Thursday, March 28, 2024

नंदकुमार साय का खुलासा, बताया क्यों BJP छोड़ कांग्रेस का थामा दामन, CSIDC अध्यक्ष पद पर भी कही ये बात

नंदकुमार साय ने किया खुलासा, बताया क्यों BJP छोड़ कांग्रेस का थामा दामन, CSIDC के पद पर भी कही ये बात

पिछले महीने की 30 तारीख को प्रदेश भाजपा की आंतरिक राजनीति में उस वक़्त खलबली मच गई जब पूर्व नेता प्रतिपक्ष और दिग्गज आदिवासी नेता नंदकुमार साय ने एकाएक अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव को प्रेषित कर दिया। इसके ठीक दूसरे दिन साय ने कांग्रेस का दामन थाम लिया था। खुद सीएम और पीसीसी प्रमुख ने उनका कांग्रेस प्रवेश कराया था।

साय ने अपने इस्तीफे में बताया था की भाजपा के भीतर उनके खिलाफ साजिश रची जा रही हैं। लेकिन इन सबसे इतर नंदकुमार साय ने एक बार फिर से इस बात का खुलासा किया हैं की आखिर उन्होंने किन वजहों से अपनी मातृपार्टी भाजपा को छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा था।

उन्होंने बताया की भाजपा में उनकी भूमिका ख़त्म हो चुकी थी और यही वजह रही की उन्होंने कांग्रेस में प्रवेश ले लिया। भूपेश सरकार की तरफ से सीएसआईडीसीएस में अध्यक्ष पद दिए जाने के ख़बरों के बीच नंदकुमार साय ने कहा की कांग्रेस में उनकी जिम्मेदारियां क्या होगी, समय बताएगा। फिलहाल उन्हें ऐसी जानकारी नहीं हैं। नंदकुमार साय ने साफ़ किया की किसी बड़े पद की उम्मीद में वे कांग्रेस में नहीं आएं हैं, भाजपा में उनकी भूमिका ख़त्म हो गई थी।

# NandKumar Sai # CSIDC # Bhupesh Baghel # BJP # Congress # Chhattisgarh Government

spot_img

AAJ TAK LIVE

ABP LIVE

ZEE NEWS LIVE

अन्य खबरे
Advertisements
यह भी पढ़े
Live Scores
Rashifal
Panchang