Tuesday, September 26, 2023

छत्तीसगढ़ में गैंगरेप: घर में घुसकर दो नशेड़ियों ने किया सामूहिक दुष्कर्म… शिकायत के बाद दोनों गिरफ्तार…

गौरेला पेंड्रा मरवाही। घर घुसकर महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर दो युवकों को इस मामले में गिरफ्तार किया गया। घटना गौरेला थाना क्षेत्र की है।

दरसअल, पटेराटोला में रहने वाली 35 वर्षीय महिला घर के बाहर सोई हुई थी। इस दौरान नशे की हालत में 35 वर्षीय राजकुमार पानिका और राकेश पानिका 30 वर्ष वहां से गुजर रहे थे। तभी दोनों युवकों की नीयत महिला पर पड़ी, जिसके बाद दोनों महिला को घर के अंदर ले गए और फिर बारी बारी से दुष्कर्म किया। सामूहिक दुष्कर्म के बाद दोनों युवक मौके से फरार हो गए। घटना के दौरान महिला घर पर अकेले ही थी और पति मजदूरी करने के लिए बाहर गया हुआ था।

इधर महिला का पति जब मजदूरी कर शाम में घर लौटा तो इसकी जानकारी दी गई। पीड़ित महिला ने पति के साथ थाने पहुंचकर इसकी शिकायत गौरेला थाना में दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों की तलाश कर गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म की बात को स्वीकार कर लिया है। पुलिस भी दोनों पर मुकदमा दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर हिरासत पर भेज दिया है।

spot_img

AAJ TAK LIVE

ABP LIVE

ZEE NEWS LIVE

अन्य खबरे
Advertisements
यह भी पढ़े
Live Scores
Rashifal
Panchang