Friday, April 19, 2024

दहेज़ लोभी गिरफ्तार: दहेज़ के लिए बहु को प्रताड़ित करते थे सास ससुर, पति करता था मारपीट.. तीनो गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा 29 सितम्बर 2022.  दहेज की मांग कर बहू को प्रताड़ित करने वाले आरोपी पति और सास-ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला बलौदा थाना क्षेत्र का है, जहा पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा था कि उसके पति, सास और ससुर दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करते थे। पुलिस ने शिकायत पर अपराध कायम गिरफ्तार किया है। जानकारी अनुसार पीड़िता की शादी साल 2019 में काठापाली डोंगरी निवासी विश्वनाथ डहरिया (25 वर्ष) के साथ हुई थी। शुरूआती दिनों में सब कुछ ठीक था, थोड़े दिनों बाद उसका पति विश्वनाथ डहरिया, सास कमलेश बाई और ससुर श्रवण डहेरिया दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करने लगे।

 

पीड़िता ने बताया कि उससे ससुराल वालों की तरफ से बाइक, फ्रिज और 5 लाख रुपए लगातार मायके वालों से लेकर आने के दबाव बनाया जा रहा था। इसके लिए उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। उसे घर से भी बाहर निकाल दिया गया। उसने बताया कि पति जब मारपीट करता था, तब सास-ससुर उसका साथ देते थे। पीड़िता की शिकायत पर बलौदा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 498ए, 34 के तहत केस दर्ज किया था।

 

बलौदा थाना प्रभारी गोपाल सतपती ने कहा कि आरोपियों के घर पर छापा मारकर पति विश्वनाथ, सास कमलेश और ससुर श्रवण डहेरिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

spot_img

AAJ TAK LIVE

ABP LIVE

ZEE NEWS LIVE

अन्य खबरे
Advertisements
यह भी पढ़े
Live Scores
Rashifal
Panchang