आस्था
Holika Dahan 2021 Subh Muhurat : होली पर 499 साल बाद दुर्लभ संयोग, दहन शाम 6:22 बजे से


Holika Dahan 2021 Subh Muhurat: होली के खास मौके पर रविवार को ग्रह-नक्षत्रों का विशेष संयोग बन रहा है। ऐसा संयोग 499 साल बाद बना है। भारतीय वैदिक पंचांग के अनुसार इस बार फाल्गुन पूर्णिमा सोमवार को है। आचार्य सोमदत्त शर्मा कहते हैं कि इस दौरान गुरु बृहस्पति और शनि अपनी-अपनी राशि में रहेंगे, जिसे सुख-समृद्धि और धन-वैभव के लिहाज से अच्छा माना जाता है।
पंडित विनोद त्रिपाठी बताते हैं कि देवगुरु धनु राशि नें और शनि मकर राशि में रहेंगे। इससे पहले ग्रहों का यह संयोग 03 मार्च 1511 में बना था। ज्योतिषविद भारत ज्ञान भूषण कहते हैं कि एक ओर गुरु बृहस्पति जहां ज्ञान, संतान, गुरु, धन-संपत्ति के प्रतिनिधि हैं तो वहीं शनि न्याय के देवता हैं। ज्योतिष विभोर इंदुसुत के अनुसार शनि का फल व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार मिलता है। अगर व्यक्ति अच्छे कर्म करता है तो शनि अच्छे फल देते हैं और बुरे कार्य करता है तो शनि उसे विभिन्न रूप से दंडित करते हैं। होली पर इन दोनों ग्रहों की स्थिति किसी शुभ योग से कम नहीं है।
भद्रा अवधि में शुभ योग– रविवार की सुबह 10 बजकर 16 मिनट से 10 बजकर 31 मिनट तक।
भद्रा पश्चात लाभामृत योग- दोपहर 01 बजरर 13 मिनट से शाम 06 बजे तक।
होलिका दहन पूजन कुल अवधि- शाम 06 बजकर 22 मिनट से रात 11 बजकर 18 मिनट तक।
शुभ मुहूर्त- शाम 06 बजकर 22 मिनट से रात 08 बजकर 52 मिनट तक।
प्रदोष काल विशेष मंगल मुहूर्त- शाम 06 बजकर 22 मिनट से शाम 07 बजकर 10 मिनट तक।
होलिका पर भद्रा नहीं-
इस बार होली दहन के दौरान भद्रा नहीं रहेंगे। होली वाले दिन रविवार दोपहर 1 बजकर 10 मिनट तक भद्रा उपस्थित रहेगी। इसलिए दोपहर 10 बजकर 10 मिनट होने के बाद ही होली पूजन करना श्रेष्ठ होगा। अगर विशेष रूप से होली दहन के मुहूर्त की बात करें तो इस बार शाम 06 बजकर 22 मिनट से रात 08 बजकर 52 मिनट के बीच कन्या लग्न में होली दहन का श्रेष्ठ मुहूर्त होगा। भद्रा में होलिका दहन वर्जित माना गया है।



Festival & Fastings
CG : CPS Kids Academy रायपुर में आजादी का अमृत महोत्सव और रक्षाबंधन मनाया गया ; CRFP जवानों को बांधी गई रक्षासूत्र


रायपुर : देश में आजादी के 75 साल पूरे होने पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है इसके साथ ही रक्षाबंधन के पावन अवसर पर सीआरपीएफ कैंप रायपुर रेंज में सीपीएस किड्स अकादमी (CPS KIDS ACADEMY) वी.आई.पी. एस्टेट के सभी स्टाफ एवं विद्यार्थियों के द्वारा सभी जवानों के साथ मिलकर रक्षाबंधन का त्यौहार एवं आजादी का अमृत महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर सीपीएस किड्स अकादमी (CPS KIDS ACADEMY) वी.आई.पी. एस्टेट की प्रधानाचार्या सुनंदा नायक एवं स्कूल के सभी शिक्षक गण तथा सीआरपीएफ रायपुर रेंज संजय कुमार सिंह, डी.आई.जी रायपुर रेंज विकास कुमार सिन्हा, सेकंड इन कमांड गोपाल कुमार गुप्ता, सेकंड इन कमांड अरविंद भटाचारजी, सहायक कमांडेंट (एम) इंस्पेक्टर जयपाल सिंह और सी.आर.पी.एफ. के अन्य ग्रेड के सभी जवान उपस्थित रहे।


आस्था
छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री भूपेश भव्य कांवड़ यात्रा में हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की


रायपुर : सावन के पवित्र माह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शुक्रवार को राजधानी रायपुर गुढ़ियारी स्थित मारूति मंगलम परिसर में आयोजित भव्य कांवड़ यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने यात्रा के शुभारंभ में मंत्रोच्चार और विधि-विधान से कांवड़ पूजा की और कांवड़ यात्रा की अगुवाई कर श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने इसके पूर्व मच्छी तालाब हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की मंगल कामना की।
इस अवसर पर संसदीय सचिव विकास उपाध्याय भी उपस्थित थे। कांवड़ यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष भक्तजन भजन की धुन पर थिरकते हुए श्रद्धालु कांवड़ लेकर शामिल हुए। कांवड़ यात्रा का आयोजन रायपुरा महादेव घाट हटकेश्वर मंदिर तक किया गया


Festival & Fastings
Happy Nag Panchami 2022 : नाग पंचमी पर शिव व सिद्धि योग का अद्भुत संयोग, जानें मुहूर्त व नाग देवता की संपूर्ण पूजा विधि


आस्था डेस्क : नाग पंचमी का त्योहार सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाते हैं। इस साल नाग पंचमी का त्योहार 2 अगस्त, मंगलवार को मनाया जा रहा है। नाग पंचमी के दिन महिलाएं नाग देवता की पूजा करती हैं। नाग पंचमी का दिन नाग देवता की पूजा के लिए शुभ माना जाता है। नाग पंचमी के दिन शिव व सर्वार्थ सिद्धि योग बनने से इस दिन का महत्व बढ़ रहा है। मान्यता है कि नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा करने से कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है।
शिव व सिद्धि योग की अवधि-
नाग पंचमी के दिन शिव योग शाम 06 बजकर 38 मिनट तक रहेगा। इसके बाद सिद्धि योग शुरू होगा।
नाग पंचमी के दिन इस मंदिर में दर्शन मात्र से मिटता है कालसर्प दोष, पुराणों में भी वर्णित है महिमा
नाग पंचमी 2022 शुभ मुहर्त-
पंचमी तिथि प्रारम्भ – अगस्त 02, 2022 को 05:13 ए एम बजे
पंचमी तिथि समाप्त – अगस्त 03, 2022 को 05:41 ए एम बजे
नाग पंचमी 2022 पूजा मुहूर्त-
नाग पंचमी के दिन सुबह 05 बजकर 43 मिनट से सुबह 08 बजकर 25 मिनट तक नाग पंचमी पूजा मुहूर्त है। अवधि 02 घंटे 42 मिनट की है।
नाग पंचमी के तीसरा मंगला गौरी व्रत-
इस साल नाग पंचमी पर विशेष संयोग बन रहा है। नाग पंचमी के दिन तीसरा मंगला गौरी व्रत रखा जाएगा। सावन मास में सोमवार व्रत के साथ ही मंगलवार व्रत का भी विशेष महत्व होता है। मंगलवार व्रत माता पार्वती को समर्पित माना गया है। सावन के हर मंगलवार को मंगला गौरी व्रत रखने का विधान है।
नाग देवता पूजा- विधि
- सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लें।
- स्नान के पश्चात घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें।
- इस पावन दिन शिवलिंग पर जल जरूर अर्पित करें।
- नाग देवता का अभिषेक करें।
- नाग देवता को दूध का भोग लगाएं।
- भगवान शंकर, माता पार्वती और भगवान गणेश को भी भोग लगाएं।
- नाग देवता की आरती करें।
- अगर संभव हो तो इस दिन व्रत भी करें।


-
Special News6 days ago
आकर्षी कश्यप ने कॉमनवेल्थ गेम्स में दिखाया खेल भावना ; पाक खिलाड़ी चोटिल हुर्ह तो दिलासा देते दिखी छत्तीसगढ़ की बेटी ; देखिए वीडियो
-
दुखद6 days ago
बिग ब्रेकिंग : CG में आकाशीय बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत, 3 झुलसे ; पामगढ़ में 23 भेड़ों की भी मौत
-
CORONA VIRUS6 days ago
CG Covid Update : 493 नए केस मिले, 631 हुए स्वस्थ, 4 संक्रमितो ने गवाई जान ; दुर्ग में सबसे ज्यादा नए मरीज मिले ; देखिए
-
राजनीति7 days ago
Chhattisgarh में ED के छापे से Politics गरमाई : मुख्यमंत्री भूपेश ने उठाए कई सवाल, पूर्व CM रमन ने किया पलटवार ; पढ़िए
-
Career4 days ago
छत्तीसगढ़ : वंदे मातरम से गूंजा मीडिया गुरुकुल ; आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर तिरंगा यात्रा का आयोजन
-
ज्योतिष3 days ago
राशिफल 10 अगस्त : कन्या समेत इन राशियों के लोग कलह से बचें, ये लोग पास रखें पीली वस्तु
-
राज्य एवं शहर4 days ago
छत्तीसगढ़ : स्वाइन फ्लू से 4 साल की बच्ची की मौत, फेफड़ों ने काम करना कर दिया था बंद ; जानिए लक्षण
-
देश-विदेश6 days ago
राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से मिले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश ; महामहिम द्रौपदी मुर्मू को दी बधाई, मोदी से कई मुद्दों पर की चर्चा