ज्योतिष
राशिफल 12 फरवरी 2021 : सिंह वालों को आज जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा और कन्या वाले विरोधियों पर भारी पड़ेंगे, जानें अन्य राशियों का हाल


ग्रहों की स्थिति-मंगल मेष राशि में हैं। राहु वृषभ राशि में हैं। केतु वृश्चिक राशि में हैं। सूर्य, बुध, शुक्र, गुरु और शनि मकर राशि में हैं। चंद्रमा कुंभ राशि में गोचर में हैं।
RO-NO-12027/80
राशिफल-

मेष-आशातीत सफलता मिलेगी। रुका धन वापस मिलेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यात्रा में लाभ होगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार सब उत्तम है। भगवान शिव की अराधना करते रहें।
वृषभ-शासन-सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारी प्रसन्न होंगे। स्वास्थ्य ठीक, प्रेम मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं।
मिथुन-स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है। प्रेम अच्छी स्थिति में चल रहा है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आगे बढ़ेंगे। थोड़ा सब्र से काम लें। मां काली की अराधना करें।
कर्क-भाग्यवश कुछ लाभ होने के संकेत दिखाई दे रहे हैं। आप आगे बढ़ते दिख रहे हैं। अच्छी स्थिति है। थोड़ा सा स्वास्थ्य के मामले में ध्यान देने की जरूरत है। प्रेम, व्यापार आदि सही चल रहा है। किसी भी शनि तत्व का दान करना उचित रहेगा।
सिंह-जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। प्रेम पर ध्यान दें। व्यवसाय और स्वास्थ्य आपका सही चल रहा है। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या-विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, व्यापार सही चलता रहेगा। शनिदेव की अराधना करते रहें।
तुला-आपस में तू-तू, मैं-मैं से बचें। भावनाओं में आकर कोई इजहार करना या कुछ भी करना नुकसानदेह हो सकता है। स्वास्थ्य करीब-करीब ठीक है। प्रेम और व्यापार मध्यम गति से चलता रहेगा। शनिदेव की अराधना करते रहें।
वृश्चिक-भूमि,भवन,वाहन की खरीदारी पर विचार हो सकता है। मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। गृहकलह से बचें। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम और व्यापार आपका सही चल रहा है। पीली वस्तु पास रखें।
धनु-आप द्वारा किया गया पराक्रम सफलता की ओर ले जाएगा। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम और व्यापार अच्छा चल रहा है। नीली वस्तु का दान करें।
मकर-पूंजी निवेश से अभी बचें। सोच समझकर वाणी का प्रयोग करें। स्वास्थ्य, प्रेम मध्यम, व्यापार अच्छा रहेगा। भगवान शिव की अराधना करते रहें।
कुंभ-अच्छी स्थिति है। जिस चीज की जरूरत है उसकी उपलब्धता रहेगी। सकारात्मक उर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य करीब-करीब ठीक, प्रेम मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चलेंगे। गणेश जी की वंदना करते रहें।
मीन-चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। थोड़ा मन परेशान रहेगा। अज्ञात भय रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम में दूरी है। व्यापार सही चलेगा। भगवान शिव की अराधना करते रहें।



ज्योतिष
राशिफल 20 मई : मीन वालों की आमदनी बढ़ेगी, कन्या वाले आज कोई फैसला लेने में सतर्क रहें


Today’s Horoscope : राहु मेष राशि में हैं। वक्री बुध सूर्य के साथ वृषभ राशि में हैं। केतु तुला राशि में हैं। चंद्रमा सूर्योदय के समय धनु राशि में रहेंगे। इसके बाद मकर राशि में जाएंगे। शनि कुंभ राशि में हैं। मंगल, शुक्र और गुरु मीन राशि में गोचर में चल रहे हैं।
RO-NO-12027/80
राशिफल-

मेष-स्वास्थ्य में थोड़ी सी कमजोरी का अनुभव करेंगे। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। जीवनसाथी से थोड़ी दूरी का संकेत दिख रहा है लेकिन भाग्यवश कुछ अच्छी घटनाएं भी घटेंगी जो जीवन को संतुलित करने में सहायक होंगी। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार चलता रहेगा। काली वस्तु का दान करते रहें।
वृषभ-जोखिम से आप उबर चुके हैं। जीवन पटरी पर आने लगा है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर हो चुका है। प्रेम और संतान अभी भी मध्यम चल रहा है। व्यापारिक दृष्टिकोण से कुछ अच्छा होगा। आय के नए-नए मार्ग प्रशस्त होते रहेंगे। मां काली की अराधना करते रहें।
मिथुन-स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है। ऊर्जा की कुछ कमी महसूस करेंगे। चोट लग सकती है। बचकर पार करें। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी चलती रहेगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से कुछ न कुछ लाभ होता रहेगा। हरी वस्तु पास रखें। गणेश जी की अराधना करते रहें।
कर्क-स्वास्थ्य में बहुत अच्छा सुधार होगा। प्रेम और संतान की स्थिति दिनोंदिन सुधर रही है। व्यापार भी सुधार की ओर जा रहा है। जीवनसाथी का पूरा-पूरा सहयोग मिल रहा है। बहुत दिनों बाद आपको बहुत अच्छा लगेगा। सुखद समय की शुरुआत हो गई है। बजरंग बली की अराधना करते रहें।
सिंह-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। डिस्टर्बेंस बना रहेगा लेकिन जीत आपकी होगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम और संतान की स्थिति अभी अच्छी नहीं है। व्यापार सही चलता रहेगा। भगवान विष्णु की अराधना करते रहें। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या-मानसिक स्थिति भावनात्मक बनी रहेगी। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें अन्यथा नुकसान हो सकता है। लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चलते रहेंगे। शनिदेव की अराधना करते रहें।
तुला-भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है, बढ़ेगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा लेकिन गृहकलह के संकेत हैं। प्रेम और संतान की दूरी बढ़ेगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा लेकिन गृहकलह के भी संकेत हैं। प्रेम और संतान के बीच रह-रहकर थोड़ी दूरी वाली होगी। कोई अड़चन, कोई झगड़ा नहीं होगा लेकिन संयोग के साथ थोड़ी दूरी रहेगी। संयोगवश दूरी होगी। डिस्टर्बेंस के साथ सुखद समय है। नीली वस्तु पास रखें।
वृश्चिक-पराक्रम रंग लाएगा। व्यापारिक स्थिति आपकी बढ़ रही है। प्रेम और संतान की स्थिति काफी शुभ दिखाई पड़ रही है। व्यापारिक, प्रेम, संतान और स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से सुखद समय दिखाई दे रहा है। नीली वस्तु का दान करें। अच्छा होगा।
धनु-कौटुम्बिक सुख में बाधा हो सकती है। तू-तू, मैं-मैं की स्थिति आ सकती है। पूंजी निवेश सोच-समझकर करें। स्वास्थ्य आपका अच्छा है। प्रेम और व्यापार की स्थिति अच्छी है। बस निवेश से बचें। शनिदेव की अराधना करते रहें।
मकर-सितारों की तरह चमकते दिख रहे हैं। स्वास्थ्य आपका अच्छा है। प्रेम और संतान का भी भरपूर सहयोग है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी कुछ नए आयाम बनते जा रहे हैं आपके जीवन में। मां काली की अराधना करते रहें।
कुंभ-मन चिंतित रहेगा। चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। ज्यादा सोचने के शिकार हो सकते हैं। स्वास्थ्य फिर भी अच्छा रहेगा। प्रेम और संतान मध्यम रहेगा। व्यापार रुक-रुककर अच्छा चलेगा। गणेश जी की अराधना करते रहें।
मीन-आय में आशातीत बढ़ोत्तरी होगी। प्रेम, संतान का साथ है। शुभता के प्रतीक बने रहेंगे। प्रेम, स्वास्थ्य, व्यापार अद्भुत दिखाई दे रहा है। लाल वस्तु पास रखें।


ज्योतिष
राशिफल 19 मई : सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल


Today’s Horoscope : वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 19 मई 2022 को गुरुवार है। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से भगवान विष्णु की पूजा- अर्चना की जाती है। प. राघवेंद्र शर्मा से जानिए 19 मई 2022 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…
RO-NO-12027/80
मेष राशि- मन अशान्त रहेगा। कारोबार में व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। भवन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। बातचीत में संयत रहें। आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

वृष राशि- संयत रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। नौकरी में अफसरों से विवाद हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
मिथुन राशि- मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। खर्च अधिक रहेंगे। सेहत का ध्यान रखें। रहन-सहन में असहज रहेंगे। कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। वाणी में सौम्यता रहेगी। आत्मसंयत रहें। सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।
कर्क राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। नौकरी में यात्रा पर जा सकते हैं। कारोबार की स्थिति मजबूत होगी। शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। मानसिक तनाव हो सकता है। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
सिंह राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति से चिन्तित रहेंगे। नौकरी में अफसरों से सम्बन्ध खराब हो सकते हैं।
कन्या राशि- आत्म संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मित्रों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। सुस्वादु खानपान में रुचि रहेगी। इच्छा-विरुद्ध कोई अतिरिक्त कार्य मिल सकती है। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा।
तुला राशि- मन परेशान रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। माता-पिता का साथ मिलेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। वाहन सुख में वृद्धि सम्भव है। अनियोजित खर्च अधिक रहेंगे। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
वृश्चिक राशि- वाणी में मधुरता रहेगी। आत्मसंयत रहें। किसी मित्र के सहयोग से किसी सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। मीठे खान-पान में रुचि बढ़ सकती है। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु अति उत्साही होने से बचें। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।
धनु राशि- मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी। भवन सुख में वृद्धि होगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि के साधन बन सकते हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। किसी सम्पत्ति पर विवाद की स्थिति बन सकती है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी।
मकर राशि- परिवार की समस्याओं के प्रति सचेत रहें। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आय में व्यवधान एवं खर्चों में अधिकता की स्थिति से परेशान हो सकते हैं। मानसिक परेशानियां रहेंगी। जीवनसाथी का सहयोग तो मिलेगा, परन्तु घरेलू कठिनाइयां परेशान कर सकती हैं।
कुंभ राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। कारोबार विस्तार के लिए माता-पिता से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। भवन सुख में वृद्धि होगी। परिवार का साथ रहेगा। कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। मित्र से कारोबार में सहयोग मिल सकता है।
मीन राशि- मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। कारोबार में भागदौड़ बढ़ सकती है। किसी रुके धन की प्राप्ति हो सकती है। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।


ज्योतिष
राशिफल 18 मई : इन राशि के जातकों को मिलेगा धन लाभ, मीन वालों को भाग्य का साथ ; जानें आज का राशिफल


Today’s Horoscope : राहु मेष राशि में हैं। सूर्य और बुध वृषभ राशि में हैं। केतु तुला राशि में हैं। सूर्योदय के समय चंद्रमा वृश्चिक राशि में होंगे। इसके बाद धनु राशि में जाएंगे। शनि कुंभ राशि में हैं। मंगल का प्रवेश मीन राशि में हो चुका है। वहां पर गुरु और शुक्र से संयोग करेंगे।
RO-NO-12027/80
राशिफल-

मेष-जोखिम से उबर चुके हैं। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। थोड़ी शारीरिक दुर्बलता द्वादश भाव में जाकर मंगल देगा। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी सही चलता रहेगा। शनिदेव की अराधना करते रहें। लाल वस्तु पास रखें।
वृषभ-आय में आशातीत बढ़ोत्तरी होगी लेकिन चोट लग सकती है। थोड़ा बचकर पार करें। संतान और प्रेम की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। व्यापार सही चलता रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।
मिथुन-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। नए व्यापार की शुरुआत अभी न करें। जो व्यापार चल रहा है वो चलता रहेगा। स्वास्थ्य की स्थिति पहले से बेहतर है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। लाल वस्तु का दान करें।
कर्क-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। शारीरिक स्थिति नरम-गरम रहेगी लेकिन अब संतान, प्रेम और व्यापार की स्थिति पहले से सुधर चुकी है। जीवन रास्ते पर आने लगा है। अच्छी स्थिति है। बजरंग बली की अराधना करते रहें।
सिंह-जीवन कठिन होता जा रहा है। अष्टम भाव में गुरु और मंगल बैठे हैं जो संतान, प्रेम और भाग्य को थोड़ा मध्यम कर रहे हैं। स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी है। व्यापार सही चलता रहेगा। भावनाओं में आकर कोई निर्णय न लें। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या-जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। भौतिक सुख-संपदा में वृ्द्धि होगी लेकिन गृहकलह के संकेत हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम और संतान की स्थिति सही रहेगी। लाल वस्तु का दान करें।
तुला-पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। दबदबा कायम रहेगा। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम और व्यापार सही है। संतान की स्थिति पहले से बेहतर है। शनिदेव की अराधना करते रहें।
वृश्चिक-वाणी अनियंत्रित न होने दें। पूंजी का निवेश अभी न करें। बाकी स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम और व्यापार की स्थिति अच्छी है। सही समय कहा जाएगा। भगवान भोलेनाथ की अराधना करते रहें।
धनु-ओजस्वी और तेजस्वी बने रहेंगे। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी बहुत अच्छी है। जिस चीज की जरूरत है उसकी उपलब्धता है। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम और व्यापार बहुत अच्छी स्थिति में चल रहा है। एक सुखद समय कहा जाएगा इसको। लाल वस्तु पास रखें।
मकर-चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। पराक्रम बढ़ा हुआ है जिसकी वजह से व्यापारिक दृष्टिकोण से अच्छा समय आ जाएगा। संतान, प्रेम, व्यापार सब कुछ बहुत अच्छा दिख रहा है। लाल वस्तु का दान करें।
कुंभ-आय में आशातीत बढ़ोत्तरी होगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। प्रेम और संतान मध्यम है। व्यापार और स्वास्थ्य सही है। शनिदेव की अराधना करते रहें।
मीन-भाग्य का भरपूर सहयोग मिल रहा है। राजसत्ता पक्ष का सहयोग मिल रहा है। स्वास्थ्य, प्रेम बहुत अच्छा है। व्यापारिक दृष्टिकोण से चार चांद लग रहे हैं जीवन में। बजरंग बली की अराधना करते रहें। अच्छा होगा।


-
Career7 days ago
BREAKING : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा का परिणाम ; इस लिंक पर देखें एग्जाम रिजल्ट
-
राज्य एवं शहर5 days ago
छत्तीसगढ़ : दुर्ग जिले में 20 थाना प्रभारियों का हुआ ट्रांसफर ; देखिए लिस्ट
-
आस्था4 days ago
वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे में जिस जगह पर शिवलिंग मिला उसे तुरंत सील करने का कोर्ट ने दिया आदेश ; वजू पर पाबंदी
-
राजनीति4 days ago
छत्तीसगढ़ में भाजपा का जेल भरो आंदोलन जारी, रायपुर में बृजमोहन अग्रवाल सहित 2000 कार्यकर्ता गिरफ्तार ; अन्य जिलों में भी जारी है प्रदर्शन
-
क्राइम3 days ago
छत्तीसगढ़ : रायपुर में अनाज कारोबारी से 50 लाख की लूट ; डूमरतराई में 9 बाइक सवारों ने घेरकर पीटा ; फिर बैग लेकर हुए फरार
-
Special News2 days ago
CG : कभी नक्सली कमांडर रहे मड़कम मुदराज ने CM को सुनाई आपबीती…कहा आत्मग्लानि में किया सरेंडर, आज हूं इंस्पेक्टर : देखिए वीडियो
-
क्राइम3 days ago
CG : मीना खलखो हत्याकांड में 3 पुलिसकर्मी बरी, बलरामपुर में नक्सली बताकर युवती की हुई थी हत्या ; 11 साल बाद कोर्ट का फैसला
-
बॉलीवुड तड़का - Entertainment5 days ago
छत्तीसगढ़ : रायपुर में चैरिटी शो में बॉलीवुड सिंगर लकी अली ने किया परफॉर्म, रकम से बनेंगे क्लासरूम ; राजकीय गमछा से हुआ स्वागत