ज्योतिष
राशिफल 11 जनवरी 2021 : मेष राशि के जातकों के आ रहे अच्छे दिन, वृश्चिक राशि वाले न करें पूंजी निवेश, जानें अन्य राशियों की स्थिति


ग्रहों की स्थिति – मंगल मेष राशि में हैं। राहु वृषभ राशि में हैं। वृश्चिक राशि में केतु हैं। धनु में सूर्य, शुक्र और चंद्रमा हैं। मकर राशि में बुध, शनि और गुरु का गोचर चल रहा है।
RO-NO-12027/80
राशिफल-

मेष – जोखिम से उबर चुके हैं। भाग्यवर्धक दिनों का निर्माण होने लगा है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार सब कुछ अद्भुत दिखाई दे रहा है। किसी तरह की कोई दिक्कत की बात नहीं दिख रही है। बस पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। पीली वस्तु पास रखें।
वृषभ – चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां अचानक प्रतिकूल हो सकती हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, व्यापार आपका सही चल रहा है। पीली वस्तु का दान करें।
मिथुन – जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नई व्यवसायिक स्थिति नहीं बन रही है। कुछ भी खोलने या शुरू करने से पहले थोड़ा सोचें और बचें। आपका स्वास्थ्य करीब-करीब ठीक है। लेकिन उदर रोग से थोड़ी परेशानी हो सकती है। प्रेम की स्थिति नरम-गरम बनी रहेगी। भगवान विष्णु की अराधना करते रहें।
कर्क – स्थिति थोड़ी डिस्टर्बिंग रहेगी। किसी भी चीज, स्वास्थ्य आदि को लेकर मन परेशान रहेगा। बाकी स्वास्थ्य आपका ठीक चल रहा है। बजरंग बली की अराधना करते रहें।
सिंह – भावनाओं में बहकर निर्णय नहीं लें। विद्यार्थियों के लिए मध्यम समय है। स्वास्थ्य ठीक चल रहा है। प्रेम की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या – घरेलू चीजों को बहुत शांत होकर निपटाएं। गृहकलह के संकेत हैं या घर में थोड़ी सी विवाद की स्थिति बन रही है। स्वास्थ्य मध्यम, सीने में विकार सम्भव है। प्रेम की स्थिति मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से सही चल रहे हैं। पीली वस्तु का दान करें।
तुला – घोर पराक्रमी बने रहेंगे। पराक्रम आपको सफलता भी दिलाएगा। भाई-बहन और मित्रों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। बाकी आपका स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप ठीक चल रहे हैं। पीली वस्तु का दान करें।
वृश्चिक – पूंजी निवेश न करें। कुटुम्बीजनों से न उलझें। स्वास्थ्य, प्रेम मध्यम, व्यापारिक दृष्टिकोण से सही चल रहे हैं। काली वस्तु का दान करें।
धनु – थोड़ा नरम-गरम बना रहेगा। स्वास्थ्य की स्थिति बहुत अच्छी नहीं कही जाएगी। थोड़ा बचकर पार करने की आवश्यकता है। प्रेम की स्थिति ठीक है। व्यापारिक दृष्टिकोण से सही चल रहे हैं। बजरंग बाण का पाठ करें।
मकर – खर्च से परेशान रहेंगे। सिरदर्द, नेत्रविकार की आशंका है। प्रेम और व्यापार आपका सही चल रहा है। मां काली की अराधना करें।
कुंभ – आर्थिक स्थिति सुलझेगी। कुछ नई शुरुआत हो सकती है। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। स्वास्थ्य, प्रेम ठीक है। व्यापारिक दृष्टिकोण से अच्छा चल रहा है। गणेश जी की वंदना करें।
मीन – राजनीतिक लाभ मिलने की स्थिति बन रही है। व्यवसायिक स्थिति मजबूत हो रही है। स्वास्थ्य पर ध्यान रखें। प्रेम और व्यापार आपका सही चलने लगा है। पीली वस्तु पास रखें।



ज्योतिष
राशिफल 22 मई : आज इन राशियों का पराक्रम दिलाएगा सफलता, व्यापार में लाभ के योग, देखिए आज का राशिफल और उपाय


हु मेष राशि में हैं। सूर्य और बुध वृषभ राशि में हैं। बुध वक्री हैं। केतु तुला राशि में हैं। चंद्रमा अभी भी मकर राशि में हैं। शाम तक कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। शनि कुंभ राशि में हैं। मंगल, शुक्र और गुरु मीन राशि में बने हुए हैं। राशिफल-मेष-कोर्ट-कचहरी में थोड़ा सा असमंजस की स्थ्िाति बनी रहेगी। राजनीतिक भी असमंजस रहेगा। व्यापारिक स्थिति ठीक रहेगी। स्वास्थ्य आपका मध्यम है। प्रेम और व्यापार की स्थिति पहले से बेहतर है। सूर्यदेव को जल अर्पित करते रहें।
RO-NO-12027/80
वृषभ- भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। यात्रा में लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम और संतान मध्यम है। शनिदेव की अराधना करते रहें।

अंकराशि: 22 मई को इन बर्थ डेट वालों की सूर्य की तरह चमकेगी किस्मत
मिथुन- अभी भी थोड़ा जोखिम बना हुआ है। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार चलता रहेगा। भगवान विष्णु की अराधना करते रहें।
कर्क- रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। स्वास्थ्य आपका अच्छा है। एक सुखद स्थिति दिख रही है। बजरंग बली की अराधना करते रहें।
सिंह- शत्रु परास्त होंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम और संतान अभी भी मध्यम है। व्यापार रुक-रुक कर चलता रहेगा। भगवान भोलेनाथ की अराधना करते रहें।
कन्या- भावुक मन नुकसानदेह निर्णय ले सकता है, ध्यान रखें। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम मध्यम रहेगा। संतान के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यापार चलता रहेगा। शनिदेव की अराधना करते रहें।
तुला- गृहकलह के शिकार होंगे आप। घरेलू सुख बाधित रहेगा लेकिन भौतिक सुख संपदा में वृद्धि संभव है। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार मध्यम गति से आगे बढ़ेगा। शनिदेव की अराधना करते रहें।
वृश्चिक- किया गया पराक्रम सफलता की ओर ले जाएगा। व्यवसायिक सफलता मिलने का पूर्ण योग बन रहा है। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापार चलता रहेगा। भगवान विष्णु की अराधना करते रहें।
धनु- अत्यधिक बोलने से बचें। वाणी से कोई ऐसी बात न निकले जिससे आपस में कोई तू-तू, मैं-मैं का संकेत हो जाए। निवेश से बचें। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम और संतान की स्थिति भरपूर अच्छी है। व्यापार भी सही चल रहा है। शनितत्व का दान करें। नीली वस्तु का दान करें।
मकर- सितारों की तरह चमकते दिख रहे हैं। जिस चीज की जरूरत है उसकी उपलब्धता है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार बहुत अच्छा है। मां काली की अराधना करते रहें।
कुंभ- मन थोड़ा परेशान रहेगा। चिंतित रहेंगे आप। सिरदर्द और नेत्रपीड़ा परेशान करेगी। प्रेम और संतान भी मध्यम है। व्यापार ठीक चलता रहेगा। गणेश जी की अराधना करते रहें।
मीन- शुभता बढ़ रही है। संतान की स्थिति काफी अच्छी है। प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा चल रहा है। स्वास्थ्य की स्थिति बहुत सुधर चुकी है। हरी वस्तु का दान करते रहें।


ज्योतिष
राशिफल 21 मई : आज सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, बरसेगी हनुमान जी और शनिदेव की कृपा


Today’s Horoscope : वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 21 मई 2022 को शनिवार है। शनिवार का दिन हनुमान जी और शनिदेव को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से हनुमान जी और शनिदेव की पूजा- अर्चना की जाती है। प. राघवेंद्र शर्मा से जानिए 21 मई 2022 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल..
RO-NO-12027/80
मेष राशि- मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। व्यर्थ के झगड़े एवं वाद-विवाद से बचें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। वाहन सुख में कमी आ सकती है। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। परिवार का सहयोग मिलेगा।

वृष राशि- धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बौद्धिक कार्यों से मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। धन की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन सम्भव है। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। नौकरी में परिस्थितियों में सुधार होगा। मानसिक परेशानियां रहेंगी। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं।
मिथुन राशि- मन परेशान रहेगा। आत्मसंयत रहें। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। कारोबार पर ध्यान दें। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। खर्च अधिक रहेंगे। भाइयों के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। लाभ के अवसर मिलेंगे। कुछ पुराने मित्रों से सम्पर्क हो सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा।
कर्क राशि- आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शैक्षिक या बौद्धिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। कुटुम्ब के बुजुर्ग से धन प्राप्त हो सकता है। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। संयत रहें। वाणी में सौम्यता रहेगी। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। सन्तान को कष्ट होगा। बातचीत में सन्तुलित रहें।
सिंह राशि- मन परेशान हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। वाणी में सौम्यता रहेगी। कला एवं संगीत में रुचि हो सकती है। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। कारोबार में भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। आय में वृद्धि होगी। व्यर्थ के विवादों से दूर रहने का प्रयास करें। सुखद समाचार मिलेगा।
कन्या राशि- मानसिक शान्ति रहेगी। फिर भी आत्मसंयत रहें। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मन में व्याकुलता बढ़ेगी। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।
तुला राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। मानसिक शान्ति रहेगी। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है।
वृश्चिक राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। अति उत्साही होने से बचें। आत्मसंयत रहें। लेखनादि बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा। कारोबार के विस्तार पर खर्च बढ़ सकते हैं।
धनु राशि- वाणी में मधुरता रहेगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आय में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। परिवार का साथ मिलेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। सेहत का ध्यान रखें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। परिवार की समस्या परेशान कर सकती है।
मकर राशि- मन प्रसन्न रहेगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। खर्च अधिक रहेंगे। आय का कोई नया स्रोत विकसित हो सकता है। क्रोध के अतिरेक से बचें। बुजुर्ग महिला से धन प्राप्ति के योग बन रह हैं।
कुंभ राशि- संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। नौकरी में बदलाव की सम्भावना बन रही है। किसी दूसरे स्थान पर भी जाना पड़ सकता है। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। संचित धन में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिवार में मान-सम्मान मिलेगा।
मीन राशि- दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। संयत रहें। शैक्षिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। शैक्षिक या बौद्धिक कार्यों के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। परिवार का साथ मिलेगा। परिश्रम अधिक रहेगा। वस्त्रों के प्रति रुझान रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे।


ज्योतिष
राशिफल 20 मई : मीन वालों की आमदनी बढ़ेगी, कन्या वाले आज कोई फैसला लेने में सतर्क रहें


Today’s Horoscope : राहु मेष राशि में हैं। वक्री बुध सूर्य के साथ वृषभ राशि में हैं। केतु तुला राशि में हैं। चंद्रमा सूर्योदय के समय धनु राशि में रहेंगे। इसके बाद मकर राशि में जाएंगे। शनि कुंभ राशि में हैं। मंगल, शुक्र और गुरु मीन राशि में गोचर में चल रहे हैं।
RO-NO-12027/80
राशिफल-

मेष-स्वास्थ्य में थोड़ी सी कमजोरी का अनुभव करेंगे। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। जीवनसाथी से थोड़ी दूरी का संकेत दिख रहा है लेकिन भाग्यवश कुछ अच्छी घटनाएं भी घटेंगी जो जीवन को संतुलित करने में सहायक होंगी। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार चलता रहेगा। काली वस्तु का दान करते रहें।
वृषभ-जोखिम से आप उबर चुके हैं। जीवन पटरी पर आने लगा है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर हो चुका है। प्रेम और संतान अभी भी मध्यम चल रहा है। व्यापारिक दृष्टिकोण से कुछ अच्छा होगा। आय के नए-नए मार्ग प्रशस्त होते रहेंगे। मां काली की अराधना करते रहें।
मिथुन-स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है। ऊर्जा की कुछ कमी महसूस करेंगे। चोट लग सकती है। बचकर पार करें। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी चलती रहेगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से कुछ न कुछ लाभ होता रहेगा। हरी वस्तु पास रखें। गणेश जी की अराधना करते रहें।
कर्क-स्वास्थ्य में बहुत अच्छा सुधार होगा। प्रेम और संतान की स्थिति दिनोंदिन सुधर रही है। व्यापार भी सुधार की ओर जा रहा है। जीवनसाथी का पूरा-पूरा सहयोग मिल रहा है। बहुत दिनों बाद आपको बहुत अच्छा लगेगा। सुखद समय की शुरुआत हो गई है। बजरंग बली की अराधना करते रहें।
सिंह-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। डिस्टर्बेंस बना रहेगा लेकिन जीत आपकी होगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम और संतान की स्थिति अभी अच्छी नहीं है। व्यापार सही चलता रहेगा। भगवान विष्णु की अराधना करते रहें। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या-मानसिक स्थिति भावनात्मक बनी रहेगी। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें अन्यथा नुकसान हो सकता है। लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चलते रहेंगे। शनिदेव की अराधना करते रहें।
तुला-भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है, बढ़ेगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा लेकिन गृहकलह के संकेत हैं। प्रेम और संतान की दूरी बढ़ेगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा लेकिन गृहकलह के भी संकेत हैं। प्रेम और संतान के बीच रह-रहकर थोड़ी दूरी वाली होगी। कोई अड़चन, कोई झगड़ा नहीं होगा लेकिन संयोग के साथ थोड़ी दूरी रहेगी। संयोगवश दूरी होगी। डिस्टर्बेंस के साथ सुखद समय है। नीली वस्तु पास रखें।
वृश्चिक-पराक्रम रंग लाएगा। व्यापारिक स्थिति आपकी बढ़ रही है। प्रेम और संतान की स्थिति काफी शुभ दिखाई पड़ रही है। व्यापारिक, प्रेम, संतान और स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से सुखद समय दिखाई दे रहा है। नीली वस्तु का दान करें। अच्छा होगा।
धनु-कौटुम्बिक सुख में बाधा हो सकती है। तू-तू, मैं-मैं की स्थिति आ सकती है। पूंजी निवेश सोच-समझकर करें। स्वास्थ्य आपका अच्छा है। प्रेम और व्यापार की स्थिति अच्छी है। बस निवेश से बचें। शनिदेव की अराधना करते रहें।
मकर-सितारों की तरह चमकते दिख रहे हैं। स्वास्थ्य आपका अच्छा है। प्रेम और संतान का भी भरपूर सहयोग है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी कुछ नए आयाम बनते जा रहे हैं आपके जीवन में। मां काली की अराधना करते रहें।
कुंभ-मन चिंतित रहेगा। चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। ज्यादा सोचने के शिकार हो सकते हैं। स्वास्थ्य फिर भी अच्छा रहेगा। प्रेम और संतान मध्यम रहेगा। व्यापार रुक-रुककर अच्छा चलेगा। गणेश जी की अराधना करते रहें।
मीन-आय में आशातीत बढ़ोत्तरी होगी। प्रेम, संतान का साथ है। शुभता के प्रतीक बने रहेंगे। प्रेम, स्वास्थ्य, व्यापार अद्भुत दिखाई दे रहा है। लाल वस्तु पास रखें।


-
आस्था7 days ago
वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे में जिस जगह पर शिवलिंग मिला उसे तुरंत सील करने का कोर्ट ने दिया आदेश ; वजू पर पाबंदी
-
क्राइम6 days ago
छत्तीसगढ़ : रायपुर में अनाज कारोबारी से 50 लाख की लूट ; डूमरतराई में 9 बाइक सवारों ने घेरकर पीटा ; फिर बैग लेकर हुए फरार
-
Special News4 days ago
CG : कभी नक्सली कमांडर रहे मड़कम मुदराज ने CM को सुनाई आपबीती…कहा आत्मग्लानि में किया सरेंडर, आज हूं इंस्पेक्टर : देखिए वीडियो
-
क्राइम5 days ago
CG : मीना खलखो हत्याकांड में 3 पुलिसकर्मी बरी, बलरामपुर में नक्सली बताकर युवती की हुई थी हत्या ; 11 साल बाद कोर्ट का फैसला
-
राजनीति7 days ago
छत्तीसगढ़ में भाजपा का जेल भरो आंदोलन जारी, रायपुर में बृजमोहन अग्रवाल सहित 2000 कार्यकर्ता गिरफ्तार ; अन्य जिलों में भी जारी है प्रदर्शन
-
Special News6 days ago
छत्तीसगढ़ : Dial 112 की टीम ने बचाई एक और जान : बिलासपुर में पंखे से फंदा लगाकर सुसाइड का प्रयास कर रहे युवक को पुलिस ने बचाया
-
राज्य एवं शहर6 days ago
छत्तीसगढ़ में घायल होते-होते बचा BSP कर्मी का परिवार : सेक्टर -1 में गिर गई घर की छत, जर्जर मकानों में प्रबंधन नहीं दे रहा ध्यान
-
CORONA VIRUS7 days ago
छत्तीसगढ़ में आज 3 कोरोना मरीज मिले, 4 हुए ठीक ; सक्रिय मामले 19 ; केवल 7 जिलों में एक्टिव केस