Friday, April 19, 2024

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह AIIMS में भर्ती, PM मोदी ने की जल्द ठीक होने की कामना, स्वास्थ्य मंत्री मिलने पहुंचे


नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का स्वास्थ्य जल्द ठीक होने की कामना की। मनमोहन सिंह को बुधवार शाम अचानकर तबीयत बिगड़ने के बाद दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें सांस लेने में तकलीफ और चेस्ट कंजेशन की शिकायत थी।

पीएम मोदी ने गुरुवार को ट्वीट किया, ‘मैं डॉक्टर मनमोहन सिंह जी के जल्द ठीक होने और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।’ इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया भी मनमोहन सिंह से मिलने के लिए एम्स पहुंचे थे।

मनमोहन सिंह को सांस लेने में दिक्कत और लगातार चेस्ट कंजेशन की शिकायत के बाद उन्हें शाम 6:15 दिल्ली एम्स के कार्डियो न्यूरो टावर में भर्ती कराया गया था।

पूर्व प्रधानमंत्री का इलाज न्यूरो के डॉक्टर अचल श्रीवास्तव और दिल के डॉक्टर नीतीश नायक इलाज कर रहे हैं। फिलहाल उनकी तबीयत स्थिर है।

spot_img

AAJ TAK LIVE

ABP LIVE

ZEE NEWS LIVE

अन्य खबरे
Advertisements
यह भी पढ़े
Live Scores
Rashifal
Panchang