Wednesday, September 27, 2023

जयपुर-मुंबई पैसेंजर ट्रेन पर हुई फायरिंग, चार लोगों की हुई मौत

महाराष्ट्र के पालघर से बड़ी खबर आ रही है। जयपुर मुंबई पैसेंजर ट्रेन में गोलीबारी में चार लोगों की मौत

मुंबई : महाराष्ट्र के पालघर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां जयपुर मुंबई पैसेंजर ट्रेन में गोलीबारी हुई है। इस गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई गई है। यह ट्रेन गुजरात से मुंबई आ रही थी। मरने वालों में एक RPF के ASI सहित 3 यात्री है। RPF के कॉन्स्टेबल चेतन ने ही सबको गोलिया मारी हैं। गोलीबारी की यह घटना वापी से बोरीवलीमीरा रोड स्टेशन के बीच हुई। मीरा रोड बोरीवली के बीच GRP मुम्बई के जवानों ने कॉन्स्टेबल को हिरासत में ले लिया है।

फ़िलहाल यह पता नहीं चल सका है कि आरोपी की मंशा क्या थी और क्यों उसने यह गोली क्यों चलाई। जैसे ही चलती ट्रेन में गोलीबारी हुई ट्रेन में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस ट्रेन के यात्रियों के बयान भी दर्ज कर रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

पश्चिमी रेलवे ने इस संबंध में एक बयान जारी किया है। बयान में कहा गया है, ‘पालघर स्टेशन पार करने के बाद एक आरपीएफ कांस्टेबल ने चलती जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन के अंदर गोलीबारी कर दी। उसने एक आरपीएफ एएसआई और तीन अन्य यात्रियों को गोली मार दी और दहिसर स्टेशन के पास ट्रेन से बाहर कूद गया। आरोपी सिपाही को हथियार समेत हिरासत में लिया गया है। अधिक विवरण की प्रतीक्षा है।

 

spot_img

AAJ TAK LIVE

ABP LIVE

ZEE NEWS LIVE

अन्य खबरे
Advertisements
यह भी पढ़े
Live Scores
Rashifal
Panchang