

Also Read : बिलासा छॉलीवुड अवार्ड 2022 : छत्तीसगढ़ी सुपर हिट गीत ‘मोहिनी’ को मिला बेस्ट एल्बम अवार्ड ; मोनिका वर्मा और तोशांत कुमार ने दिया है आवाज

18 जून 2022 को साइंस कॉलेज के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम रायपुर में ऑर्बिट मीडिया ग्रुप द्वारा आयोजित छॉलीट्यूब अवॉर्ड सेरेमनी 2022 में मोहिनी की टीम को कुल तीन अवार्ड से नवाजा गया। जिसमे बेस्ट एल्बम सहित बेस्ट मेल एंड फीमेल सिंगर का अवार्ड शामिल हैं।

मोहिनी गीत के गायक तोशांत कुमार और गायिका मोनिका वर्मा

क्षेत्रीय भाषा के गीत ‘मोहिनी’ ने सबसे तेजी से वायरल होने वाला हिट गाना बनकर राज्य के अन्य सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। रिलीज होने के बाद से, वीडियो हिट रहा है क्योंकि इसके मंत्रमुग्ध करने वाले गीतों ने ऑनलाइन बहुत अधिक कर्षण प्राप्त किया है। बड़े पैमाने पर जुड़ाव ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है क्योंकि यह 5.5 लाख रीलों के साथ 50 मिलियन व्यूज को पार कर गया है। यह गाना रिलीज होने के महज तीन महीने के अंतराल में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला वीडियो बन गया है।

Also Read : CM भूपेश से सुपरहिट छत्तीसगढ़ी गीत ‘मोहिनी’ की टीम ने की मुलाकात ; गायक मोनिका, तोषांत एवं CGYAA की चेयरमेन काजल रहें मौजूद 

इस गाने को गायक, संगीत निर्देशक और गीतकार – मोनिका वर्मा और दुर्ग जिले के भिलाई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के प्रोफेसर तोशांत कुमार ने गाया है। तोशांत और मोनिका राज्य की एक ऐसी संगीतमय जोड़ी है जिसका संगीत युवा पीढ़ी को पसंद आता है। इससे पहले भी दोनों ने कई हिट फिल्में दी हैं।

बिलासा छोलीवुड अवार्ड 2022

बिलासा छोलीवुड अवार्ड 2022 में छत्तीसगढ़ी सुपर हिट ब्लॉकबस्टर गीत ‘मोहिनी’ को बेस्ट एल्बम अवार्ड भी मिला था।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की थी सराहना

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सुपरहिट छत्तीसगढ़ी गीत ‘मोहिनी‘ के रचनाकारों ने सौजन्य मुलाकात की थी। इस दौरान छत्तीसगढ़ यूथ आर्टिस्ट एसोसिएशन की चेयरमेन और छत्तीसगढ़ी अदाकारा काजल श्रीवास ने मुख्यमंत्री को बताया कि यह गाना अभी यू-ट्यूब चैनल में टॉप 50 म्यूजिक वीडियो में ट्रेंड कर रहा है। यह पहली छत्तीसगढ़ी गीत है, जो यह मुकाम हासिल कर पाया है।

राज्य के इतिहास में पहली बार, ‘मोहिनी’ ने पूरे भारत में पिछले दो महीनों से YouTube ग्लोबल चार्ट पर 35 वें स्थान पर पहुंचकर कई बॉलीवुड गानों को पीछे छोड़ दिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी इस उपलब्धि की सराहना की है।

यूट्यूब पर देखिए और सुनिए मोहिनी गीत :

 

यह खबरें भी पढ़े : 

बिलासा छॉलीवुड अवार्ड 2022 : छत्तीसगढ़ी सुपर हिट गीत ‘मोहिनी’ को मिला बेस्ट एल्बम अवार्ड ; मोनिका वर्मा और तोशांत कुमार ने दिया है आवाज

CM भूपेश से सुपरहिट छत्तीसगढ़ी गीत ‘मोहिनी’ की टीम ने की मुलाकात ; गायक मोनिका, तोषांत एवं CGYAA की चेयरमेन काजल रहें मौजूद

 

spot_img

AAJ TAK LIVE

ABP LIVE

ZEE NEWS LIVE

अन्य खबरे
Advertisements
यह भी पढ़े
Live Scores
Rashifal
Panchang