Friday, March 29, 2024

सबसे खूबसूरत शहरों में शुमार है गांधीनगर, ट्रिप के दौरान 6 जगहों का जरूर करें दीदार, सफर बनेगा यादगार

गुजरात की गिनती देश के विकसित राज्यों में होती है।

गुजरात की राजधानी गांधीनगर का नाम देश के खूबसूरत शहरों में शुमार है। लेकिन क्या आप गांधीनगर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के बारे में जानते हैं। आपको बता दें, अगर आप गुजरात घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आप गांधीनगर जाकर अपनी यात्रा को खास और यादगार बना सकते हैं।गुजरात में साबरमती नदी के तट पर स्थित गांधीनगर को देश की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत कहा जाता है। ऐसे में गुजरात जाने वाले लोग गांधीनगर घूमना भी पसंद करते हैं। तो आइए हम आपको बताते हैं गांधीनगर के कुछ मशहूर ट्रैवल डेस्टिनेशन के नाम, जहां आप अपनी यात्रा का भरपूर लुत्फ उठा सकते हैं।

अक्षरधाम मंदिर
गुजरात का प्रसिद्ध अक्षरधाम मंदिर गांधीनगर में ही मौजूद है। 1992 में बना यह मंदिर अपनी खूबसूरत नक्काशी और शानदार वास्तुकला के लिए जाना जाता है। अक्षरधाम मंदिर भगवान स्वामी नारायण को समर्पित है। वहीं इस मंदिर में 200 से अधिक देवी-देवताओं की मूर्तियां स्थापित की गई हैं। हालांकि अक्षरधाम मंदिर सोमवार को बंद रहता है। ऐसे में आप इस मंदिर में मंगलवार से रविवार के बीच कभी भी 9:30 से 7:30 के बीच दर्शन कर सकते हैं।

अडालज बावड़ी
अडालज स्टेपवेल का निर्माण आसपास के क्षेत्रों में जल संकट को दूर करने के लिए किया गया था। 1498 में निर्मित यह बावड़ी अपनी शानदार सोलंकी शैली की वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है। इस पांच मंजिला गहरे बावड़ी में नीचे जाने के लिए सीढ़ियां बनाई गई हैं। अदालज स्टेपवेल घूमने का समय सुबह 9 बजे से 5:30 बजे तक है।

सरिता उद्यान
गांधीनगर स्थित सरिता उद्यान गुजरात का प्रसिद्ध पिकनिक स्थल माना जाता है। साबरमती नदी के किनारे बसे इस गार्डन में आप रंग-बिरंगे फूलों के साथ-साथ खूबसूरत पक्षी और मोर भी देख सकते हैं। वहीं, सरिता उद्यान घूमने में आपको सिर्फ 1 घंटा लग सकता है।

त्रिमंदिर
गुजरात के गांधीनगर स्थित त्रिमंदिर में आप जैन धर्म के साथ-साथ वैष्णव धर्म की झलक भी देख सकते हैं। इस मंदिर में भगवान शिव और विष्णु के महावीर जैन के कई अवतारों की मूर्तियां स्थापित की गई हैं। मंदिर परिसर में एक भव्य फव्वारा और मिनी थियेटर भी है। त्रिमंदिर सुबह 5:30 बजे से रात 10 बजे तक खुला रहता है।

spot_img

AAJ TAK LIVE

ABP LIVE

ZEE NEWS LIVE

अन्य खबरे
Advertisements
यह भी पढ़े
Live Scores
Rashifal
Panchang