बालोद 18 जानवरी 2023: कोरोना संक्रमण के बाद देश सहित प्रदेशभर में तेजी से फैल रहे चिकन पॉक्स बीमारी को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर लक्षण एवं इलाज के लिए एडवाइजरी भी जारी की है।गुरूर ब्लॉक के ग्राम चंदनबिरही में चिकनपाॅक्स का प्रकोप जारी है। कल 14 नए मरीज मिलने की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है। इसके पहले सोमवार को 9 मरीज मिले थे। इस लिहाज से दो दिन में ही 23 मरीज मिल चुके हैं।स्वास्थ्य विभाग के अनुसार ओवरऑल मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 72 पहुंच गया है।
चिकन पॉक्स तेजी से फैलने वाली संक्रामक बीमारी है। शरीर में खुजली, दाने व छाले दिखाई देते है।यह अक्सर शरीर में छाती, पीठ व चेहरे पर लाल दाने दिखाई देने लगते है और फिर सारे शरीर में दाने फैल जाते है। चिकन पॉक्स मुख्य रूप से बच्चों, किशोर, वयस्क, गर्भवती महिलाओं और जिनमें रोग प्रतिरोधक क्षमता कम रहती है उन्हें ज्यादा प्रभावित करता है।