Saturday, April 20, 2024

दंतेश्वरी दरबार में भक्तो की भीड़: पंडाल और सुविधा केन्द्र खचाखच भरे

दंतेवाड़ा 29 सितम्बर 2022: बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के दरबार में भक्तों का तांता लगा है। शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन देर रात तक जगदलपुर से लेकर दंतेवाड़ा तक सड़कें भक्तों की भीड़ जुटी रही, भक्तो से सारे सुविधा केंद्र (पंडाल) खचाखच भरे मिले। पंडाल में जगह नहीं मिली तो भक्त सड़क किनारे दुकानों के सामने सोते हुए नजर आए।

कोरोना के बाद यह पहला ऐसा मौका है कि शारदीय नवरात्र में माता के दर्शन करने भक्तों के लिए मंदिर के पट खोले गए हैं, इसलिए भक्तों का जन सैलाब उमड़ पड़ा है। जगदलपुर से लेकर दंतेवाड़ा तक सड़कों की बदहाली से पदयात्रियों काफी परेशान हुए। लोगों में काफी नाराजगी भी देखने को मिली। अनुमान है कि पंचमी तक लाखों श्रद्धालु माता के दर्शन करने पहुंचेंगे।

इस बार 12 से 15 सुविधा केंद्र..

दंतेवाड़ा जिला प्रशासन और सामाजिक संस्थाओं के सदस्यों ने मिलकर पदयात्रियों की सुविधा के लिए करीब 12 से 15 सुविधा केंद्र खोले हैं। इन सुविधा केंद्रों में सामाजिक संस्था शिरडी साईं समिति, बाबा रामदेव सेवा समिति, साहू समाज, शिवम दुर्गोत्सव समिति समेत अन्य भी शामिल हैं। CRPF, पुलिस के जवान समेत कुछ अन्य लोगों ने भी अपनी इच्छा से कई जगह कैंप लगाकर सेवा कर रहे हैं। इन सेवा केंद्रों में समिति के सदस्य निस्वार्थ भाव से 24 घंटे अपनी सेवा दे रहे हैं। यहां भोजन से लेकर फलाहार और मेडिकल की भी व्यवस्था है। शिरडी साईं समिति पंडाल जिले का इकलौता ऐसा पंडाल है जहां पर पदयात्रियों के पैरों की मालिश के लिए बिहार से लोग बुलाए गए हैं। इससे, पदयात्रियों को काफी राहत भी मिल रही है।

spot_img

AAJ TAK LIVE

ABP LIVE

ZEE NEWS LIVE

अन्य खबरे
Advertisements
यह भी पढ़े
Live Scores
Rashifal
Panchang