दिल्ली 7 जनवरी 2023 :राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पर आज पूरे देश की नजर रही। यहां पिछले दिनों हुए एमसीडी (दिल्ली महानगर पालिका) चुनाव के बाद मेयर का चुनाव होना था, लेकिन भारी हंगामे के कारण निगम निगम की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया। पार्षदों के शपथ-ग्रहण के दौरान आम आदमी पार्टी और भाजपा के सदस्य आमने-सामने आ गए। धक्का मुक्की हुई। इसके बाद दूसरी बार निगम की कार्यवाही चलाने के लिए सत्या शर्मा सदन पहुंचीं। सभी को अपनी सीट पर बैठने के लिए कहा। हंगामा जारी रहा तो अगामी तारीख तक सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। पहली बार दिल्ली निगम के इतिहास में ऐसा हुआ कि बिना महापौर के चुनाव के सदन स्थगित कर दिया गया। इस तरह आज मेयर का चुनाव नहीं हो सका।
मनोज तिवारी ने हंगामे पर कहा
बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने सदन में हंगामे को लेकर आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने का कि 49 से 134 होते ही आप के पार्षदों ने शुरू की गुंडागर्दी। धक्के मारना, लड़ना झगड़ना, कानून को ना मानना ये ही सच है इस गुंडा पार्टी का। केजरीवाल खुद अपने घर बुला कर अफ़सर और नेतायो को धमकाते और पिटवाते हैं तो उनके चेलों से और क्या उम्मीद कर सकते हैं।”