Friday, March 29, 2024

Happy Nag Panchami 2022 : नाग पंचमी पर शिव व सिद्धि योग का अद्भुत संयोग, जानें मुहूर्त व नाग देवता की संपूर्ण पूजा विधि

आस्था डेस्क : नाग पंचमी का त्योहार सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाते हैं। इस साल नाग पंचमी का त्योहार 2 अगस्त, मंगलवार को मनाया जा रहा है। नाग पंचमी के दिन महिलाएं नाग देवता की पूजा करती हैं। नाग पंचमी का दिन नाग देवता की पूजा के लिए शुभ माना जाता है। नाग पंचमी के दिन शिव व सर्वार्थ सिद्धि योग बनने से इस दिन का महत्व बढ़ रहा है। मान्यता है कि नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा करने से कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है।

शिव व सिद्धि योग की अवधि-

नाग पंचमी के दिन शिव योग शाम 06 बजकर 38 मिनट तक रहेगा। इसके बाद सिद्धि योग शुरू होगा।

नाग पंचमी के दिन इस मंदिर में दर्शन मात्र से मिटता है कालसर्प दोष, पुराणों में भी वर्णित है महिमा

नाग पंचमी 2022 शुभ मुहर्त-

पंचमी तिथि प्रारम्भ – अगस्त 02, 2022 को 05:13 ए एम बजे

पंचमी तिथि समाप्त – अगस्त 03, 2022 को 05:41 ए एम बजे

नाग पंचमी 2022 पूजा मुहूर्त-

नाग पंचमी के दिन सुबह 05 बजकर 43 मिनट से सुबह 08 बजकर 25 मिनट तक नाग पंचमी पूजा मुहूर्त है। अवधि 02 घंटे 42 मिनट की है।

नाग पंचमी के तीसरा मंगला गौरी व्रत-

इस साल नाग पंचमी पर विशेष संयोग बन रहा है। नाग पंचमी के दिन तीसरा मंगला गौरी व्रत रखा जाएगा। सावन मास में सोमवार व्रत के साथ ही मंगलवार व्रत का भी विशेष महत्व होता है। मंगलवार व्रत माता पार्वती को समर्पित माना गया है। सावन के हर मंगलवार को मंगला गौरी व्रत रखने का विधान है।

नाग देवता पूजा- विधि

  • सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लें।
  • स्नान के पश्चात घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें।
  • इस पावन दिन शिवलिंग पर जल जरूर अर्पित करें।
  • नाग देवता का अभिषेक करें।
  • नाग देवता को दूध का भोग लगाएं।
  • भगवान शंकर, माता पार्वती और भगवान गणेश को भी भोग लगाएं।
  • नाग देवता की आरती करें।
  • अगर संभव हो तो इस दिन व्रत भी करें।
spot_img

AAJ TAK LIVE

ABP LIVE

ZEE NEWS LIVE

अन्य खबरे
Advertisements
यह भी पढ़े
Live Scores
Rashifal
Panchang