Sunday, December 10, 2023

Holika Dahan Muhurat 2023 : आज होगा होलिका दहन, जानें मुहूर्त और पूजन विधि

Holika Dahan Muhurat 2023 : रंगों व उल्लास का पर्व होली का उत्साह देशवासियों में साफ दिखाई दे रहा है। वहीं होली के रंगों, पिचकारियों से बाजार सराबोर हो गया है। होलिका दहन फाल्गुन मास की पूर्णिमा को किया जाता है। इसके दूसरे दिन रंगों से होली खेलने की परंपरा है। होली बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। इस वर्ष पूर्णिमा के दिन भद्राकाल के कारण होलिका दहन की तिथि को लेकर असमंजस की स्थिति निर्मित हो गई है।

होलिका दहन आज शाम 7 मार्च को किया जाएगा। होलिका दहन को छोटी होली के नाम से भी जाना जाता है।

तिथि और शुभ मुहूर्त
फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि प्रारंभ: 06 मार्च 2023, 16:20 से

पूर्णिमा तिथि समाप्त: 07 मार्च 2023, को 18:13 तक

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12 बजकर 09 मिनट से दोपहर 12 बजकर 56 मिनट तक

होलिका दहन तिथि: 07 मार्च 2023, मंगलवार की शाम 06 बजकर 24 मिनट से रात 08 बजकर 51 मिनट तक.

अवधि: 2 घंटे 26 मिनट

रंग वाली होली: 08 मार्च 2023, बुधवार

Holika Dahan Muhurat 2023

Holika Dahan Muhurat 2023 : पूजा विधि : होली के एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है। होलिका दहन के पहले पूरे विधि विधान से पूजा किया जाता है। पूजा करने के लिए कुछ दिन पहले से ही किसी एक स्थान पर पेड़ की टहनियां, गोबर की उप्पलें, आदि इक्ट्ठा किये जाते हैं। फिर इसके बाद होलिका दहन के दिन होलिका के पास पूर्व या उत्तर दिशा में मुख करके बैठ जाना चाहिए। सबसे पहले भगवान गणेश और मां गौरी की पूजा की जानी चाहये।

इसके बाद इन मंत्रों का जाप करना चाहिए-
‘ऊँ होलिकायै नम:’, ‘ऊँ प्रह्लादाय नम:’ और ‘ॐ नृसिंहाय नम:’।

spot_img

AAJ TAK LIVE

ABP LIVE

ZEE NEWS LIVE

अन्य खबरे
Advertisements
यह भी पढ़े
Live Scores
Rashifal
Panchang