Friday, March 29, 2024

Happy Hanuman Jayanti 2021 : हनुमान जी देते हैं आरोग्यता का आशीर्वाद, हो जाएं उनकी भक्ति में लीन, रात 8 बजे तक है सिद्धि योग, कर लें शुभ कार्य

आस्था डेस्क : आज हा हनुमान जयंती, हनुमान जी जन्मोत्सव आज ही के दिन मनाया जाता है। आज के दिन हनुमान जी के साथ भगवान राम की भी पूजा का विधान है। इस दिन हनुमान जी को विशेष भोग लगाया जाता है। लोग सुंदरकांड के पाठ का भी आयोजन करते हैं। हनुमान की पूजा आराधना करने से मनुष्य हर प्रकार के भय से मुक्त हो जाता है। यही नहीं भगवान आरोग्यता का आशीर्वाद भी अपने भक्तों को देते हैं।

रामभक्त हनुमान को कलयुग का एकमात्र पृथ्वी पर उपस्थित देवता माना जाता है। भगवान हनुमान जल्द प्रसन्न होने वाले संकटमोटक देवता है। जो भक्त सच्चे मन और पवित्र भाव से बजंरग बली की पूजा और आराधना करते हैं, भगवान उनके जीवन में आने वाली बाधाओं को दूर करते हैं। चैत्र माह की पूर्णिमा को हनुमान दयंती मनाई जाती है। इस साल है यह आज 27 अप्रैल को है। इस दिन मंदिरों में हनुमान जी की विधि विधान से पूजा की जाती है। हनुमान जन्मोत्सव पर सिद्धि योग इस दिन का महत्व और भी बढ़ा रहा है। सिद्धि योग रात 8 बजकर 3 मिनट तक रहेगा। इस दौरान शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

चैत्र पूर्णिमा शुभ मुहूर्त- 

चैत्र पूर्णिमा मंगलवार, अप्रैल 27, 2021 को

पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ – अप्रैल 26, 2021 को 12:44 पी एम बजे

पूर्णिमा तिथि समाप्त – अप्रैल 27, 2021 को 09:01 ए एम बजे

    • ‘ॐ हं हनुमते नम:।’
    • ‘ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकायं हुं फट्।’
    •  ‘ॐ हं पवननन्दनाय स्वाहा।
    • श्रीगुरु चरन सरोज रज निज मनु मुकुरु सुधारि ।
    • बरनउँ रघुबर बिमल जसु जो दायकु फल चारि ॥
    • बुद्धिहीन तनु जानिके, सुमिरौं पवन कुमार
    • बल बुधि विद्या देहु मोहि, हरहु कलेश विकार
spot_img

AAJ TAK LIVE

ABP LIVE

ZEE NEWS LIVE

अन्य खबरे
Advertisements
यह भी पढ़े
Live Scores
Rashifal
Panchang