Friday, March 29, 2024

बेटी की शादी से नाराज था पिता, दामाद के सामने बरसाई गोलियां, दिनदहाड़े फायरिंग से इलाका खौफजदा

भिलाई 21 नवम्बर 2022: शहर में दिनदहाड़े फायरिंग से इलाका खौफजदा है। यह फायरिंग भिलाई के हाउसिंग बोर्ड इलाके में हुई है। ये कहानी बेटी की लव मैरिज से शुरू हुई। जो ठांय-ठांय से होकर हथकड़ी तक जा पहुंची। बेटी की शादी से खफा ससुर ने अपने ही दामाद को गोली मारने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि गनीमत रही कि फायरिंग हवा में हुई। जिससे किसी के हताहत होने का सवाल ही नहीं है। जामुल पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जबकि देसी कट्टा भी जब्त किया गया है।

पुलिस जानकारी के अनुसार इस मामले में आरोपित लखविंदर सिंह है। वह फ्रेम बिल्डिंग कुरुद के पास रहता है। लखविंदर ने दो साल पहले शरद जुत्सी की बेटी से लव मैरिज की थी। इससे शरद नाराज हो गया। वह बात भी नहीं करता था, क्योंकि वह शादी के खिलाफ था।

लखविंदर हाउसिंग बोर्ड शाम को आया था। शरद जुत्सी पहले से ही अपने बेटे भुवन के साथ वहां खड़े थे। तभी शरद लखविंदर के पास गया और हवा में फायरिंग कर दी। माहौल अराजक था।

इस फायरिंग से इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस टीम मौके पर पहुंची और भुवन को हिरासत में ले लिया। वहीं, लखविंदर वहां से नौ दो ग्यारह हो गए. पुलिस जांच कर रही है।

spot_img

AAJ TAK LIVE

ABP LIVE

ZEE NEWS LIVE

अन्य खबरे
Advertisements
यह भी पढ़े
Live Scores
Rashifal
Panchang