Sunday, December 10, 2023

गूगल इंडिया ने एक झटके में 453 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

Google India Layoff: गूगल इंडिया ने कथित तौर पर अलग-अलग डिपॉर्टमेंट से 453 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है। गूगल ने अपने कर्मचारियों को उनकी बर्खास्तगी की सूचना डाक से दी है।

यह कार्रवाई गुरुवार की देर रात की बताई जा रही है।

बिजनेसलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल इंडिया के कंट्री हेड और वाइस प्रेसिडेंट संजय गुप्ता ने मेल के जरिए जानकार दी है। पिछले महीने गूगल की मूल कंपनी अल्फाबेट इंक ने घोषणा की कि कंपनी वैश्विक स्तर पर अपने कुल कर्मचारियों का 6 प्रतिशत कम करेगी। यानी कुल 12,000 कर्मचारियों की नौकरी छिनेगी। अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि 453 लोगों की छंटनी में 12,000 नौकरी में कटौती शामिल है या छंटनी का एक नया दौर शुरू हो गया है।

यह स्पष्ट नहीं है कि विश्व स्तर पर कितने कर्मचारी प्रभावित हुए हैं, या इसमें और छंटनी होगी या नहीं। रिपोर्ट के मुताबिक मेल में अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई के कुछ इनपुट भी शामिल थे। वह उन फैसलों की पूरी जिम्मेदारी लेने के लिए सहमत हो गए, जिनके कारण कंपनी को छंटनी करनी पड़ी।

बता दें टेक कंपनियां आर्थिक मंदी के बहाने नौकरियां छीन रही हैं। इसमें छंटनी का सहारा लेने वाली गूगल एकमात्र टेक कंपनी नहीं है। अमेजन ने भी अपने कार्यबल से 18,000 लोगों को हटाने की योजना बनाई है, जो 10,000 कर्मचारियों के पिछले अनुमान से काफी अधिक है। जबकि, फेसबुक यानी मेटा ने 13,000 कर्मचारियों की छंटनी कर दी है।

spot_img

AAJ TAK LIVE

ABP LIVE

ZEE NEWS LIVE

अन्य खबरे
Advertisements
यह भी पढ़े
Live Scores
Rashifal
Panchang