Friday, April 19, 2024

CG : रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, राजनांदगांव, कवर्धा समेत कई जिलों में झमाझम बारिश, ओले भी गिरे ; आज और कल भी ऐसा ही रहेगा मौसम


रायपुर : चक्रवाती हवाओं के कारण छत्तीसगढ़ के मौसम में जबरदस्त बदलाव हुआ है। जिसके चलते मंलवार से कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। राजधानी रायपुर में भी झमाझम बारिश से तापमान में बदलाव हुआ है। वहीं आज और कल भी प्रदेश के सभी जिलों में बारिश के आसार है।

बता दें कि मंगलवार को रायपुर, भिलाई, राजनांदगांव, कोरिया, कवर्धा, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, कोरबा, बेमेतरा सहित अधिकांश जिलों में बरसात हुई। रायपुर, कवर्धा, बेमेतरा में तो ओले गिरे हैं। इस वजह से दिन के तापमान में भी 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो गई।

सरगुजा संभाग में हुई जमकर बारिश

सरगुजा संभाग में भी जमकर बारिश हो रही है। जिसके चलते जनजीवन प्रभावित हुआ है। वहीं तापमान में गिरावट आई। वहीं आज धान खरीदी भी प्रभावित रहेगी। वहीं भारी बारिश से खरीदी केन्द्रों में रखा धान भीगा गया है।

मौसम विभाग ने 2 दिन पहले ही छत्तीसगढ़ के कई जिलों में तेज बारिश और आंधी सहित ओले गिरने की चेतावनी जारी की थी। मंगलवार को जहां दिन में उमस और गर्मी का लोगों ने ऐसा किया तो वहीं बारिश के बाद पारा अचानक 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया और फिर से ठंड लौट आई।

ऊपरी हवा के चक्रीय चक्रवर्ती घेरा से हो रही बारिश

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार ऊपरी हवा का एक चक्रीय चक्रवाती खेरा दक्षिण पश्चिम राजस्थान और उसके आसपास लगभग डेढ़ किलो मीटर की ऊंचाई पर बना हुआ है। वहीं दक्षिण पश्चिम राजस्थान से उत्तर तेलंगाना तक विदर्भ होते हुए एक द्रोणिका भी 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक स्थित है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवर्ती घेरा उत्तर प्रदेश के मध्य भाग में डेढ़ किलो मीटर की ऊंचाई तक स्थित है। इन सब के प्रभाव से छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों में तेज हवा व गरज चमक के साथ बारिश हुई है और आने वाले दो दिनों में और भी बारिश की संभावना है।

भिलाई तीन क्षेत्र में गिरे ओले

बारिश के साथ ही भिलाई तीन क्षेत्र, दुर्ग के अमलेश्वर और राजनांदगांव जिले के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि हुई है। लोगों ने ठंड के मौसम में गिरे ओला को जमा करने का भी आनंद लिया। मौसम विभाग के मुताबिक ओला गिरने से तापमान तेजी से गिरावट दर्ज की जाएगी और ठंड बढ़ेगी।

बारिश के चलते नहीं होगी धान खरीदी

बारिश के चलते आज धान खरीदी प्रभावित रहेंगी। गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही सहित अमरकंटक इलाके में हुई बारिश हो रही है। कल शाम से जारी बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हुआ है। वहीं बारिश के चलते आज जिले में धान खरीदी नहीं होगी। कलेक्टर ने आज धान नहीं खरीदने का निर्देश जारी किया है। बता दें कि बारिश के चलते कई गांवों में बिजली गुल है। पूरे क्षेत्र में कोहरा छाया हुआ है। वहीं बारिश के कारण ठंड बढ़ गई है।

spot_img

AAJ TAK LIVE

ABP LIVE

ZEE NEWS LIVE

अन्य खबरे
Advertisements
यह भी पढ़े
Live Scores
Rashifal
Panchang