राज्य एवं शहर
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने विधायक निधि से कोरोना मरीजों के इलाज के लिए दिए 25 लाख रुपए


राजनांदगांव : पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कोरोना मरीजों के उपचार के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है। रमन सिंह ने कोरोना मरीजों के इलाज के लिए विधायक निधि से 25 लाख रुपए दिए हैं।
यह राशि राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज के लिए स्वीकृत की है। वेंटिलेटर और कोरोना के इलाज के लिए यह राशि स्वीकृत की है।
बता दें कि छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा केस राजधानी रायपुर में मिल रहे हैं। इसके बाद दुर्ग और राजनांदगांव में केस मिल रहे हैं। जिसके चलते जिलों में स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। वहीं कोरोना के इस जंग में मदद के हाथ भी बढ़ रहे हैं।



Special News
छत्तीसगढ़ के 3 पुलिस अफसरों को केंद्रीय गृह मंत्रालय देगा मेडल ; देखिए सूची


नई दिल्ली, रायपुर : छत्तीसगढ़ के 3 पुलिस अफसरों को केंद्र सरकार द्वारा मेडल दिया जाएगा। शुक्रवार को इसे लेकर एक सूची जारी की गई। इसमें राज्य के 3 अफसरों का नाम शामिल है। एडिशनल एसपी राजेंद्र जायसवाल, इंस्पेक्टर दिनेश यादव और सब इस्पेक्टर दिव्या शर्मा को इस मेडल के लिए चयनित किया गया है।
देखिए सूची :
ये मेडल अफसरों को बेहतर इंवस्टिगेशन के लिए दिया जाता है। राजेंद्र जायसवाल ने कई क्रिमिनल केसेस के साथ टेरर फंडिंग के एक में काम किया, दिव्या शर्मा ने बच्चियों के प्रति हो रहे अपराधों में बेहतर जांच की। दिनेश यादव को भी समय पर जांच पूरी करने की वजह से ये मेडल दिया जा रहा है।


राज्य एवं शहर
छत्तीसगढ़ : स्वास्थ्य मंत्री TS सिंहदेव के रिश्तेदार सचिन सिंहदेव की बिलासपुर में ट्रेन से गिरकर मौत ; पढ़िए पूरी खबर


बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री TS सिंहदेव के रिश्तेदार और धौरपुर के राजा वीरभद्र सिंह उर्फ सचिन की ट्रेन से गिरने से मौत हो गई। वे गुरुवार की रात दुर्ग-अंबिकापुर एक्सप्रेस में रायपुर से अंबिकापुर जा रहे थे, तभी बिलासपुर के बेलगहना के पास यह घटना हुई है। वे लुंड्रा जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष और कांग्रेस के नेता थे। उन्हें कुछ माह विधायक बृहस्पत सिंह के काफिले पर हुए मामले में पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था। फिलहाल, पुलिस उनकी मौत की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक अंबिकापुर के लुंड्रा विधानसभा क्षेत्र के धौरपुर में रहने वाले राजा वीरभद्र सिंह उर्फ सचिन गुरुवार को रायपुर में थे। रात में वे रायपुर से अंबिकापुर जाने के लिए दुर्ग-अंबिकापुर ट्रेन में सफर कर रहे थे। वहां उनकी अदालत में पेशी होनी थी। तभी देर रात बेलगहना के पास ट्रेन से गिरने से उनकी मौत हो गई। शुक्रवार दोपहर पुलिस को ट्रेन से गिरकर युवक के मौत की खबर मिली। पुलिस जब मौके पर पहुंची, तब उनकी पहचान नहीं हुई थी।


राज्य एवं शहर
छत्तीसगढ़ की तबादला नीति को लेकर नियम जारी : जानिए कौन-कौन से विभाग के कर्मचारियों पर होगा लागू


रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने तबादला नीति के लिए नियम जारी कर दिया है। कब, किसका, कैसे ट्रांसफर होगा, इसे लेकर नियम बना दिया गया है। इसमें जिला स्तर के अधिकारी कर्मचारी, राज्य स्तर के अधिकारी, कर्मचारी और स्कूल विभाग के कर्मियों के लिए नियम तय किए गए हैं। जिला स्तर पर 10 सितंबर तक, प्रदेश स्तर पर 30 सितंबर तक सभी ट्रांसफर पूरे कर लिए जाएंगे।
देखिए आदेश ;
— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) August 12, 2022


-
Special News6 days ago
आकर्षी कश्यप ने कॉमनवेल्थ गेम्स में दिखाया खेल भावना ; पाक खिलाड़ी चोटिल हुर्ह तो दिलासा देते दिखी छत्तीसगढ़ की बेटी ; देखिए वीडियो
-
दुखद6 days ago
बिग ब्रेकिंग : CG में आकाशीय बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत, 3 झुलसे ; पामगढ़ में 23 भेड़ों की भी मौत
-
CORONA VIRUS6 days ago
CG Covid Update : 493 नए केस मिले, 631 हुए स्वस्थ, 4 संक्रमितो ने गवाई जान ; दुर्ग में सबसे ज्यादा नए मरीज मिले ; देखिए
-
Career4 days ago
छत्तीसगढ़ : वंदे मातरम से गूंजा मीडिया गुरुकुल ; आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर तिरंगा यात्रा का आयोजन
-
ज्योतिष3 days ago
राशिफल 10 अगस्त : कन्या समेत इन राशियों के लोग कलह से बचें, ये लोग पास रखें पीली वस्तु
-
ज्योतिष4 days ago
राशिफल 9 अगस्त : आज का दिन इन राशि वालों के लिए वरदान समान, जानिए मेष से लेकर मीन राशि का हाल
-
राज्य एवं शहर4 days ago
छत्तीसगढ़ : स्वाइन फ्लू से 4 साल की बच्ची की मौत, फेफड़ों ने काम करना कर दिया था बंद ; जानिए लक्षण
-
राजनीति4 days ago
बिग ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बने अरुण साव ; राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सौंपी जिम्मेदारी