आस्था
Gangaur Vrat 2021 : आज इस शुभ मुहूर्त में करें माता गौरी व भगवान शिव की पूजा, जानिए संपूर्ण पूजा विधि


आस्था डेस्क : हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र शुक्ल तृतीया को गणगौर व्रत रखा जाता है। इस साल यह व्रत आज यानी 15 अप्रैल, दिन गुरुवार को है। इस व्रत में माता पार्वती और भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा की जाती है। मान्यता है कि गणगौर व्रत रखने से सुहागिनों को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
गणगौर 2021 पूजा मुहूर्त-
गणगौर तीज पूजा 2021- 15 अप्रैल 2021 (गुरुवार)
गौरी पूजा आरंभ- 29 मार्च 2021 (सोमवार) से।
गौरी पूजा समाप्त- 15 अप्रैल (गुरुवार) से।
चैत्र शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि आरंभ- 14 अप्रैल दोपहर 12 बजकर 47 मिनट से।
चैत्र शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि समाप्त- 15 अप्रैल शाम 03 बजकर 27 मिनट तक।
गणगौर पूजा शुभ मुहूर्त- 15 अप्रैल को सुबह 05 बजकर 17 मिनट से 06 बजकर 52 मिनट तक।
कुल अवधि- 35 मिनट।
गणगौर पूजा सामग्री-
आसन, कलश, काली मिट्टी, अक्षत, ताजे फूल, आम की पत्ती, नारियल, सुपारी, पानी से भरा हुआ कलश, गणगौर के कपड़े, गेंहू, बांस की टोकरी, चुनरी, हलवा, सुहाग का सामान, कौड़ी, सिक्के, घेवर, चांदी की अंगुठी, पूड़ी, होलिका की राख, गोबर या फिर मिट्टी के उपले, शृंगार का सामान, शुद्ध घी, दीपक, गमले, कुमकुम आदि।
गणगौर की पूजा विधि-
गणगौर व्रत के लिए कृष्ण पक्ष की एकादशी को सुबह स्नान आदि करने के बाद लकड़ी की बनी टोकरी में जवारे बोना चाहिए। पढ़ें संपूर्ण पूजा विधि-
1. गणगौर व्रत में व्रती महिला को केवल एक समय में भोजन करना चाहिए।
2. मां गौरी को श्रृंगार का सामान अर्पित करें।
3. इसके बाद चंदन, अक्षत, धूप-दीप आदि अर्पित करें।
4. इसके बाद मां गौरी को भोग लगाएं।
5. भोग लगाने के बाग गणगौर व्रत कथा सुनें या पढ़ें।
6. भोग लगाने के बाद माता गौरी को चढ़ाए गए सिंदूर से सुहाग लें।
7. चैत्र शुक्ल द्वितीया को गौरी को किसी तालाब या नदी में ले जाकर स्नान कराएं।
8. इसके बाद चैत्र शुक्ल तृतीया को गौरी-शिव स्नान कराएं।
9. इस दिन शाम को गाजे-बाजे के साथ गौरी-शिव को नदी या तालाब में विसर्जित करें।
10. इसके बाद अपना उपवास खोलें।



Festival & Fastings
CG : CPS Kids Academy रायपुर में आजादी का अमृत महोत्सव और रक्षाबंधन मनाया गया ; CRFP जवानों को बांधी गई रक्षासूत्र


रायपुर : देश में आजादी के 75 साल पूरे होने पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है इसके साथ ही रक्षाबंधन के पावन अवसर पर सीआरपीएफ कैंप रायपुर रेंज में सीपीएस किड्स अकादमी (CPS KIDS ACADEMY) वी.आई.पी. एस्टेट के सभी स्टाफ एवं विद्यार्थियों के द्वारा सभी जवानों के साथ मिलकर रक्षाबंधन का त्यौहार एवं आजादी का अमृत महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर सीपीएस किड्स अकादमी (CPS KIDS ACADEMY) वी.आई.पी. एस्टेट की प्रधानाचार्या सुनंदा नायक एवं स्कूल के सभी शिक्षक गण तथा सीआरपीएफ रायपुर रेंज संजय कुमार सिंह, डी.आई.जी रायपुर रेंज विकास कुमार सिन्हा, सेकंड इन कमांड गोपाल कुमार गुप्ता, सेकंड इन कमांड अरविंद भटाचारजी, सहायक कमांडेंट (एम) इंस्पेक्टर जयपाल सिंह और सी.आर.पी.एफ. के अन्य ग्रेड के सभी जवान उपस्थित रहे।


आस्था
छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री भूपेश भव्य कांवड़ यात्रा में हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की


रायपुर : सावन के पवित्र माह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शुक्रवार को राजधानी रायपुर गुढ़ियारी स्थित मारूति मंगलम परिसर में आयोजित भव्य कांवड़ यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने यात्रा के शुभारंभ में मंत्रोच्चार और विधि-विधान से कांवड़ पूजा की और कांवड़ यात्रा की अगुवाई कर श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने इसके पूर्व मच्छी तालाब हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की मंगल कामना की।
इस अवसर पर संसदीय सचिव विकास उपाध्याय भी उपस्थित थे। कांवड़ यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष भक्तजन भजन की धुन पर थिरकते हुए श्रद्धालु कांवड़ लेकर शामिल हुए। कांवड़ यात्रा का आयोजन रायपुरा महादेव घाट हटकेश्वर मंदिर तक किया गया


Festival & Fastings
Happy Nag Panchami 2022 : नाग पंचमी पर शिव व सिद्धि योग का अद्भुत संयोग, जानें मुहूर्त व नाग देवता की संपूर्ण पूजा विधि


आस्था डेस्क : नाग पंचमी का त्योहार सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाते हैं। इस साल नाग पंचमी का त्योहार 2 अगस्त, मंगलवार को मनाया जा रहा है। नाग पंचमी के दिन महिलाएं नाग देवता की पूजा करती हैं। नाग पंचमी का दिन नाग देवता की पूजा के लिए शुभ माना जाता है। नाग पंचमी के दिन शिव व सर्वार्थ सिद्धि योग बनने से इस दिन का महत्व बढ़ रहा है। मान्यता है कि नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा करने से कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है।
शिव व सिद्धि योग की अवधि-
नाग पंचमी के दिन शिव योग शाम 06 बजकर 38 मिनट तक रहेगा। इसके बाद सिद्धि योग शुरू होगा।
नाग पंचमी के दिन इस मंदिर में दर्शन मात्र से मिटता है कालसर्प दोष, पुराणों में भी वर्णित है महिमा
नाग पंचमी 2022 शुभ मुहर्त-
पंचमी तिथि प्रारम्भ – अगस्त 02, 2022 को 05:13 ए एम बजे
पंचमी तिथि समाप्त – अगस्त 03, 2022 को 05:41 ए एम बजे
नाग पंचमी 2022 पूजा मुहूर्त-
नाग पंचमी के दिन सुबह 05 बजकर 43 मिनट से सुबह 08 बजकर 25 मिनट तक नाग पंचमी पूजा मुहूर्त है। अवधि 02 घंटे 42 मिनट की है।
नाग पंचमी के तीसरा मंगला गौरी व्रत-
इस साल नाग पंचमी पर विशेष संयोग बन रहा है। नाग पंचमी के दिन तीसरा मंगला गौरी व्रत रखा जाएगा। सावन मास में सोमवार व्रत के साथ ही मंगलवार व्रत का भी विशेष महत्व होता है। मंगलवार व्रत माता पार्वती को समर्पित माना गया है। सावन के हर मंगलवार को मंगला गौरी व्रत रखने का विधान है।
नाग देवता पूजा- विधि
- सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लें।
- स्नान के पश्चात घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें।
- इस पावन दिन शिवलिंग पर जल जरूर अर्पित करें।
- नाग देवता का अभिषेक करें।
- नाग देवता को दूध का भोग लगाएं।
- भगवान शंकर, माता पार्वती और भगवान गणेश को भी भोग लगाएं।
- नाग देवता की आरती करें।
- अगर संभव हो तो इस दिन व्रत भी करें।


-
Special News7 days ago
आकर्षी कश्यप ने कॉमनवेल्थ गेम्स में दिखाया खेल भावना ; पाक खिलाड़ी चोटिल हुर्ह तो दिलासा देते दिखी छत्तीसगढ़ की बेटी ; देखिए वीडियो
-
CORONA VIRUS6 days ago
CG Covid Update : 493 नए केस मिले, 631 हुए स्वस्थ, 4 संक्रमितो ने गवाई जान ; दुर्ग में सबसे ज्यादा नए मरीज मिले ; देखिए
-
दुखद6 days ago
बिग ब्रेकिंग : CG में आकाशीय बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत, 3 झुलसे ; पामगढ़ में 23 भेड़ों की भी मौत
-
ज्योतिष3 days ago
राशिफल 10 अगस्त : कन्या समेत इन राशियों के लोग कलह से बचें, ये लोग पास रखें पीली वस्तु
-
Career4 days ago
छत्तीसगढ़ : वंदे मातरम से गूंजा मीडिया गुरुकुल ; आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर तिरंगा यात्रा का आयोजन
-
ज्योतिष4 days ago
राशिफल 9 अगस्त : आज का दिन इन राशि वालों के लिए वरदान समान, जानिए मेष से लेकर मीन राशि का हाल
-
देश-विदेश6 days ago
राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से मिले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश ; महामहिम द्रौपदी मुर्मू को दी बधाई, मोदी से कई मुद्दों पर की चर्चा
-
राजनीति4 days ago
बिग ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बने अरुण साव ; राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सौंपी जिम्मेदारी