Saturday, June 10, 2023

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने दिया बड़ा बयान ….मैं कभी बीजेपी में नहीं जाउंगा

राजनांदगांव  18 जनवरी 2023:  भाजपा में जाने के सवाल में स्वास्थ्य मंत्री ने साफ किया है, इसके पहले भी इस तरह ही अटकलें लगती रहीं हैं कि टीएस सिंहदेव कांग्रेस से नाराज है वे अगले विधानसभा चुनाव तक भाजपा में जा सकते हैं। इसपर उन्होंने साफ ना कह दी है।टीएस सिंहदेव ने कहा है कि मैं कभी बीजेपी में नहीं जाउंगा। उन्होंने आगे कहा कि शेष राजनीति क्या रास्ता लेगी, भविष्य की बात है।

इसके साथ ही आज राजनांदगांव में जूडा की हड़ताल पर बोलते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मांगे रखना सही है लेकिन हड़ताल उचित नहीं। उन्हेांने कहा कि हड़ताल से जरुरतमंद प्रभावित होते हैं। उन्होंने कहा कि स्ट्राइक से बात सुनी जाएगी मैं यह तर्क नहीं मानता। बता दें कि जूडा ने 19 जनवरी से हड़ताल पर जाने की घोषणा की है।

 

spot_img

AAJ TAK LIVE

ABP LIVE

ZEE NEWS LIVE

अन्य खबरे
Advertisements
यह भी पढ़े
Live Scores
Rashifal
Panchang