Friday, March 31, 2023

तीन दिन से लापता महिला की मिली लाश:पहचान छिपाने जलाया गया चेहरा, हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका

छत्तीसगढ़ के जामुल इलाके में तीन दिन से लापता एक महिला की लाश मिली है। महिला का चेहरा जला हुआ है। पुलिस ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। महिला की शिनाख्त मधु जांगड़े (40) के रूप में हुई है। महिला चाय की दुकान चलाने का काम करती थी। लाश मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामला जामुल थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, जामुल के ढौर ग्राम में कुछ ग्रामीण खेत गए हुए थे। जहां उन्होंने महिला की लाश देखी। जिसके बाद इसकी जानकारी फौरन गांव के अन्य ग्रामीणों और पुलिस को दी गई। कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के साथ फॉरेंसिक की टीम भी थी। मौके पर पहुंचे जवानों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। महिला का चेहरा जला होने से पुलिस हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जता रही है। महिला

पूछताछ जारी

महिला घासीदास नगर वार्ड 23 बॉम्बे आवास जामुल थाने के पीछे रहती थी। पति को छोड़ चुकी थी। मृतका के दो बच्चे हैं। मृतका हथखोज स्थित इंस्ट्रीयल एरिया में चाय की दुकान चलती थी। यहीं से महिला गायब हुई थी। देर रात तक घर नही पहुंचने पर परिजनों ने आसपास खोजबीन की। मधु की कोई जानकारी नहीं मिलने पर शारदापारा निवासी मां ने अपनी बेटी के लापता की सूचना थाने दर्ज कराई थी।

अब महिला की लाश मिलने के बाद पुलिस महिला के परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी ने कहा कि, शव से बदबू आ रही थी। जिस तरह से महिला की लाश मिली है। उससे लग रहा है कि महिला की हत्या कर पहचान छिपाने चेहरे को जलाया गया है। पुलिस जल्द ही इस मामले की तह तक जाएगी।

spot_img

AAJ TAK LIVE

ABP LIVE

ZEE NEWS LIVE

अन्य खबरे
Advertisements
यह भी पढ़े
Live Scores
Rashifal
Panchang