रजनीकांत के दामाद धनुष की कुल संपत्ति जानकर चौंक जाएंगे आप उन्होंने 50 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। वहीं, चेन्नई में उनका एक आलीशान बंगला भी है। इसके अलावा सिंपल दिखने वाले धनुष को महंगी गाड़ियों का भी शौक है। धनुष ने पिछले साल ऐश्वर्या रजनीकांत से अलग होने की घोषणा की थी।
धनुष साउथ के लोकप्रिय कलाकारों में से एक हैं
धनुष साउथ के लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक हैं। एक अभिनेता होने के अलावा, वह एक गायक, निर्माता और गीतकार भी हैं। इसी के चलते उन्होंने पूरी दुनिया में अपने दर्शक बना लिए हैं। धनुष का असली नाम वेंकट प्रभु है। फिल्मों में आने के कारण उन्होंने अपना नाम धनुष रख लिया, जो एक फिल्म से प्रेरित था। उन्होंने 19 साल की उम्र में फिल्मों में कदम रखा। उन्होंने अपने पिता कस्तूरी राजा की फिल्म से डेब्यू किया। उनके जीवन में कई उतार-चढ़ाव आए हैं। एक बार सफलता मिलने के बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। अपने दो दशकों के जीवन में उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है।
साल 2022 में धनुष की कुल संपत्ति करीब 160 करोड़ रुपए थी।
धनुष साउथ फिल्म इंडस्ट्रीज के हाईएस्ट पेड एक्टर्स में से एक हैं। धनुष की कुल संपत्ति की बात करें तो साल 2022 में यह करीब 160 करोड़ रुपए थी। वहीं, सूत्रों की मानें तो उनकी मासिक कमाई करीब 1 करोड़ रुपए है। धनुष किसी भी फिल्म में काम करने के ₹15 करोड़ लेते हैं। उन्होंने हाल ही में थिरुचिथम्बलम नामक एक फिल्म के लिए 12 से 15 करोड़ रुपये लिए। वहीं, रूसो ब्रदर की फिल्म में एक छोटे से रोल के लिए उन्होंने 4 करोड़ रुपए लिए।
धनुष के पास चेन्नई में ₹25 करोड़ का आलीशान बंगला भी है
इसके अलावा धनुष ने 7up, OLX, Center Fresh जैसे कई ब्रैंड्स को एंडोर्स किया है। उनके पास चेन्नई में एक आलीशान बंगला भी है जिसकी कीमत 25 करोड़ रुपये बताई जाती है। यह चेन्नई की सबसे मशहूर जगह है, जहां तमिलनाडु के लोकप्रिय लोग रहते हैं। धनुष को महंगी गाड़ियों का भी शौक है। उनके पास जगुआर, ऑडी, बेंटले और रोल्स रॉयस घोस्ट भी हैं। धनुष ने 18 नवंबर 2004 को ऐश्वर्या से शादी की थी। उनके दो बेटे भी हैं। इस जोड़े ने शादी के 14 साल बाद अलग होने की घोषणा की। हाल ही में धनुष ने पचासवीं फिल्म का ऐलान किया है। वह इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं।