ज्योतिष
राशिफल 31 दिसंबर: साल का आखिरी दिन किन राशियों को पहुंचाएगा लाभ और किन्हें होगा नुकसान, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन


Today’s Horoscope : राहु वृषभ राशि में हैं। मंगल, केतु और चंद्रमा वृश्चिक राशि में हैं। धनु राशि में सूर्य हैं। मकर राशि में शुक्र वक्री बुध और शनि हैं।
RO-NO-12027/80
राशिफल–

मेष-अभी परेशानी थोड़ी बनी रहेगी। बचकर पार करें। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकतें हैं। शारीरिक क्षति होने की आशंका है। रिस्क न लें। प्रेम का साथ होगा। व्यापार भी पूरा-पूरा साथ देगा। मित्रों से भेंट होगी। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। धन खर्च से बचें। लाल वस्तु पास रखें। बजरंग बली की अराधना करें।
वृषभ-जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। उनके स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है। व्यवसायिक मामले बिल्कूल ठीक चलेंगे। नए व्यापार की अभी शुरुआत न करें। प्रेम का साथ होगा।स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी। कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। यात्रा के योग बनेंगे। लाल वस्तु का दान करें।
मिथुन-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्वास्थ्य मध्यम बना रहेगा। प्रेम भी मध्यम है। व्यापार का पूरा-पूरा साथ होगा। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार विस्तार के अवसर मिल सकते हैं। पिता का सहयोग मिलेगा। धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। लाल वस्तु का दान करें।
कर्क-मन थोड़ा परेशान रहेगा। मानसिक रूप से थोड़ा व्यथित रहेंगे। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। व्यापारिक भी थोड़ा मध्यम समय कहा जाएगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से करीब-करीब ठीक चलेंगे। माता-पिता का साथ मिलेगा। कारोबार में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। बजरंग बली की अराधना करते रहें।
सिंह-घरेलू सुख बाधित रहेगा। कलहकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। स्वास्थ्य करीब-करीब ठीक है। प्रेम का साथ है। व्यापारिक दृष्टिकोण से सही है। घरेलू चीजों को शांत होकर निपटाएं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मानसिक तनाव हो सकता है। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। खानपान के प्रति सतर्क रहें। धैर्यशीलता में कमी आएगी। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। लाल वस्तु पास रखें।
कन्या-पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। व्यापार के मामले में अच्छी स्थिति कही जाएगी। स्वास्थ्य भी ठीक है। प्रेम थोड़ा ऊपर-नीचे चलता रहेगा। पुराने मित्र का आगमन भी हो सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा।। शनिदेव की अराधना करते रहें।
तुला-कठोर भाषा के प्रयोग से बचें। पूंजी निवेश अभी न करें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-व्यापार का साथ रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। खानपान के प्रति सतर्क रहें। धैर्यशीलता में कमी आएगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आएंगे। लाल वस्तु का दान करें।
वृश्चिक-अच्छी स्थिति है। ऊर्जा का स्तर बढ़ा रहेगा। जिस चीज की जरूरत होगी उसकी उपलब्धता रहेगी। स्वास्थ्य साथ देगा। किसी दूसरे स्थान पर जाना हो सकता है। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। भाइयों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में सफलता के योग बन रहे हैं। प्रेम-व्यापार का भी पूरा-पूरा साथ होगा। बजरंग बली की अराधना करते रहें।
धनु-खर्च को लेकर मन परेशान रहेगा। नेत्र पीड़ा की आशंका है। दबाव बना रहेगा। ज्यादा सोचने की वजह से मानसिक परेशानी बनी रहेगी। स्वास्थ्य ठीक-ठाक, प्रेम में दूरी, व्यापारिक स्थिति सही है। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। उच्च शिक्षा के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। पिता को कष्ट होगा। बजरंग बली की अराधना करें। केसर का तिलक लगाएं।
मकर-आर्थिक मामले सुलझेंगे। यात्रा में कष्ट की आशंका है। भ्रामक समाचार की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। प्रेम भी मध्यम रहेगा। व्यापार आपका सही है। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। उच्च शिक्षा के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। पिता को कष्ट होगा। मां काली की अराधना करते रहें।
कुंभ-कोर्ट-कचहरी से बचें। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यापार आपका सही चलता रहेगा। स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। सीने में विकार की आशंका है। प्रेम की स्थिति अच्छी है। किसी पैतृक सम्पत्ति से धन प्राप्ति के योग हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। मित्रों से भेंट होगी। लाल वस्तु का दान करें।
मीन-भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। बहुत जरूरी न हो तो यात्रा टाल दें। स्वास्थ्य नरम-गरम बना रहेगा। कोई बड़ी परेशानी नहीं है। प्रेम की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। आय में वृद्धि होगी। खर्चों की अधिकता रहेगी। पैतृक व्यवसाय का विस्तार हो सकता है। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। लाल वस्तु पास रखें।



ज्योतिष
राशिफल 16 मई : आज बुद्ध पूर्णिमा और चंद्र ग्रहण, जानें किन राशियों के जीवन में आएगी तरक्की, लाभ और शुभ समाचार


Today’s Horoscope : सूर्य और बुध वृषभ राशि में हैं। यहां बुध वक्री हैं। सूर्योदय के समय चंद्रमा तुला राशि में केतु के साथ रहेंगे। इसके बाद दिन निकलते ही वृश्चिक राशि में नीच के हो जाएंगे। शनि और मंगल कुंभ राशि में हैं। शु्क्र और गुरु मीन राशि में गोचर में चल रहे हैं।
RO-NO-12027/80
राशिफल-

मेष-जोखिम भरा समय है। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। बचकर पार करें। प्रेम और संतान की स्थिति सुधर चुकी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी सुधर चुके हैं आप। सूर्यदेव को जल देते रहें।
वृषभ-जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। व्यवसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य भी अच्छा है। प्रेम और व्यापार का भरपूर सहयोग मिलेगा। लाल वस्तु का दान करें।
मिथुन-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। किया गया प्रयास सफलता की ओर ले जाएगा। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार रुक-रुक कर अच्छे ढंग से चलता रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।
कर्क-भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें। स्वास्थ्य आपका अच्छा है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार आपका चलता रहेगा। बजरंग बली की अराधना करते रहें।
सिंह-भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है लेकिन गृहकलह की भी आशंका है। स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है। प्रेम और संतान मध्यम है। व्यापार आपका अच्छी स्थिति में रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या-पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य की स्थिति मध्यम है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से सुखद समय है। बजरंग बली की अराधना करते रहें।
तुला-वाणी अनियंत्रित न होने पाए। पूंजी का निवेश अभी न करें। स्वास्थ्य, प्रेम, संतान, व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु का दान करें।
वृश्चिक-सितारों की तरह चमकते दिख रहे हैं। भाग्य साथ देगा। जिस चीज की जरूरत होगी उसकी उपलब्धता होगी। स्वास्थ्य, व्यापार, प्रेम अच्छा है। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। पीली वस्तु पास रखें।
धनु-मन खिन्न रहेगा। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। सिरदर्द और नेत्रपीड़ा रहेगी। प्रेम और संतान की स्थिति काफी अच्छी रहेगी। व्यापार की भी स्थिति ठीक चलती रहेगी। लाल वस्तु पास रखें।
मकर-आय में आशातीत बढ़ोत्तरी होगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा में लाभ होगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अद्भुत दिख रहा है। लाल वस्तु का दान करें।
कुंभ-स्थिति अच्छी है। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। राजनीतिक लाभ मिलेगा। व्यापारिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार की अद्भुत स्थिति है। अच्छी स्थिति है। संतान के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। हरी वस्तु पास रखें।
मीन-भाग्य साथ देगा। यात्रा में लाभ होगा। धार्मिक बने रहेंगे। भाग्यवश कुछ काम बनेगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम और व्यापार भरपूर साथ दे रहा है। भगवान भोलेनाथ की अराधना करते रहें।


ज्योतिष
राशिफल 15 मई : इन राशि वालों को लग सकती है चोट, कर्क समेत इन राशियों के जातक पास रखें लाल वस्तु


Today’s Horoscope : राहु मेष राशि में हैं। सूर्य और वक्री बुध वृषभ राशि में हैं। चंद्रमा और केतु तुला राशि में हैं। मंगल और शनि कुंभ राशि में हैं। शुक्र और गुरु मीन राशि में हैं। सूर्य उच्च के थे लेकिन राहु के साथ चल रहे थे जो जनमानस के लिए ठीक नहीं था। अब थोड़ी अच्छी स्थिति हुई है।
राशिफल-
मेष-मन, संतान और प्रेम की स्थिति बहुत अच्छी होगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से सही चल रहे हैं। स्वास्थ्य भी पहले से अच्छा कहा जाएगा। सूर्यदेव को जल देते रहें।
वृषभ-एक रौब और रुआब आ गया है। शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। सूर्यदेव को जल अर्पित करते रहें।
RO-NO-12027/80
मिथुन-शासन सत्ता पक्ष से थोड़ी सी परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य भी परेशान कर सकता है। प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। ताम्रपात्र दान करें और अच्छा होगा।
कर्क-स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम और संतान की थोड़ी चिंता करनी पड़ेगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से मध्यम समय रहेगा। लाल वस्तु पास रखें। बजरंग बली की अराधना करें।
सिंह-पराक्रम रंग लाएगा। स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है। ये एक अच्छी बात हो गई आपके साथ। प्रेम और संतान अभी मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से सही समय है। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या-वाणी अनियंत्रित न होने पाए। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से सही चलते रहेंगे। शनिदेव की अराधना करते रहें। सफेद वस्तु का दान करें।
तुला-नरम-गरम बना रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार रुक-रुक कर चलता रहेगा। मां काली की अराधना करते रहें।
वृश्चिक-चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। मन थोड़ा परेशान रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति काफी अच्छी है। व्यापार सही चलता रहेगा। पीली वस्तु पास रखें और अच्छा होगा।
धनु-आय बढ़ेगी। आय के नवीन स्रोत भी बढ़ेंगे। फिर भी मन परेशान रहेगा। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। व्यापार सही चलता रहेगा। हरी वस्तु का दान करें।
मकर-कोर्ट-कचहरी में अजीब सी स्थिति बन सकती है। इसका मतलब हार नहीं है लेकिन फिर भी बहुत अच्छी स्थिति नहीं है। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। पैतृक सम्पत्ति में कोई परेशानी आ सकती है। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार अच्छा चलता रहेगा लेकिन नए व्यापार की शुरुआत न करें। मां काली की अराधना करते रहें।
कुंभ-जोखिम से उबर चुके हैं। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। सम्मान के प्रति सचेत रहें। धर्म-कर्म से विमुख दिख रहे हैं। संतान और प्रेम भी मध्यम है। व्यापार सही चलता रहेगा। मां काली की अराधना करते रहें।

मीन-परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम और संतान भी मध्यम है। व्यापार सही चलता रहेगा। सफेद वस्तु काली मंदिर में अर्पित करना आपके लिए अच्छा होगा।


ज्योतिष
राशिफल 14 मई : ग्रहों की स्थिति से मीन समेत इन राशि वालों को लग सकती है चोट, ये लोग पास रखें पीली वस्तु


Today’s Horoscope : मेष राशि में सूर्य और राहु हैं। वक्री बुध वृषभ राशि में हैं। चंद्रमा तुला राशि में प्रवेश कर चुके हैं और केतु के साथ संयोग कर रहे हैं। शनि और मंगल कुंभ राशि में हैं। शुक्र और गुरु मीन राशि में गोचर में चल रहे हैं।
RO-NO-12027/80
राशिफल-

मेष-अपने और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। संतान और प्रेम की स्थिति बहुत जल्द आपकी अच्छी होने वाली है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चलते रहेंगे। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। पीली वस्तु पास रखें। काली वस्तु का दान करें।
वृषभ-स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी है। प्रेम और संतान की स्थ्िाति थोड़ी मध्यम बनी हुई है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चलते रहेंगे। हरी वस्तु पास रखें।
मिथुन-स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से कुछ सुखद समय दिखाई दे रहा है। लाल वस्तु का दान करें।
कर्क-स्वास्थ्य प्रभावित होता दिख रहा है। सीने में विकार की आशंका है। रक्तचाप अनियमित हो सकता है। प्रेम और संतान की स्थिति भी अच्छी नहीं है। व्यापारिक दृष्टिकोण से सही है लेकिन अभी थोड़ा मध्यम ही चलेगा। लाल वस्तु पास रखें। बजरंग बली की अराधना करें।
सिंह-स्वास्थ्य पर ध्यान दें। संतान और प्रेम की स्थिति मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चलते रहेंगे। पीली वस्तु पास रखें। भगवान विष्णु की अराधना करते रहें।
कन्या-स्वस्थ्य मध्यम है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चलते रहेंगे। शनिदेव की अराधना करते रहें।
तुला-स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से बहुत अच्छे आप चल रहे हैं। थोड़ा उदर रोग से आप पीड़ित हो सकते हैं। पीली वस्तु का दान करें।
वृश्चिक-खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। प्रेम और संतान की स्थिति अत्यंत उत्तम है। स्वास्थ्य भी ठीक है। सिरदर्द और नेत्र पीड़ा परेशान कर सकती है। लाल वस्तु पास रखें। बजरंग बली की अराधना करें।
धनु-आर्थिक मामले सुलझेंगे। भ्रामक समाचार की प्राप्ति होगी। मन परेशान रहेगा। फिर भी सारी चीजें ठीक रहेंगी। परेशान होने की कोई बात नहीं है। संतान के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं की आशंका है। मां काली की अराधना करते रहें।
मकर-कोर्ट-कचहरी में संघर्ष करना पड़ेगा। स्वास्थ्य मध्यम, सीने में विकार की आशंका है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी चलेगी। मां काली की अराधना करते रहें।
कुंभ-मान-प्रतिष्ठा पर आंच न आने पाए, ध्यान रखिएगा। यात्रा में कष्ट की आशंका है। काम रुक-रुक चलेगा। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार भी करीब-करीब ठीक रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।
मीन-चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थ्ितियां प्रतिकूल हैं। थोड़ा बचकर पार करें। स्वास्थ्य, प्रेम, संतान की मध्यम स्थिति है। भगवान भोलेनाथ की अराधना करते रहें। उनका जलाभिषेक करें।


-
राज्य एवं शहर6 days ago
छत्तीसगढ़ : नेहरू नगर भिलाई के अंडरब्रिज के शेड में लगी भीषण आग ; मचा हड़कंप : देखिए वीडियो
-
खेल5 days ago
छत्तीसगढ़ की 2 सीनियर क्रिकेट टीम 3 अभ्यास मैच खेलने के लिए उत्तराखंड और पंजाब रवाना ; शशांक और संजीत को मिली कमान ; देखिए सूची
-
Special News6 days ago
छत्तीसगढ़ के सभी नगरीय निकायों में बनेंगे ’कृष्ण कुंज’ ; बरगद, पीपल, नीम और कदंब के पेड़ों का होगा वृक्षारोपण
-
राज्य एवं शहर6 days ago
छत्तीसगढ़ में दिखने लगा चक्रवात ‘असानी’ तूफान का असर, बस्तर सहित प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के आसार ; दुर्ग सबसे गर्म
-
ज्योतिष6 days ago
राशिफल 10 मई : कर्क समेत इन राशि वालों का बढ़ेगा धन, इन राशियों के जातक बहुत बचकर पार करें समय
-
CORONA VIRUS5 days ago
छत्तीसगढ़ : कोरोना के 6 नए मामले आए सामने, 7 हुए ठीक ; सक्रिय केस 33 ; 16 जिले संक्रमण मुक्त
-
Special News6 days ago
CG : भेंट-मुलाकात के 7वें दिन लुंड्रा विधानसभा पहुंचे CM भूपेश ; धौरपुर में SDM कार्यालय और कॉलेज, बच्चों की पूरी की इच्छा ; देखिए झलकियां और घोषणाएं
-
राज्य एवं शहर5 days ago
छत्तीसगढ़ : बलौदाबाजार पुलिस विभाग में 18 पुलिसकर्मी का हुआ तबादला ; देखिए लिस्ट