Thursday, April 18, 2024

दूध में मिलाकर खाएं ये 5 चीजें, बढ़ेगी शरीर की ताकत

Healthy Mixes for Milk: दूध शरीर के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। दूध पोषक तत्वों से भरपूर होता है, इसमें कैल्शियम, प्रोटीन, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट आदि पाए जाते हैं।

दूध पीने से हड्डियां मजबूत बनने के साथ शरीर भी हेल्दी रहता है। दूध, तो अधिकतर लोग पीते है। लेकिन क्या आप ये जानते है कि दूध प्लेन पीने से बेहतर होता है कि दूध में कुछ मिलाकर पीया जाएं। कई लोग दूध को स्वादिष्ट और पौष्टिक बनाने के लिए दूध में प्रोटीन पाउडर आदि डालते हैं। इस तरह के पाउडर का अधिक सेवन शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे चीजों के बारे में बताने जा रहे है, जो दूध में मिक्स करके पीने से शरीर मजबूत बनने के साथ दूध की पौष्टिकता भी कई गुना बढ़ जाती है। आइए जानते हैं दूध में क्या मिलाकर खाना चाहिए।

दूध और मुनक्का

मुनक्का पोषक तत्वों भरपूर होता है। इसमें आयरन, फाइबर, पोटैशियम, प्रोटीन और कैल्शियम आदि पाए जाते हैं। दूध में मिलाकर इसको पीने से दूध काफी स्वादिष्ट होने के साथ ताकतवर भी हो जाता है। दूध में मुनक्का मिलने से कमजोरी दूर होने के साथ, पाचन तंत्र मजबूत होता है और मौसमी बीमारियों से भी शरीर का बचाव होता हैं।

इलायची का दूध

इलायची का दूध पीने में काफी स्वादिष्ट होता है। ये दूध का स्वाद कई गुना बढ़ा देता है। इसको पीने से हड्डियां मजबूत होने के साथ मौसमी बीमारियों से भी शरीर का बचाव होता है। इलायची वाला दूध शरीर को हेल्दी रखने के साथ को बढ़ाने में मदद करता है।

बादाम दूध

बादाम दूध शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। बादाम में भरपूर मात्रा में आयरन, कैल्शियम और फास्फोरस आदि पाए जाते हैं। बादाम को दूध में मिलाकर खाने से शरीर की कमजोरी दूर होने के साथ मांसपेशिया भी मजबूत होती है। बादाम का दूधकरके शरीर की ताकत बढ़ाने में मदद करता है।

अश्वगंधा चूर्ण दूध

दूध के साथ अश्वगंधा चूर्ण लेने से शरीर की ताकत कई गुना बढ़ती है। अश्वगंधा चूर्ण को दूध में मिलाकर पीने से शरीर की कमजोरी दूर होती है और इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है। अश्वगंधा चूर्ण को दूध में मिलाकर लेने से पाचन तंत्र भी मजबूत रहता है अगर आपको नींद न आने की समस्या है, तो ये दूध कारगर साबित होता है।

केसर दूध

केसर वाला दूध अधिकतर लोगों को काफी पसंद होता है। ये दूध पाचन को बेहतर करके नींद न आने की समस्या को भी आसानी से दूर करता है। इसमें पाए जाने वाले तत्व शरीर को हेल्दी रखकर कब्ज को दूर करने में मदद करते हैं। केसर शरीर को मजबूत करके शरीर की ताकत को बढ़ाता है।

शरीर की ताकत बढ़ाने के लिए दूध में इन चीजों को मिलाकर पीया जा सकता है। लेकिन ध्यान रखें अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इसका सेवन करें।

spot_img

AAJ TAK LIVE

ABP LIVE

ZEE NEWS LIVE

अन्य खबरे
Advertisements
यह भी पढ़े
Live Scores
Rashifal
Panchang