Tuesday, September 26, 2023

राष्ट्रपति तक पहुंची छत्तीसगढ़ी भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग

रायपुर। एमए छत्तीसगढ़ी छात्र संगठन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग की है।

मिली जानकारी के अनुसार एमए छत्तीसगढ़ी छात्र संगठन के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति को पत्र भेजकर समय मांगा था, जिसे स्वीकार करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रायपुर प्रवास के दौरान मिलने का समय दिया था। 1 सितंबर को राजभवन में राष्ट्रपति से छात्र संगठन के पदाधिकारियों ने मुलाकात की थी।

संगठन के अनुसार राज्य की भाषा छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल करने के लिए राष्ट्रपति को एक चिट्ठी लिखकर अवगत कराया गया था, जिसे पढ़कर हमें मिलने का समय तुरंत ही प्रदान किया गया। इस दौरान संगठन की ओर राष्ट्रपति को बैलगाड़ी का प्रतीक भी भेंट किया गया।

आपको बता दें कि राज्य की भाषा छत्तीसगढ़ी अब तक आठवीं अनुसूची में शामिल नहीं है, जिसे शामिल करने के लिए लंबे समय से मांग की जा रही है।

spot_img

AAJ TAK LIVE

ABP LIVE

ZEE NEWS LIVE

अन्य खबरे
Advertisements
यह भी पढ़े
Live Scores
Rashifal
Panchang