नई दिल्ली 17 जनवरी 2023: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह को दुनिया को अलविदा कहे ढाई साल हो गया है। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से उनके फैंस आए दिन उन्हें किसी ना किसी तरह से याद करते रहते हैं। अब फैंस और सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के लोगों के लिए दुख की खबर आई है। दरअसल, सुशांत सिंह राजपूत का पालतू डॉगी फज दुनिया में नहीं रहा है। प्रियंका ने ट्विटर पर फज की दो तस्वीरें पोस्ट कीं। इनमें से एक में सुशांत फैज को प्यार से पकड़े हुए हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में प्रियंका सोते हुए फज के साथ स्माइल कर रही हैं। प्रियंका ने इन तस्वीरों को कैप्शन में लिखा, ‘बहुत लंबा साथ रहा फज, आप अपने दोस्त के पास चले गए, सबको एक न एक दिन वहां जाना है, लेकिन अभी के लिए मन बहुत उदास है।’
फज के निधन की खबर ने सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह राजपूत के फैंस को काफी भावुक कर दिया है। उनके फैन ने प्रियंका सिंह के ट्वीट पर री-ट्वीट करते हुए लिखा, ‘रेस्ट इन पीस फज। कुछ कहना नहीं चाहता। ये हम सभी के लिए दिल तोड़ने वाली खबर है। लेकिन फज सुशांत सिंह राजपूत का सच्चा दोस्त था’। एक यूजर ने लिखा, ‘दी, प्लीज स्ट्रॉन्ग रहो, समझ नहीं आ रहा मैं क्या कहूं। बहुत दिल टूटने वाली खबर है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘कुछ नहीं कहना है, यह हम सभी के लिए बहुत ही दिल तोड़ने वाली खबर है, लेकिन वह सुशांत के सच्चे दोस्त हैं और हमेशा-हमेशा के लिए उनके साथ खुशी से रहने के लिए चले गए।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘बयां नहीं कर सकता कि मैं कितना टूटा हुआ हूं। इस खबर ने एक बार फिर मेरे दिल को लाखों टुकड़ों में तोड़ दिया।’