Friday, March 29, 2024

CWG 2022 : भारतीय मिक्स बैडमिंटन टीम को मिला सिल्वर मेडल ; CG के दुर्ग की आकर्षी कश्यप का भी रहा अच्छा प्रदर्शन

Sports Desk : कॉमनवेल्थ गेम्स बर्मिंघम 2022 में भारत अब तक कुल 13 पदक जीत चुका है, जिसमें पांच स्वर्ण, पांच रजत और तीन कांस्य पदक शामिल हैं। भारतीय मिक्स बैडमिंटन टीम को रजत से ही संतोष करना पड़ा।

छत्तीसगढ़ के दुर्ग की बेटी आकर्षी कश्यप का अच्छा प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की बेटी आकर्षी कश्यप कॉमनवेल्थ गेम्स बर्मिंघम 2022 में शानदार प्रदर्शन कर रही है। आपको बता दें कि आकर्षी दुर्ग जिले की निवासी है और अपनी बैडमिंटन की ट्रेनिंग हैदराबाद में करती है।

दुर्ग जिले के साथ-साथ छत्तीसगढ़ एवं हमारे देश के लिए गर्व की बात है कि छोटे से शहर से निकलकर खिलाड़ी बड़े मुकाम पर पहुंचकर अपना जलवा बिखेर रहे हैं।

भारत के पदक विजेता

5 स्वर्णः मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा, अंचिता शेउली, महिला लॉन बॉल टीम, टेबल टेनिस पुरुष टीम

5 रजतः संकेत सरगरी, बिंदियारानी देवी, सुशीला देवी, विकास ठाकुर, भारतीय बैडमिंटन टीम

3 कांस्यः गुरुराजा पुजारी, विजय कुमार यादव, हरजिंदर कौर

भारतीय बैडमिंटन टीम फाइनल में हारी, सिल्वर अपने नाम किया

भारतीय बैडमिंटन टीम को मिक्स्ड टीम इवेंट के फाइनल में मलेशिया के हाथों 3-1 से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही भारतीय बैडमिंटन टीम का राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार दूसरी बार स्वर्ण जीतने का सपना अधूरा रह गया। भारत को रजत से ही संतोष करना पड़ा। भारतीय बैडमिंटन टीम ने 2018 गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। तब भारत ने फाइनल में मलेशिया को हराया था।

यह भारत के लिए पांचवें दिन (मंगलवार) का चौथा पदक है। इससे पहले मंगलवार को भारतीय महिला लॉन बॉल टीम और पुरुष टेबल टेनिस टीम ने स्वर्ण जीता था। वहीं, वेटलिफ्टर विकास ने रजत पदक अपने नाम किया था। कुल मिलाकर 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में यह भारत का 13वां पदक रहा।

पहले मैच में पुरुष डबल्स में सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी को तेंग फोंग एरॉन चिया और वूई यिक सोह की जोड़ी से हार का सामना करना पड़ा। मलेशियाई जोड़ी ने पहला गेम 21-18 और दूसरा गेम 21-15 से जीत लिया। इस तरह मलेशियाई टीम 1-0 से आगे हो गई।

इसके बाद दूसरे मैच में पीवी सिंधु ने मलेशिया की जिन वेई गोह को हराया और स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। पहला गेम सिंधु ने 22-20 से अपने नाम किया। दोनों के बीच पहले गेम में कड़ी टक्कर देखने को मिली। एक वक्त स्कोर 18-18 और फिर 20-20 की बराबरी पर था। इसके बाद सिंधु ने लगातार दो पॉइंट जीतकर 22-20 से जीत दर्ज की। दूसरे गेम में सिंधु ने कड़े मुकाबले में 21-17 से जीत हासिल की।

तीसरे मैच में किदांबी श्रीकांत को एंग त्जे योंग के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। श्रीकांत कड़े मुकाबले में पहला गेम 21-19 से हार गए। इसके बाद दूसरा गेम श्रीकांत ने 21-6 से जीत लिया। तीसरे और निर्णायक गेम में एंग त्जे योंग ने श्रीकांत को 21-16 से हरा दिया। इस तरह भारतीय टीम 2-1 से पीछे हो गई। इसके बाद भारत को स्वर्ण के लिए बाकी बचे दोनों मैच जीतने थे।

चौथे मैच में विमेंस डबल्स का मुकाबला हुआ। इसमें मलेशिया की कूंग ली पियर्ली तान और मुरलीधरन थिनाह की जोड़ी ने त्रिषा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी को 21-18, 21-17 से हरा दिया। इस तरह मलेशिया ने स्वर्ण पर कब्जा जमाया, जबकि भारत को रजत से ही संतोष करना पड़ा।

spot_img

AAJ TAK LIVE

ABP LIVE

ZEE NEWS LIVE

अन्य खबरे
Advertisements
यह भी पढ़े
Live Scores
Rashifal
Panchang