खेल
CWG 2022 में भारत को अब तक 9 मेडल ; आज जीत सकते हैं 6 गोल्ड, देखिए पांचवें दिन का शेड्यूल और चौथे दिन का हाईलाइट


Sports Desk : इंग्लैंड के बर्मिंघम में 22वां कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन किया जा रहा है। 28 जुलाई से होने के बाद इन खेलों का कारवां तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारत भी इसके साथ-साथ कदम मिलाकर चल रहा है। उसके खाते में चौथे दिन कुल तीन पदक आए, जिसके बाद भारत के पदकों की संख्या बढ़कर 9 पहुंच गई। इसमें तीन गोल्ड, तीन सिल्वर और तीन ब्रॉन्ज मेडल शामिल है।
भारत ने सबसे ज्यादा सात मेडल वेटलिफ्टिंग में जीते हैं, जबकि दो पदक जूडो में आए हैं। हालांकि सफर अभी बाकी है और भारत के कई बड़े इवेंट और खिलाड़ी अपनी शुरुआत करने के इंतजार में हैं। बता दें कि इस बार के राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन 28 जुलाई से लेकर आठ अगस्त तक होगा। इसमें दुनियाभर के करीब 72 देश हिस्सा ले रहे हैं। भारत की तरफ से इसमें 213 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
पीएम मोदी ने वेटलिफ्टरों को दी खास बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीतने पर भारोत्तलक हरजिंदर कौर को मंगलवार को बधाई देते हुए कहा कि भारतीय भारोत्तलकों ने इन खेलों में असाधारण प्रदर्शन किया है। भारतीय भारोत्तोलक हरजिंदर कौर ने राष्ट्रमंडल खेलों में भारोत्तोलन में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार सफर को जारी रखते हुए सोमवार को यहां महिलाओं के 71 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता।
मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, “बर्मिंघम में हो रहे राष्ट्रमंडल खेलों में हमारे भारोत्तलकों ने असाधारण प्रदर्शन किया है। इसे जारी रखते हुए हरजिंदर कौर ने कांस्य पदक जीता। इस विशेष उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई। उन्हें भविष्य के उनके प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।”
DAY 5 INDIA SCHEDULE: आज भारत को मिल सकते हैं गोल्ड समेत कई मेडल, देखें पूरा शेड्यूल
लॉन बॉल:
- महिला पेयर्स इवेंट राउंड 1- भारत बनाम न्यूजीलैंड- दोपहर एक बजे
- महिला ट्रिपलेट इवेंट राउंड 1- भारत बनाम न्यूजीलैंड- दोपहर एक बजे
- महिला फोर इवेंट- फाइनल- भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका- शाम 4:15 बजे
- पुरुष एकल- राउंड 1- मृदुल बोर्गोहेन- शाम 4:15 बजे से
- पुरुष फोर इवेंट राउंड 1- भारत बनाम फिजी- रात 8:45 बजे
- महिला ट्रिपलेट इवेंट राउंड 2- भारत बनाम इंग्लैंड- – रात 8:45 बजे से
वेटलिफ्टिंग:
- महिला- 76 किग्रा भारवर्ग- फाइनल- पूनम यादव- दोपहर 2 बजे
- पुरुष-96 किग्रा भारवर्ग- फाइनल- विकास ठाकुर- शाम 6:30 बजे
- महिला- 87 किग्रा भारवर्ग- फाइनल- उषा नतेश कुमारा- रात 11 बजे
एथलेटिक्स:
- पुरुष लंबी कूद (लॉन्ग जंप) क्वॉलीफाइंग राउंड- एम श्रीशंकर, मुहम्मद अनीस याहिया- दोपहर 2:30 बजे
- पुरुष उंची कूद (हाई जंप)- क्वॉलीफाइंग राउंड- तेजस्विन शंकर- रात 12:03 बजे
- महिला डिसकस थ्रो फाइनल- सीमा पूनिया और नवजीत कौर ढिलों- रात 12:52 बजे
तैराकी:
- पुरुष 200 मीटर बैकस्ट्रोक- हीट 2- श्रीहरि नटराज- दोपहर 3:05 बजे
- पुरुष 1500 मीटर फ्रीस्टाइल- हीट 1- अद्वैत- शाम 4:10 बजे
आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स:
- पुरुष वॉल्ट- फाइनल- सत्यजीत मंडल- शाम 5:30 बजे
- पुरुष पैरलल बॉर्स- फाइनल- सैफ सदीक तंबोली- शाम 6:35 बजे
टेबल टेनिस:
- पुरुष टीम- गोल्ड मेडल मैच- शाम 6 बजे
हॉकी:
- महिला टीम- पुल ए- भारत बनाम इंग्लैंड- शाम 6:30 बजे
स्क्वॉश:
- महिला एकल- प्लेट सेमीफाइनल- सुनैना सारा कुरुविला बनाम फैजा जफर (पाकिस्तान)- रात 8:30 बजे
- पुरुष एकल- सेमीफाइनल- सौरव घोषाल- रात 9:15 बजे
बैडमिंटन:
- मिश्रित टीम- गोल्ड मेडल मैच- रात 10 बजे
मुक्केबाजी:
- पुरुष एकल (63.5-67 किग्रा)- राउंड ऑफ 16- रोहित टोकस- रात 11:45 बजे
Day 4 HIGHLIGHTS: चौथे दिन भारत के खाते में तीन पदक आए, पढ़ें कैसा रहा चौथा दिन
लॉन बॉल:
- भारत पहली बार फाइनल में पहुंचा। महिलाओं की फोर टीम ने रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराया।
जूडो:
- भारत को इस खेल में दो पदक मिले। महिलाओं के वर्ग में सुशीला देवी ने 48 किग्रा भारवर्ग में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। जबकि पुरुषों के 60 किग्रा भारवर्ग में विजय कुमार यादव ने कांस्य जीता।
वेटलिफ्टिंग:
- महिला वेटलिफ्टर हरजिंदर कौर ने देर रात रोमांचक मुकाबले में 71 किग्रा भारवर्ग में ब्रॉन्ज पर कब्जा किया।
मुक्केबाजी:
- अमित पंघाल, मोहम्मद हुसामुद्दीन और आशीष कुमार अपने-अपने मुकाबले जीतकर क्वॉर्टर फाइनल में पहुंचे
बैडमिंटन:
- लक्ष्य सेन, पीवी सिंधु और सात्विक-चिराग की जोड़ी ने मिलकर भारत को टीम इवेंट के फाइनल में पहुंचाया। भारतीय टीम ने यहां सेमीफाइनल में सिंगापुर के खिलाफ 3-0 से जीत दर्ज की।
टेबल टेनिस:
- गत विजेता भारत ने सेमीफाइनल में नाइजीरिया को 3-0 से हराया। शरथ कमल, साथियान और टीम ने मिलकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की।
हॉकी:
- भारतीय पुरुष टीम ग्रुप मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ 4-1 से बढ़त के बावजूद जीत नहीं पाई और मैच 4-4 से ड्रा हुआ।
स्क्वॉश:
- भारतीय स्टार सौरव घोषाल सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रहे। उन्होंने पुरुषों के एकल स्पर्धा का क्वॉर्टर फाइनल जीता। जबकि महिलाओं की एकल स्पर्धा में जोशना चिन्नप्पा को क्वॉर्टरफाइनल में हार का सामना करना पड़ा।
जिम्नास्टिक्स:
- प्रणति नायक वॉल्ट स्पर्धा के फाइनल में पांचवें स्थान पर रहीं और पदक से चूक गईं।
तैराकी:
- श्रीहरि नटराज 50 मीटर बैक्स्ट्रोक के फाइनल में पांचवें स्थान पर रहे और पदक से चूके।



खेल
CG : CM भूपेश से CWG 2022 में रजत पदक जीताने वाली बैडमिंटन खिलाड़ी आकर्षि ने की मुलाकात ; शासकीय नौकरी…


रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रमंडल गेम्स के टीम चैम्पियनशिप में सिल्वर मेडल जीतकर प्रदेश को गौरवान्वित करने वाली आकर्षि कश्यप को मुलाकात के दौरान बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मुख्यमंत्री बघेल ने आकर्षि की इस उपलब्धि के लिए राज्य शासन की ओर से उन्हें शासकीय नौकरी प्रदान करने की बात भी कही है।
इस अवसर पर आकर्षि ने मुख्यमंत्री को राष्ट्रमंडल गेम्स 2022 में भारत के लिए पदक जीतने वाले सभी खिलाड़ियों के हस्ताक्षर युक्त टी-शर्ट उपहारस्वरूप भेंट की। इस अवसर पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव भी मौजूद रहे।


Special News
आकर्षी कश्यप ने कॉमनवेल्थ गेम्स में दिखाया खेल भावना ; पाक खिलाड़ी चोटिल हुर्ह तो दिलासा देते दिखी छत्तीसगढ़ की बेटी ; देखिए वीडियो


बर्मिंघम : कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के दौरान विमेंस सिंगल्स के राउंड ऑफ 32 मुकाबले के दौरान पाकिस्तानी प्लेयर शहजाद चोटिल हो गई। पाकिस्तान की शहजाद के चोटिल होने के बाद आकर्षी ने उन्हें दिलासा दिया। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की रहने वाली है आकर्षी कश्यप। आकर्षी द्वारा दिखाए गए इस खेल भावना की हर जगह तारीफ हो रही है।
देखिए वीडियो :
*#Aakarshikashyap ने #CommonwealthGames में दिखाया खेल भावना
*मुकाबले के दौरान पाक प्लेयर शहजाद चोटिल हो गईं
*शहजाद को चोटिल होने के बाद दिलासा देती दिखी आकर्षी
*छत्तीसगढ़ के @DurgDist की रहने वाली है @AakarshiK
खेल भावना की हर तरफ हो रही है तारीफ@ChhattisgarhCMO @Media_SAI pic.twitter.com/NRtmFWZ1dj— COUNTRY NEWS TODAY (@Countrynewstday) August 5, 2022
कौन कहता है कि भारत और पाकिस्तान खेल के मैदान में हमेशा चिढ़े रहते हैं। भारत की राइजिंग स्टार आकर्षी कश्यप पाकिस्तान की नेशनल चैंपियन महूर शहजाद को उनके चोटिल होने के बाद दिलासा देती देखी गई हैं। यह वाकया कॉमनवेल्थ गेम्स के सातवें दिन गुरुवार को देखने को मिला जब विमेंस सिंगल्स के राउंड ऑफ 32 मुकाबले के दौरान पाक चैंपियन चोटिल हो गईं। चोटिल शहजाद के मैच के हटने के बाद अकर्षी ने उन्हें दिलासा दिलाई। पाकिस्तानी स्टार को एंकल में चोट आई थी।
पहला गेम जीत चुकी थीं अकर्षी
जब शहजाद चोटिल होकर रिटायर हर्ट हुईं तब आकर्षी एक गेम जीत चुकी थीं और दूसरे में 1-7 की बढ़त पर थीं। एक समय आकर्षी पहले गेम पर 20-18 से पीछे चल रही थीं। फिर भारतीय स्टार ने लगातार 4 अंक लेकर जोरदार वापसी करते हुए गेम अपने नाम कर लिया।
हमेशा से चिर प्रतिद्वंद्वी रहे हैं भारत-पाक
बता दें कि भारत-पाक को हमेशा से चिर प्रतिद्वंद्वी रहे हैं। खेल का मैदान हो या राजनीति का मंच, लेकिन जब खेल भावना की बात आती है तो दोनों देशों के खिलाड़ियों ने आपस में खेल भावना दिखाई है। फिर चाहे वह शोएब अख्तर और सचिन तेंदुलकर की रायवलरी हो या फिर विराट-बाबर की।
सफलता का कोई शार्टकट नहीं
भिलाई की 21 वर्षीय बैडमिंटन खिलाड़ी आकर्षी कश्यप ब्रिटेन के बर्मिंघम में आयोजित हुए कामनवेल्थ गेम्स-2022 में भारतीय दल का हिस्सा रहीं। भारतीय दल को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। आकर्षी ने अपने दोनों मुकाबले शानदार प्रदर्शन कर जीत लिए थे। आकर्षी ने बताया कि सभी को गोल्ड की उम्मीद थी। लेकिन सिल्वर से संतोष करना पड़ा।
वहीं, आकर्षी ने चर्चा के दौरान कहा कि उन्होंने मैच से लेकर टीम गेम में बहुत कुछ सीखा है। आगामी आने वाले समय में देश के लिए बेहतर खेल का प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने अपनी इस स्थिति को पाने के लिए कड़ा संघर्ष किया है। जिसके पीछे उनके माता-पिता का योगदान है। आकर्षी कश्यप ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि सफलता का कोई शार्टकट रास्ता नहीं है। परिश्रम से ही लक्ष्य तक पहुंचा जा सकता है। आकर्षी, बैडमिंटन में इंडिया रैंकिंग नंबर वन और वर्ल्ड में 57वीं रैंक पर हैं। आकर्षी से बात-चीत के कुछ अंश।


खेल
भारतीय महिला क्रिकेट टीम का CWG 2022 में मेडल पक्का : रोमांचक मैच में इंग्लैंड को 4 रन से हराकर फाइनल में बनाई जगह


Sports Desk : भारतीय महिला क्रिकेट टीम कॉमनवेल्थ गेम्स में क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गई है। सेमीफाइनल में मेजबान इंग्लैंड को रोमांचक मैच में 4 रन से हराकर टीम इंडिया ने कम से कम सिल्वर मेडल पक्का कर लिया है। फाइनल में टीम इंडिया की भिड़ंत ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड मैच की विजेता टीम से होगा।
बर्मिंघम में खेले गए इस मैच में भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 164 रन बनाए और इस तरह इंग्लैंड की टीम 165 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 160 रन बना सकी और मैच 4 रन से हार गई।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत स्मृति मंधाना ने दिलाई। उन्होंने 61 रन की पारी खेली, जबकि जेमिमा रॉड्रिग्स ने आखिरी के कुछ ओवरों में अच्छे शॉट लगाकर टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचाया। उन्होंने 44 रन की तूफानी पारी खेली। दीप्ति शर्मा 22 रन बनाकर आउट हुईं।


-
राज्य एवं शहर3 days ago
CG : दुर्ग में शिवनाथ नदी खतरे के निशान से 15 फीट ऊपर, कई गांव डूबे, शहर में भी घुसा पानी, SDRF ने किया रेस्क्यू ; 4 साल पहले बना पुल धंसा : देखिए वीडियो
-
बॉलीवुड तड़का - Entertainment1 day ago
MMS Scandal : एमएमएस लीक कांड पर कच्चा बादाम फेम अंजली अरोरा की तीखी प्रतिक्रिया, अभद्र भाषा इस्तेमाल करते हुए कह डाली ये बात : देखिए वीडियो
-
क्राइम1 day ago
कुम्हारी में ट्रक ने 14 वर्षीय छात्रा को कुचला, मौत ; ग्रामीणों के चक्काजाम के चलते रायपुर से भिलाई NH पर 10 घंटों से ज्यादा रहा महा जाम ; देखिए वीडियो
-
क्राइम3 days ago
CG में हाईप्रोफाइल Sex रैकेट का खुलासा, व्हाट्सएप के जरिए होता था डील, 3 युवक व 3 युवतियां अपत्तिजनक हालत मे गिरफ्तार
-
क्राइम3 days ago
छत्तीसगढ़ : भिलाई कैंप के 6 दोस्त का कार एक्सीडेंट ; पिकनिक मनाने गए थे, लौटते समय पलट गई कार, एक की मौत, 2 गंभीर
-
राज्य एवं शहर21 hours ago
छत्तीसगढ़ : रायपुर-जगदलपुर NH पर बस-कार की जबरदस्त टक्कर : 5 युवकों की मौत, गैस कटर के मदद से निकाले गए शव
-
देश-विदेश5 days ago
लाल किले के प्राचीर से PM ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज : अपने संबोधन मे महिलाओं के किस दर्द को पीएम मोदी ने किया महसूस…? ; जय जवान से जय अनुसंधान तक, 5 प्रण और 5G का जिक्र, जानें PM मोदी के भाषण की बड़ी बातें
-
क्राइम3 days ago
CG क्राइम न्यूज : घर में घुसकर 17 साल की लड़की से रेप करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चाकू के नोक पर दिया था वारदात को अंजाम