Horoscope
राशिफल 20 फरवरी 2021 : वृश्चिक वाले जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें, जानें किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें सभी राशियों का हाल


ग्रहों की स्थिति-मंगल मेष राशि में हैं। चंद्रमा और राहु वृषभ राशि में हैं। केतु वृश्चिक राशि में हैं। शुक्र, बुध, शनि और गुरु मकर राशि में हैं। सूर्य कुंभ राशि में हैं। ग्रहों की ये स्थिति मध्यम कही जाएगी।
RO-NO-12078/75
राशिफल-
मेष-असभ्य भाषा के प्रयोग से बचें। नकारात्मक बोली से बचें। जुआ, सट्टा, लॉटरी में पैसे न लगाएं। मुख या नेत्र विकार से पीड़ित हो सकते हैं। प्रेम, व्यापार सही चल रहा है। काली वस्तु का दान करें।
वृषभ-बहुत अच्छा और बहुत बुरे के बीच में फंसे रहेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम मध्यम रहेगा। व्यापार करीब-करीब ठीक चलेगा। राहु मंत्र का जाप करें।
मिथुन-साझेदारी में कुछ समस्या हो सकती है। बाहरी सम्बन्ध खराब होने के संकेत हैं। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम ठीक है। व्यापारिक दृष्टिकोण से थोड़ी उथल-पुथल रहेगी। काली वस्तु पास रखें।
कर्क-स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नकारात्मक जो चीजें आएंगी, या किसी ऐसे स्रोत से पैसे आना जो आगे फंस सकते हैं, इसका ध्यान रखें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-व्यापार अच्छा है। बजरंग बली की अराधना करें। भगवान शिव का जलाभिषेक करें।
सिंह-कोर्ट-कचहरी में थोड़ी परेशानी हो सकती है आपको। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। सीने में विकार की आशंका है। प्रेम मध्यम है। व्यापार मध्यम है। स्वास्थ्य करीब-करीब ठीक चलेगा। काली वस्तु का दान करें।
कन्या-यात्रा में परेशानी का संकेत है। किसी से न उलझें। सम्मान का ध्यान रखें। स्वास्थ्य, प्रेम मध्यम है। व्यापार करीब-करीब ठीक रहेगा। शनिदेव की अराधना करते रहें।
तुला-किसी तरह का कोई रिस्क न लें। परेशानी में पड़ सकते हैं। जैसा चल रहा है चलने दें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम करीब-करीब ठीक है। व्यापारिक दृष्टिकोण से मिलाजुला रहेगा। मां काली की अराधना करें।
वृश्चिक-जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। बातों को जानें दें, अन्यथा पारिवारिक कलह बढ़ सकती है। स्वास्थ्य, प्रेम मध्यम है। व्यापार भी मध्यम गति से चल रहा है। मां काली की अराधना करते रहें।
धनु-मामा या ननिहाल पक्ष के किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। थोड़ा डिस्टर्ब रहेंगे लेकिन विजय पा लेंगे। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-व्यापार सही चल रहा है। काली वस्तु का दान करें।
मकर-थोड़ी मानसिक परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य, प्रेम और बच्चों की सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं। बाकी व्यापार सही चलेगा। मां काली की अराधना करें।
कुंभ-घर में तू-तू, मैं-मैं या किसी तरह की नकारात्मक उर्जा का संचार होगा जिससे मन बहुत बेचैन हो सकता है। सीने में विकार, रक्तचाप की स्थिति थोड़ी ऊपर-नीचे, स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम मध्यम, व्यापार करीब-करीब ठीक चलेगा। काली वस्तु का दान करें।
मीन-किया गया पराक्रम रंग लाएगा। बहुत तरह की उर्जा काम करेगी। नकारात्मक उर्जा ज्यादा न इस्तेमाल हो जाए, इसका ध्यान रखिएगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम मध्यम, व्यापार करीब-करीब ठीक रहेगा। काली वस्तु का दान करें।




CORONA VIRUS
महाराष्ट्र में उद्धव सरकार का बड़ा फैसला, रेस्टोरेंट में खाना खाने पर रोक, नाइट कर्फ्यू का टाइम भी बदला


मुंबई : महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए उद्धव सरकार ने रविवार को कई बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने रेस्टोरेंट में खाने खाने पर रोक लगा दी है। सरकार ने कहा है कि रेस्टोरेंट खुले रहेंगे, लेकिन वहां खाना खाने पर रोक रहेगी और पार्सल की सुविधा की अनुमति मिलेगी। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री असलम शेख ने कहा है कि ऑफिसों के कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम करेंगे। इसके अलावा सरकार ने नाइट कर्फ्यू रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक रहेगा।
RO-NO-12078/75
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामले अन्य राज्यों की तुलना में काफी ज्यादा सामने आ रहे हैं। राज्य में लगभग रोजाना ही पुराने कोरोना के रिकॉर्ड्स टूट रहे हैं। बीते दिन तकरीबन 50 हजार नए मामले सामने आने के बाद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आज एक हाई लेबल मीटिंग बुलाई थी। इस मीटिंग में ही कई सारे फैसले लिए गए हैं।
उद्धव ठाकरे ने इससे पहले दो अप्रैल को जनता को संबोधित करते हुए लॉकडाउन लगाने की आशंका से इनकार नहीं किया था। उन्होंने कहा था कि लोग लापरवाह हो गए हैं, सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ को रोकने के लिए एक-दो दिन में और अधिक पाबंदियां लगाई जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा था कि यदि लॉकडाउन लगाने का फैसला होगा तो फिर आर्थिक स्थिति खराब होगी। हमें धैर्य के साथ कोरोना से लड़ना होगा। एकजुट होकर हमें कोरोना से युद्ध लड़ना होगा। हमने इसके लिए प्रयास किए भी हैं। राज्य में 500 स्थानों पर कोरोना टेस्ट की सुविधा दी गई है।


-
Special News7 days ago
छत्तीसगढ़ से पहली महिला लेफ्टिनेंट बनी वंशिका पांडे ; मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी बधाई
-
खेल7 days ago
CWG 2022 : भारतीय मिक्स बैडमिंटन टीम को मिला सिल्वर मेडल ; CG के दुर्ग की आकर्षी कश्यप का भी रहा अच्छा प्रदर्शन
-
Special News3 days ago
आकर्षी कश्यप ने कॉमनवेल्थ गेम्स में दिखाया खेल भावना ; पाक खिलाड़ी चोटिल हुर्ह तो दिलासा देते दिखी छत्तीसगढ़ की बेटी ; देखिए वीडियो
-
CORONA VIRUS7 days ago
छत्तीसगढ़ में आज 3 कोरोना संक्रमित की मौत, 595 नए मामले, 713 मरीज हुए स्वस्थ ; रायपुर और राजनांदगांव में सबसे अधिक नए केस
-
क्राइम4 days ago
छत्तीसगढ़ : रायपुर, दुर्ग और राजनांदगांव में ईडी का छापा ; ज्वेलर्स और सीए के ठिकाने पर पहुंची प्रवर्तन निदेशालय की टीम
-
दुखद3 days ago
बिग ब्रेकिंग : CG में आकाशीय बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत, 3 झुलसे ; पामगढ़ में 23 भेड़ों की भी मौत
-
CORONA VIRUS3 days ago
CG Covid Update : 493 नए केस मिले, 631 हुए स्वस्थ, 4 संक्रमितो ने गवाई जान ; दुर्ग में सबसे ज्यादा नए मरीज मिले ; देखिए
-
राजनीति4 days ago
Chhattisgarh में ED के छापे से Politics गरमाई : मुख्यमंत्री भूपेश ने उठाए कई सवाल, पूर्व CM रमन ने किया पलटवार ; पढ़िए