चीन,16 जनवरी 2023 : चीन में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के साथ ही भारत, जापान और अमेरिका जैसे देशों में भी नई लहर का खतरा मंडराने लगा है। US सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) के मुताबिक, मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जब से कोविड महामारी शुरू हुई है, तब से यह चौथी बार ऐसा हुआ जब हॉस्पिटल में भर्ती होने वालों का आंकड़ा इस लेवल पर पहुंचा है। इनमें ज्यादातर मरीजों की उम्र 65 साल से ज्यादा है। पिछले एक हफ्ते में मौतों का आंकड़ा 44% बढ़ा है। अमेरिका में 29 दिसंबर से 4 जनवरी तक 2,705 लोगों की मौत हुई। वहीं, 5 जनवरी से 11 जनवरी तक 3,907 लोगों की मौत हुई।
यह भी पढ़ें : अमेरिका में बाढ़ से तबाही : 19 की मौत, 2 लाख करोड़ का नुकसान
‘द गार्डियन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्सपर्ट्स का कहना है कि अमेरिका में ऑमिक्रॉन के नए वैरिएंट XBB.1.5 खतरा बढ़ता जा रहा है लेकिन लोग इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। उत्तर-पूर्वी राज्यों में XBB.1.5 वैरिएंट के 80% मामले हैं।
यह भी पढ़ें : सड़क हादसे में बाल-बाल बचे केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, नहर में गिरी कारकेड की एक गाड़ी, 5 पुलिसकर्मी घायल
इधर, जापान टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार (15 जनवरी) को 1 लाख 8 हजार 281 मामले दर्ज किए गए। राजधानी टोक्यो में 10,727 मामले सामने आए। मौत का कुल आंकड़ा 415 रहा। 672 नए लोग अस्पताल में भर्ती हुए। एक्सपर्ट्स का कहना है कि जापान में 15 जनवरी के बाद कोरोना के मामलों में उछाल आ सकता है।