Festival & Fastings
Good Friday 2021 : गुड फ्राइडे पर प्रभु यीशु के बलिदान को करें याद, ये हैं इमेज, फोटोज, स्टेट्स और मैसेज


Good Friday 2021 Images, Quotes, Status, Messages : क्रिश्चियन समुदाय के लिए गुड फ्राइडे एक महत्वपूर्ण फेस्टिवल है। गुड फ्राइडे को होली फ्राइडे भी कहते हैं। इस साल यह आज 2 अप्रैल को मनाया जा रहा है। पवित्र सप्ताह के दौरान मनाए जाने वाले गुड फ्राइडे पर प्रभु यीशु के बलिदान को याद कर उपवास रखा जाता है। प्रभु यीशु ने खुद दुख उठाकर मानव कल्याण के लिए अपना बलिदान दिया।
गुड फ्राइडे के दिन हमें परमपिता परमेश्वर को धन्यवाद देना चाहिए, जो मनुष्य के रूप में हम सबके बीच में आए और संसार को मानवता के रास्ते पर चलना सिखाया। उन्होंने पूरी मानव जाति को एक निगाह से देखा। सबके पापों को अपने ऊपर लेकर सभी को सुखमय जीवन प्रदान किया।
मेरी प्रार्थना है कि यीशु आप पर हमेशा हीरे की तरह चमक बरसाते रहें, जीवन में आप सदा खुश और मुस्कुराते रहें।
Good Friday
सभी सुखी रहें। प्रभु का आशीष उन पर सदा बना रहे।
Good Friday



Festival & Fastings
CG : CPS Kids Academy रायपुर में आजादी का अमृत महोत्सव और रक्षाबंधन मनाया गया ; CRFP जवानों को बांधी गई रक्षासूत्र


रायपुर : देश में आजादी के 75 साल पूरे होने पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है इसके साथ ही रक्षाबंधन के पावन अवसर पर सीआरपीएफ कैंप रायपुर रेंज में सीपीएस किड्स अकादमी (CPS KIDS ACADEMY) वी.आई.पी. एस्टेट के सभी स्टाफ एवं विद्यार्थियों के द्वारा सभी जवानों के साथ मिलकर रक्षाबंधन का त्यौहार एवं आजादी का अमृत महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर सीपीएस किड्स अकादमी (CPS KIDS ACADEMY) वी.आई.पी. एस्टेट की प्रधानाचार्या सुनंदा नायक एवं स्कूल के सभी शिक्षक गण तथा सीआरपीएफ रायपुर रेंज संजय कुमार सिंह, डी.आई.जी रायपुर रेंज विकास कुमार सिन्हा, सेकंड इन कमांड गोपाल कुमार गुप्ता, सेकंड इन कमांड अरविंद भटाचारजी, सहायक कमांडेंट (एम) इंस्पेक्टर जयपाल सिंह और सी.आर.पी.एफ. के अन्य ग्रेड के सभी जवान उपस्थित रहे।


Festival & Fastings
Happy Nag Panchami 2022 : नाग पंचमी पर शिव व सिद्धि योग का अद्भुत संयोग, जानें मुहूर्त व नाग देवता की संपूर्ण पूजा विधि


आस्था डेस्क : नाग पंचमी का त्योहार सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाते हैं। इस साल नाग पंचमी का त्योहार 2 अगस्त, मंगलवार को मनाया जा रहा है। नाग पंचमी के दिन महिलाएं नाग देवता की पूजा करती हैं। नाग पंचमी का दिन नाग देवता की पूजा के लिए शुभ माना जाता है। नाग पंचमी के दिन शिव व सर्वार्थ सिद्धि योग बनने से इस दिन का महत्व बढ़ रहा है। मान्यता है कि नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा करने से कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है।
शिव व सिद्धि योग की अवधि-
नाग पंचमी के दिन शिव योग शाम 06 बजकर 38 मिनट तक रहेगा। इसके बाद सिद्धि योग शुरू होगा।
नाग पंचमी के दिन इस मंदिर में दर्शन मात्र से मिटता है कालसर्प दोष, पुराणों में भी वर्णित है महिमा
नाग पंचमी 2022 शुभ मुहर्त-
पंचमी तिथि प्रारम्भ – अगस्त 02, 2022 को 05:13 ए एम बजे
पंचमी तिथि समाप्त – अगस्त 03, 2022 को 05:41 ए एम बजे
नाग पंचमी 2022 पूजा मुहूर्त-
नाग पंचमी के दिन सुबह 05 बजकर 43 मिनट से सुबह 08 बजकर 25 मिनट तक नाग पंचमी पूजा मुहूर्त है। अवधि 02 घंटे 42 मिनट की है।
नाग पंचमी के तीसरा मंगला गौरी व्रत-
इस साल नाग पंचमी पर विशेष संयोग बन रहा है। नाग पंचमी के दिन तीसरा मंगला गौरी व्रत रखा जाएगा। सावन मास में सोमवार व्रत के साथ ही मंगलवार व्रत का भी विशेष महत्व होता है। मंगलवार व्रत माता पार्वती को समर्पित माना गया है। सावन के हर मंगलवार को मंगला गौरी व्रत रखने का विधान है।
नाग देवता पूजा- विधि
- सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लें।
- स्नान के पश्चात घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें।
- इस पावन दिन शिवलिंग पर जल जरूर अर्पित करें।
- नाग देवता का अभिषेक करें।
- नाग देवता को दूध का भोग लगाएं।
- भगवान शंकर, माता पार्वती और भगवान गणेश को भी भोग लगाएं।
- नाग देवता की आरती करें।
- अगर संभव हो तो इस दिन व्रत भी करें।


Festival & Fastings
CG : दुर्ग में हनुमान सेवा वाहिनी समिति के नेतृत्व में शिवनाथ नदी से जल लेकर कावड़ियों ने देव बालोद में किया शिव का जलाभिषेक ; विधायक देवेंद्र…


दुर्ग : दुर्ग जिले में हर बार की तरह भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने कावड़ियों ने शिवनाथ नदी दुर्ग से कावड़ में जल लेकर पैदल मार्ग से देव बलौदा निकले। 27 किलोमीटर पैदल चलकर सभी लोग देव बलौदा पहुंचे। जहा उन्होंने ने भगवान शिव के प्राचीन मंदिर में शाम को जलाभिषेक किया। हनुमान सेवा वाहिनी समिति के नेतृत्व में ये कांवड़ यात्रा निकाली गई। कावड़ यात्रा का नेतृत्व विधायक देवेंद्र यादव और कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने किया।
भिलाई नगर विधायक यादव ने कहा कि हनुमान सेवा वाहिनी के नेतृत्व हर साल कांवड़ यात्रा निकाली जाती है। इसके बाद भगवान शिव का जलाभिषेक करके दुर्ग भिलाई और पूरे छत्तीसगढ़ व देश की खुशहाली की कामना की जाती है। जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने कहा कि इस यात्रा में एक हजार से अधिक लोग शामिल हुए हैं। इस बार खास बात यह रही की बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी यात्रा में हिस्सा लिया है।
कावड़ियों ने सबसे पहले सुबह 6 दुर्ग शवनाथ नदी घाट से कावड़ में जल लिया। इसके बाद यात्रा दुर्ग शहर होते हुए 7 बजे कोतवाली थाने तक पहुंची। 8 बजे दुर्ग बस स्टैंड से होते हुए बत्तीस बंगला चौक, सेक्टर 9 चौक, सेक्टर 7 चौक, सिविक सेंटर, सेक्टर पांच होते हुए 11 बजे सेक्टर 5 25 मिलियन चौक पहुंची। यहां सभी कांवड़ियों को थोड़ा विराम दिया गया। इसके बाद यहां से कावड़ यात्रा सेक्टर 4 चौक होते हुए सेक्टर 1 चौक पहुंची। यहां भी थोड़ी देर तक रुककर कावड़ियों ने फल, खिचड़ी खाकर पानी पिया। यहां से यात्रा केनाल रोड होते हुए डबरापारा, सीएसईबी कालोनी पहुंच रही है। यहां सिरसा गेट होते हुए शाम 5 बजे यात्रा देव बलोदा प्राचीन शिव मंदिर पहुंचेगी और यहां भव्य रूप से जलाभिषेक किया गया।


-
Special News6 days ago
आकर्षी कश्यप ने कॉमनवेल्थ गेम्स में दिखाया खेल भावना ; पाक खिलाड़ी चोटिल हुर्ह तो दिलासा देते दिखी छत्तीसगढ़ की बेटी ; देखिए वीडियो
-
CORONA VIRUS6 days ago
CG Covid Update : 493 नए केस मिले, 631 हुए स्वस्थ, 4 संक्रमितो ने गवाई जान ; दुर्ग में सबसे ज्यादा नए मरीज मिले ; देखिए
-
राजनीति7 days ago
Chhattisgarh में ED के छापे से Politics गरमाई : मुख्यमंत्री भूपेश ने उठाए कई सवाल, पूर्व CM रमन ने किया पलटवार ; पढ़िए
-
दुखद6 days ago
बिग ब्रेकिंग : CG में आकाशीय बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत, 3 झुलसे ; पामगढ़ में 23 भेड़ों की भी मौत
-
Career4 days ago
छत्तीसगढ़ : वंदे मातरम से गूंजा मीडिया गुरुकुल ; आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर तिरंगा यात्रा का आयोजन
-
ज्योतिष3 days ago
राशिफल 10 अगस्त : कन्या समेत इन राशियों के लोग कलह से बचें, ये लोग पास रखें पीली वस्तु
-
राज्य एवं शहर4 days ago
छत्तीसगढ़ : स्वाइन फ्लू से 4 साल की बच्ची की मौत, फेफड़ों ने काम करना कर दिया था बंद ; जानिए लक्षण
-
ज्योतिष4 days ago
राशिफल 9 अगस्त : आज का दिन इन राशि वालों के लिए वरदान समान, जानिए मेष से लेकर मीन राशि का हाल