Saturday, April 20, 2024

कलेक्टर की अध्यक्षता में जीवनदीप समिति की कार्यकारिणी

दंतेवाड़ा : कलेक्टर विनीत नंदनवार की अध्यक्षता में आज जिला चिकित्सालय में  जीवनदीप समिति की कार्यकारिणी समिति की बैठक का आयोजन किया गया।  बैठक में एजेंडा अनुसार विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गयी। जिला अस्पताल में वाहन पार्किंग हेतु स्थल चयनित कर आवश्यक निर्माण के निर्देश दिए गए। जिला अस्पताल में सेंट्रल एसी ऑक्सीजन पाइप लाइन तथा एटीपी के संचालन के संबंध में आवश्यक चर्चा की गई। कलेक्टर के द्वारा जिला अस्पताल के उन्नयन हेतु एक समिति का गठन कर कार्य योजना बनाने के लिए सिविल सर्जन को निर्देश दिए गए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ  ललितादित्य नीलम, मुख्य चिकित्सा  एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी आर पुजारी,डॉक्टर आर एल गंगेश आवासीय चिकित्सा अधिकारी, डॉक्टर देश दीपक, डॉक्टर संजय बघेल, डॉक्टर विजय कर्मा एवं समिति के सदस्य उपस्थित थे।

spot_img

AAJ TAK LIVE

ABP LIVE

ZEE NEWS LIVE

अन्य खबरे
Advertisements
यह भी पढ़े
Live Scores
Rashifal
Panchang