बॉलीवुड तड़का - Entertainment
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की दयाबेन कर रही हैं शो में वापसी, भाई सुंदरलाल ने किया कन्फर्म


Entertainment Desk : पॉप्युलर टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ दर्शकों का पिछले 12 साल से मनोरंजन कर रहा है। इस शो में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाला किरदार रहा है, जेठालाल और दयाबेन का। शो ने फैन्स को एंटरटेन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। TRP चार्ट में भी इस शो ने टॉप 5 में अपनी जगह बनाई हुई है। अब ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के फैन्स के लिए एक खुशखबरी आ रही है। दरअसल, पिछले तीन सालों से दयाबेन शो से गायब हैं। दर्शक दयाबेन के वापस आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इनके भाई सुंदरलाल ने दयाबेन की वापसी को लेकर कन्फर्म किया है।
RO-NO-12059/77
लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, जेठालाल के साले साहब (जो शो में किरदार निभा रहे हैं) सुंदरलाल ने दयाबेन की वापसी को लेकर न्यूज कन्फर्म की है, जिसे सुनकर फैन्स एक्साइटेड हैं। अपने साथ वह दयाबेन की वापसी की खबर लेकर आए हैं। जेठालाल को सुंदरलाल बताते हैं कि उन्होंने नया रियल स्टेट का बिजनेस शुरू किया है। इसके साथ ही वह जेठालाल को दयाबेन का लिखा एक पत्र देते हैं, जिसमें उनकी वापसी को लेकर कन्फर्म बात लिखी होती है।
दयाबेन की वापसी की खबर सुनकर जेठालाल इमोशनल हो जाते हैं। लगता है शो में नया ट्विस्ट आने वाला है। मालूम हो कि दयाबेन की हंसी और डायलॉग डिलिवरी ने दर्शकों का मनोरंजन किया है। ऑडियंस के बीच इनका किरदार बहुत मशहूर हुआ है। शो में दयाबेन, जेठालाल की पत्नी का किरदार निभा रही थीं, लेकिन बेबी होने के बाद उन्होंने शो को अलविदा कह दिया था।
बीच में खबर यह भी आई थी कि शो के मेकर्स संग फीस को लेकर दयाबेन की अनबन चल रही है, जिसके बाद वह दूसरी दयाबेन ढूंढ़ रहे हैं। हालांकि, इस पर अभी तक किसी ने कोई सफाई नहीं दी है और न ही कोई बयान आया है।



Special News
777 Charlie Review : कलयुग के ‘धर्मराज’ की रुला देने वाली कहानी ; श्वान और इंसान के बीच अनोखा रिश्ता समझाएगा ये फिल्म ; देखिए ट्रेलर


Entertainment Desk : जानवरों और इंसानों के रिश्तों पर फिल्में बनाने में दक्षिण भारतीय फिल्म कंपनी देवर फिल्म्स का बोलबाला रहा है। एम एम ए चिनप्पा देवर की इस कंपनी ने तमिल में ढेरों फिल्में बनाने के बाद ‘हाथी मेरे साथी’, ‘जानवर और इंसान’, ‘गाय और गौरी’ और ‘मेरा रक्षक’ जैसी हिंदी फिल्में भी बनाई। के सी बोकाडिया की फिल्म ‘तेरी मेहरबानियां’ इंसान और कुत्ते के रिश्ते पर बनी अपने जमाने की सुपरहिट फिल्म रही है। अब कन्नड़ सिनेमा के मशहूर फिल्ममेकर रक्षित शेट्टी ऐसी ही एक फिल्म लेकर आए हैं, ‘777 चार्ली’।
RO-NO-12059/77
फिल्म के निर्देशक एवं लेखक किरणराज के ने CNT का इंस्टाग्राम पोस्ट लाइक किया
View this post on Instagram
रक्षित शेट्टी का नाम हाल के दिनों में उनकी फिल्म ‘किरिक पार्टी’ को लेकर काफी चर्चा में रहा है। ये फिल्म पहले कार्तिक आर्यन और जैकलीन फर्नांडीज के साथ हिंदी में बनने की बात चली। फिर इसके लिए विकी कौशल और रश्मिका मंदाना का नाम भी चर्चा में रहा। रक्षित शेट्टी फिल्मकारों की उस जमात से है जो इंजीनियरिंग पढ़कर सिनेमा में आई है। जाहिर है ऐसे लोगों का सिनेमा समावेशी होता है और फिल्म ‘777 चार्ली’ भी कुत्तों से जुड़े एक ऐसे बड़े मुद्दे को उठाती है, जिसपर आम तौर पर इंसानों का ध्यान नहीं जाता।
देखिए ट्रेलर :
पालतू से प्यार की भावुक कहानी
फिल्म ‘777 चार्ली’ एक इमोशनल कहानी है। ये यात्रा है एक इंसान की अपने पालतू को उसकी खुशियां दिलाने की। कहानी का नायक कुछ कुछ ‘कबीर सिंह’ जैसा है। फैक्ट्री, घर, बीयर, इडली, सिगरेट…बस यही उसकी जिंदगी है। चेहरे पर कोई भाव नहीं। गली से निकल जाए तो बच्चे भी डरते हैं। किसी के घर से निकल भागा एक कुत्ता उसकी देहरी पर आकर ठिठक जाता है। भगाने पर भी नहीं भागता और फिर परिस्थितियां ऐसी बनती हैं कि दोनों को साथ रहना होता है। शुरुआती इंतजाम ये कुछ दिनों का ही है लेकिन फिर दोनों में प्यार हो जाता है। अपने मालिक की आदतें बदल देने वाले इस कुत्ते को नाम मिलता है ‘777 चार्ली’। वह अपने मालिक को बचाता है। और, बदले में उसे मिलता है..! बाकी कहानी यहां बता देने से आपका फिल्म देखने का मजा किरकिरा हो सकता है।
महाभारत के धर्मराज : जब एक कुत्ते के लिए युधिष्ठिर ने छोड़ दिया स्वर्गलोक का सुख
महाभारत युद्ध के उपरांत लगभग 36 साल बाद यदुवंशियों का नाश हुआ। जब अर्जुन ने ये समाचार युधिष्ठिर को दिया तो उन्हें बहुत दुख हुआ। महर्षि वेदव्यास के कहने पर पांचों पांडवों ने राज-पाट का सुख छोड़कर सशरीर स्वर्ग जाने का फैसला किया। युधिष्ठिर ने जाने से पहले धृतराष्ट्र के पुत्र और दुर्योधन के भाई युयुत्सु का राज्याभिषेक किया और उसे हस्तिनापुर का राजा बनाया। फिर वे अपने चारों भाईयों को साथ लेकर हिमालय की ओर चल पड़े। सबसे पहले द्रौपदी ने बद्रीनाथ से आगे हिमालय की बर्फ में प्राण त्याग दिए। आगे बढ़ते-बढ़ते नकुल, सहदेव, भीम और अर्जुन भी ब्रह्मलोक प्रयाण कर गए।
धर्मराज युधिष्ठिर एक कुत्ते के साथ स्वर्गलोक की ओर बढ़े जा रहे थे। आखिर चलते-चलते वह स्वर्ग के द्वार तक जा पहुंचे। द्वारपाल ने धर्मराज युधिष्ठिर के लिए दरवाजा खोल दिया। धर्मराज ने कुत्ते को आदेश दिया, पहले तुम अंदर जाओ।’’
‘‘नीच कुत्ता स्वर्गलोक में कैसे जा सकता है। पहरेदारों ने उसे यह कह कर अंदर जाने से रोक दिया।’’
धर्मराज ने कहा, ‘‘इस निरीह प्राणी ने पृथ्वी लोक से यहां तक मेरा साथ दिया है। मैं इसे अकेला छोड़कर स्वर्गलोक नहीं जाऊंगा।’’
स्वर्गलोक के प्रमुख पहरेदार ने कहा, ‘‘यदि आप अपने तमाम पुण्यों के फल इस कुत्ते को दे दें तो यह स्वर्गलोक जा सकता है।’’
युधिष्ठिर ने उत्तर दिया, ‘‘मैं अपने सारे पुण्यों के फल अपना साथ देने वाले इस निरीह प्राणी को देने में अपना जीवन सार्थक मानता हूं।’’
यह सुनते ही स्वर्गलोक के देवता धर्मराज युधिष्ठिर की जय-जयकार कर उठे। उन्हें सशरीर स्वर्गलोक में प्रवेश मिला।
रक्षित शेट्टी का समावेशी सिनेमा
रक्षित शेट्टी की बनाई फिल्म ‘777 चार्ली’ उन सभी लोगों को देखनी चाहिए जो इन दिनों देश के शहरों मे तेजी से बढ़ रही कुत्तों की तादाद से परेशान है। प्रशासनिक विभागों से निकलकर ये मामले अब अदालतों तक जा रहे हैं। फिल्म उन लोगों की आंखें खासकर खोलती है जो कुत्तों से नफरत करते हैं। ख़ैर, बात फिल्म ‘777 चार्ली’ की करते हैं। फिल्म के हीरो हैं रक्षित शेट्टी की। वह फिल्म के निर्माता भी हैं। कभी रश्मिका मंदाना से दिल लगाने वाले रक्षित ने ये फिल्म बहुत दिल से बनाई है। उनकी अदाकारी और कैमरे का पहली बार सामना कर रहे कुत्ते चार्ली की जुगलबंदी कमाल की है। फिल्म के बाकी कलाकारों में संगीता श्रृंगेरी ने कमाल का काम किया है। हिंदी सिनेमा बनाने वालों की नजर उन पर पड़ी तो जल्द ही वह किसी हिंदी फिल्म में दिख सकती हैं।
फिल्म ‘777 चार्ली’ की चाल फिल्म ‘तेरी मेहरबानियां’ से काफी अलग है। फिल्म का संगीत इसकी कमजोरी है क्योंकि जिस भावनात्मक रिश्ते की बात फिल्म करती है, वैसे भावुक गीत रच पाने में फिल्म की म्यूजिक टीम विफल रही है। फिल्म थोड़ी लंबी भी है लेकिन फिल्म के निर्देशक ने जो कुछ भी फिल्म में रखा है, वह बोर नहीं करता, हां आपको बीच बीच में फोन चेक कर लेने का मौका जरूर देता है। सिनेमा में परदे से नजर हटाने का मौका देना बड़ी चूक मानी जाती है। फिल्म की तकनीकी टीम में काबिले तारीफ काम है इसके सिनेमैटोग्राफर अरविंद एस कश्यप का। अरविंद ने पूरी फिल्म को कैनवस पर बदलती पेटिंग सरीखा लुक दिया है। वह किरदारों के साथ साथ आसपास के वातावरण को भी खूबसूरती से कैमरे में कैद करते हैं। खासतौर से फिल्म के मुख्य किरदार जब सफर पर निकलते हैं और जब हिमालय पर पहुंचते हैं तो अरविंद के कैमरे का कमाल देखते ही बनता है।
और, फिल्म की कमान जिन हाथों में है उन किरनराज के का करियर ये फिल्म पूरी तरह बदल देने वाली है। फिल्म ‘किरिक पार्टी’ में किरनराज फिल्म की निर्देशन टीम का हिस्सा थे। वहीं उनकी रक्षित शेट्टी से दोस्ती हुई और रक्षित ने उन्हें फिल्म ‘777 चार्ली’ के निर्देशन का जिम्मा सौंपा। फिल्म देखकर लगता नहीं है कि ये किरनराज की बतौर निर्देशक सिर्फ दूसरी फिल्म है। उनका शॉट डिवीजन, कैमरा प्लेसिंग और मूवमेंट कमाल का है। कलाकारों को उन्होंने अपने भाव लाने की पूऱी छूट भी दी है। हां, इस चक्कर में फिल्म शुरू में थोड़ा सुस्त रहती है लेकिन पटरी पर आने के बाद फिर फिल्म आखिर तक रुकती नहीं है।
अगर आपने अरसे से पूरे परिवार के साथ कोई फिल्म नहीं देखी है तो फिल्म ‘777 चार्ली’ इस वीकएंड पर संपूर्ण पारिवारिक मनोरंजन का वादा करती है। फिल्म को देखने के लिए थोड़ा धैर्य शुरू में चाहिए। बस एक बार आपका कहानी से, इसके किरदारों से तारतम्य बन गया तो ये फिल्म आपको रुलाएगी भी खूब और चेहरे पर मुस्कान भी कई बार लाएगी।
Movie Review


बॉलीवुड तड़का - Entertainment
Alia Bhatt Pregnant News : आलिया भट्ट और रणबीर बनने वाले है मम्मी-पापा, हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर


Entertainment Desk : आलिया भट्ट प्रेग्नेंट (Alia Bhatt Pregnant) हैं, यह खबर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें पोस्ट करके दी है। साथ में उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि हमारा बेबी जल्द आ रहा है। आलिया हॉस्पिटल बेड पर खुश दिख रही हैं और पास में रणबीर कपूर बैठे हैं। साथ में दूसरी फोटो लॉयन कपल और कब की है।
RO-NO-12059/77
उनके इस पोस्ट पर लोग बधाइयां दे रहे हैं। सोनी राजदान, मौनी रॉय सहित कई लोगों ने खुशी जताई है। बता दें कि आलिया और रणबीर की शादी इसी साल 14 अप्रैल को हुई थी। वैसे आलिया और रणबीर के कई फैन्स को अभी भी यकीन नहीं हो रहा है। उन्हें लग रहा है कि यह उनकी अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र से जुड़ा कोई अपडेट भी हो सकता है।
View this post on Instagram
आलिया के पोस्ट के साथ रणबीर की बहन रिद्धिमा ने भी अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके उन्हें बधाई दी है। रिद्धिमा ने लिखा है कि मेरे बेबीज का बेबी होने वाला है। वहीं नीतू कपूर के पोस्ट और कॉमेंट का लोगों को इंतजार है। बता दें कि इंडस्ट्री से इस साल कई गुड न्यूज मिल चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा ने जनवरी में बेटी पैदा होने की खुशखबरी दी थी। सोनम कपूर प्रेग्नेंट हैं, रिपोर्ट्स के मुताबिक अगस्त तक उनके घर नन्हा मेहमान आएगा। बीते साल अनुष्का शर्मा के घर बेटी ने जन्म लिया था।
करण जौहर सहित इंडस्ट्री के लोगों ने मनाई खुशी
आलिया और रणबीर पहली बार फिल्म ब्रह्मास्त्र में साथ आ रहे हैं। हाल ही में ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर ने कहा था कि यह उनके लिए बहुत अच्छा साल है। अब आलिया ने फोटो शेयर करके ये गुड न्यूज दी है। दोनों स्क्रीन पर देख रहे हैं। स्क्रीन पर क्या दिख रहा है इसे छिपाया है उस पर हार्ट इमोजी बना है। आलिया ने कैप्शन लिखा है, हमारा बेबी… जल्द आ रहा है। पोस्ट पर कई कमेंट्स हैं और उन्हें बधाइयां मिल रही हैं। इसमें आलिया की मां सोनी राजदान, रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा, आलिया-रणबीर की ब्रह्मास्त्र को-स्टार मौनी रॉय, टाइगर श्रॉफ, ईशान खट्टर, करण जौहर सहित इंडस्ट्री के कई लोग हैं।


बॉलीवुड तड़का - Entertainment
फिरोज नाडियाडवाला ने की हेरा फेरी 3 की घोषणा, ऐक्टर्स के नाम सुन फैन्स ने ट्विटर पर मनाया जश्न ; Memes की लगी बाढ़


Entertainment Desk : हेरा फेरी के फैन्स इसकी तीसरी इंस्टॉलमेंट का लंबे वक्त से इंतजार कर रहे हैं। बीते दिनों परेश रावल ने भी हेरा फेरी 3 पर बात की थी। उन्होंने कहा था कि अगर पहले जैसा रोल करना होगा तो वह फिल्म नहीं करेंगे। अब मेकर्स ने हेरा फेरी 3 से जुड़ी जो खबर दी है वो लोगों को खुश कर सकती है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला का कहना है कि हेरा फेरी 3 पुरानी कास्ट के साथ ही बनेगी मूवी की घोषणा जल्द की जाएगी। यह खबर आते ही लोगों का एक्साइटमेंट सोशल मीडिया पर दिख रहा है। लोग फिल्म से जुड़े मीम्स शेयर कर रहे हैं।
RO-NO-12059/77
किरदारों में होगी वही मासूमियत
हेरा फेरी को बॉलीवुड की कल्ट फिल्मों में गिना जाता है। फिल्म की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। लंबे वक्त से दर्शकों को किसी अच्छी कॉमेडी फिल्म का इंतजार है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला का कहना है कि फिल्म बहुत जल्द आएगी। उन्होंने बताया, अक्षयजी, परेश भाई और सुनीलजी फिल्म में होंगे। स्टोरी पर काम हो रहा है। फिल्म वैसी ही बनेगी और किरदारों की मासूमियत बरकरार रहेगी।
Firoz Nadiadwala announces Hera Pheri 3, fans celebrate on Twitter after hearing the names of the actors; Flood of Memes#HeraPheri3 pic.twitter.com/qiQrX1pyev
— COUNTRY NEWS TODAY (@Countrynewstday) June 24, 2022
ट्विटर पर छाई हेरा फेरी 3
प्रोड्यूसर ने फिल्म के बारे में ऑफिशियली बोल दिया है लेकिन लोगों को भरोसा नहीं हो रहा। ट्विटर पर फिल्म के ही कई मीम्स इस खबर के ऊपर बनाए जा रहे हैं।
वहीं कुछ लोग फिल्म के सीन्स की वीडियो क्लिप्स भी शेयर कर रहे हैं। वहीं एक यूजर ने लिखा है कि फिरोज नाडियाडवाला घोषणा नहीं कर पाएंगे तब तक अक्षय कुमार का लाइनअप 2024 तक के लिए फुल हो जाएगा।


-
राज्य एवं शहर7 days ago
CG में 3 दिन बंद रहेंगी शराब बिक्री, होटल-रेस्टॉरेंट में भी बेचने की अनुमति नहीं, आबकारी विभाग ने जारी किए निर्देश ; जानिए कारण
-
देश-विदेश6 days ago
बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 35 ट्रेनें अगले 15 दिन के लिए फिर रहेंगी रद्द, देखिए सूची
-
क्राइम5 days ago
CG : भिलाई में मर्डर केस का खुलासा : रेप केस में फंसाने की धमकी दी तो युवकों ने पहले महिला से बनाया शारीरिक संबंध, फिर हत्या कर बोरे में डालकर गटर में फेंका
-
क्राइम6 days ago
CG Crime : दुर्ग के मरोदा स्टेशन के पास मिली महिला की लाश ; हत्या के बाद बोरी में डाल कर गटर में फेंकी बॉडी ; सिर और शरीर पर चोट के निशान
-
क्राइम6 days ago
Sidhu Moosewala Murder Case : 2021 में रची गई थी मूसेवाला की हत्या की साजिश, लॉरेंस बिश्नोई गैंग तीसरी कोशिश में हुआ सफल
-
Special News6 days ago
छत्तीसगढ़ राज्य का भुइयां कार्यक्रम को राष्ट्रीय स्तर पर मिला पुरस्कार : प्रतिष्ठित IMC डिजिटल अवार्ड्स 2021 से किया गया सम्मानित
-
क्राइम7 days ago
छत्तीसगढ़ की राजधानी में देर रात हत्या : तीन भाइयों ने दो लोगों को डंडे, पाइप से खूब पीटा, एक की मौत दूसरा जख्मी जख्मी
-
ज्योतिष7 days ago
राशिफल 23 जून : कन्या समेत इन राशि वालों को लग सकती है चोट, ये लोग गलत भाषा के प्रयोग से बचें