Friday, April 19, 2024

25 जनवरी का राशिफल

25 जनवरी, बुधवार को पद्म नाम का शुभ योग बन रहा है। जिससे आज मेष राशि वालों के लिए नई शुरुआत और बिजनेस के मामलों में दिन अच्छा रहेगा। वृष राशि वालों को तनाव से राहत मिलेगी। मिथुन राशि वालों के लिए फायदेमंद दिन रहेगा।

नौकरी और बिजनेस में अपनी काबिलियत दिखाने का मौका भी मिलेगा। इनके अलावा नई शुरुआत के लिए कन्या राशि वालों का दिन अच्छा नहीं है। कुंभ राशि के लोग उधार लेनदेन न करें। पैसा उलझ सकता है। मीन राशि के लोग नौकरी और बिजनेस में सावधान रहें। बाकी राशियों के लिए दिन ठीकठाक रहेगा।

मेष – पॉजिटिव- कामकाज में व्यस्तता रहेगी। सावधानी रखने से परिस्थितियां अनुकूल हो जाएंगी। नया काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। मेहनत और कोशिशों के अच्छे नतीजे मिलेंगे। विवाह योग्य लोगों को खुशखबर मिल सकती है।

वृष – पॉजिटिव- सकारात्मक विचार विमर्श होगा। लंबे समय से चल रहे तनाव से राहत मिलेगी। काम करने से पहले उसके पॉजिटिव और नेगेटिव हिस्सों पर सोच विचार कर लें। सफलता मिलनी तय है।

मिथुन – पॉजिटिव- फायदेमंद दिन रहेगा। प्रॉपर्टी विवाद चल रहा है, तो उसे सुलझाने के लिए समय अच्छा है। आपको मेहनत के अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। स्टूडेंट्स को पढ़ाई और करियर में आ रही परेशानियों से राहत मिलने के योग हैं।

कर्क – पॉजिटिव- कुछ परेशानियां आएंगी, लेकिन चतुराई से समस्याएं सुलझा लेंगे। रुका हुआ पैसा मिलने से आर्थिक समस्या सुलझ जाएगी। करीबी लोगों के साथ कुछ समय बीताने से आप और मजबूत होंगे।

सिंह – पॉजिटिव- कोई सरकारी मामला अटका हुआ है तो सरकारी नौकरी वाले की मदद से सुलझ सकता है। आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय व्यतीत करने से आपको मानसिक शांति और सुकून मिलेगा।

कन्या – पॉजिटिव- थोड़ा समय अपने पसंदीदा कामों में बीताएं। आपकी प्रतिभा और निखरेगी। सुख-सुविधा की चीजों की खरीदारी होगी। बड़े लोगों से भी मदद मिलेगी।

तुला – पॉजिटिव- कुछ समय से चल रही समस्या का समाधान मिलेगा। घर के किसी सदस्य के विवाह संबंधित उचित रिश्ता आने से खुशी रहेगी। प्रॉपर्टी में निवेश की योजना बनेगी।

वृश्चिक – पॉजिटिव- रूकावटें दूर होंगी। पूरे मन से डेली रूटीन निपटाने की कोशिश करें। निजी मामलों को किसी से शेयर न करें। कोई भी काम गुप्त रूप से करने पर आपको सफलता मिलेगी।

धनु – पॉजिटिव- कोई काम मन मुताबिक तरीके से पूरा हो सकता है। प्रभावशाली इंसान का साथ मिलेगा। रूके हुए सरकारी काम पर ध्यान दें। घर में धार्मिक आयोजन की योजना बनेगी।

मकर – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत सुखद होने वाली है। घर में किसी की शादी के लिए रिश्ता आ सकता है। राजनीतिक संपर्क से फायदा हो सकता है। पारिवारिक और कारोबारी जिम्मेदारियों के बीच तालमेल रखें।

कुंभ – पॉजिटिव- किसी खास काम के लिए चल रही मेहनत के अनुकूल नतीजे मिलने वाले हैं। बहुत अच्छी कामयाबी मिलेगी। बड़े और अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन से आत्मविश्वास बढ़ेगा। संतान की तरफ से अच्छी खबर मिलेगी।

मीन – पॉजिटिव- रूटीन व्यवस्थित रहेगा। अपने पसंदीदा कामों को अहमियत दें। इससे मानसिक सुकून मिलेगा। घर में रखरखाव के कामों में मदद मिलेगी। किसी करीबी के साथ मिल-बैठकर अपने दुख बांटेंगे। इससे कोई सॉल्यूशन भी मिलेगा।

spot_img

AAJ TAK LIVE

ABP LIVE

ZEE NEWS LIVE

अन्य खबरे
Advertisements
यह भी पढ़े
Live Scores
Rashifal
Panchang