Friday, June 2, 2023

CG : सोशल मीडिया में वायरल हो रहा पुलिस भर्ती से जुड़ा फर्जी आदेश.. विभाग ने दी जानकारी

रायपुर : छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय ने सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहे पुलिस भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी एक फेक खबर के बारे में अवगत कराया है।

सोशल मीडिया पर पुलिस मुख्यालय का कथित पत्र पुमु/डीजीपी/पीए/20/जी/2021 दिनांक 20/02/2021 शेयर किया जा रहा है, जिसमें चयन प्रक्रिया को 15 मई तक स्थगित करने की बात लिखी गई है।

पुलिस मुख्यालय यह स्पष्ट करता है कि यह पत्र फ़र्ज़ी है। ऐसा कोई पत्र पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी नहीं किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायपुर को इस फ़र्ज़ी पत्र की जांच करने और इसे जारी करने वाले के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया है।

spot_img

AAJ TAK LIVE

ABP LIVE

ZEE NEWS LIVE

अन्य खबरे
Advertisements
यह भी पढ़े
Live Scores
Rashifal
Panchang