ज्योतिष
राशिफल 1 मई 2021 : मकर राशि में है शनि, कन्या राशि वालों की सुख-संपदा में होगी वृद्धि, जानें अन्य राशियों की स्थिति


Today’s Horoscope : सूर्य और शुक्र मेष राशि में हैं। वृषभ राशि में बुध और राहु हैं। मिथुन राशि में मंगल हैं। चंद्रमा धनु राशि में हैं। केतु वृश्चिक राशि में हैं। शनि मकर राशि में हैं। गुरु कुंभ राशि में गोचर में बने हुए हैं। बुध और राहु का युग्म मानसिक रूप से डरावनी और वित्तीय संकट की स्थिति को इंगित करता है। बाकी ग्रहों की स्थिति जो भी है, पहले से चली आ रही है।
राशिफल-
मेष – स्वास्थ्य में सुधार के संकेत हैं। प्रेम की स्थिति पहले से बेहतर है। संतान भी बहुत अच्छी है लेकिन अभी निवेश से बचें। कुटुम्बीजनों में कोई दिक्कत न आने पाए। बाकी भाग्य आपका साथ देगा। आप आगे बढ़ते दिख रहे हैं। गंदी वाणी के प्रयोग से बचें। सामान्य से अच्छी स्थिति है लेकिन थोड़ा बचकर पार करने की जरूरत है। काली वस्तु का दान करें।
वृषभ – चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। थोड़ा बचकर पार करने की जरूरत है। नसों की समस्या न हो, ध्यान रखें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम की स्थिति बहुत अच्छी नहीं कही जाएगी लेकिन पहले से बेहतर है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। गणेश जी की अराधना करें।
मिथुन – पहले से थोड़ा सुधार की ओर चल रहे हैं लेकिन स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है आपका। प्रेम की स्थिति पहले से बेहतर है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप ठीक चलते रहेंगे। कोई समस्या की बात नहीं है। हरी वस्तु पास रखें।
कर्क – शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे लेकिन स्वास्थ्य थोड़ा डिस्टर्ब करेगा आपको। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम की स्थिति करीब-करीब ठीक चल रही है। व्यापारिक दृष्टिकोण से मध्यम समय चलता रहेगा। बजरंग बली की अराधना करते रहें।
सिंह – भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। बाकी सब ठीक-ठाक है। स्वास्थ्य पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। प्रेम की स्थिति पहले से बेहतर है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। भगवान विष्णु की अराधना करते रहें।
कन्या – घर में सुख-संपदा में वृद्धि हो सकती है लेकिन कलहकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम की स्थिति में मध्यम गति से आगे बढ़ते रहेंगे। व्यापार थोड़ा ध्यान देकर लेकर चलना पड़ेगा। शनिदेव की अराधना करते रहें।
तुला – व्यवसायिक सफलता की ओर जा रहे हैं। जो आपने डिजाइन किया है उसे लागू करें। स्वास्थ्य और प्रेम मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से रुक-रुककर आपका काम चलता रहेगा। शनिदेव की अराधना करते रहें।
वृश्चिक – पूंजी निवेश न करें। वाणी अनियंत्रित न होने दें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम की स्थिति पहले से बेहतर है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चलते रहेंगे। पीली वस्तु पास रखें।
धनु – आपके अंदर एक सार्थक उर्जा का संचार हो रहा है। स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार है। प्रेम की स्थिति बेहतर है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी आप एक सामान्य स्थिति गुजार रहे हैं। बजरंग बाण का पाठ करें।
मकर – मन थोड़ा चिंतित बना रहेगा। खर्च और अज्ञात भय आपको परेशान करेगा। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम की स्थिति करीब-करीब ठीक है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चलते रहेंगे। पीली वस्तु का दान करें।
कुंभ – रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार सब कुछ बढ़िया दिख रहा है। पीली वस्तु का दान करें।
मीन – व्यवसायिक सफलता के साथ आगे बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य सुधार की ओर है। प्रेम की स्थिति काफी बेहतर है। व्यापारिक दृष्टिकोण से धीरे-धीरे आप आगे चलते रहेंगे। हनुमान जी की अराधना करते रहना आपके लिए अच्छा होगा।



ज्योतिष
राशिफल 19 अगस्त : इन राशियों के जातक कलह से बचें, ये लोग सफेद वस्तु रखें पास


Today’s Horoscope : राहु मेष राशि में हैं। चंद्रमा और मंगल लक्ष्मी योग बनाकर वृषभ राशि में हैं। शुक्र कर्क राशि में हैं। सूर्य और बुध सिंह राशि में हैं। केतु तुला राशि में हैं। वक्री शनि मकर राशि में हैं। वक्री गुरु मीन राशि में गोचर में चल रहे हैं।
राशिफल-
मेष-कुटुम्बीजनों और धन के आवक में वृद्धि होगी। लिक्विड फंड में बढ़ोत्तरी होगी। स्वास्थ्य नरम-गरम बना रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति काफी अच्छी हो चुकी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी पहले से बेहतर आप दिखने लगे हैं। लाल वस्तु पास रखें।
वृषभ-सौम्यता के प्रतीक बने रहेंगे। स्वास्थ्य की अच्छी स्थिति रहेगी। धन, वैभव, व्यापार सब बहुत बढ़िया दिख रहा है। कोई समस्या नहीं है। जिस चीज की भी आवश्यकता होगी उसकी उपलब्धता जीवन में दिख रही है। उत्तम समय है। भगवान भोलेनाथ की अराधना करते रहें।
मिथुन-खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। शुभ कार्यों में खर्च होगा लेकिन खर्च ज्यादा होगा। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापार भी बहुत अच्छा है। बस अज्ञात भय और खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। लाल वस्तु का दान करें।
कर्क-स्वास्थ्य में सुधार, आय में आशातीत बढ़ोत्तरी, शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। अति शुभ समय है। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। प्रेम, संतान, व्यापार सब बहुत अच्छा दिख रहा है। लाल वस्तु पास रखें।
सिंह-कोर्ट-कचहरी में विजय के संकेत हैं। व्यापारिक सफलता मिलेगी। पिता के स्वास्थ्य में अच्छी स्थ्िाति है। स्वास्थ्य पहले से काफी सुधर चुका है। प्रेम और संतान भी ठीक है। व्यापारिक दृष्टिकोण से कुछ नए आयाम दिख रहे हैं। लाल वस्तु पास रखें।
कन्या-परिस्थितियां अनुकूल हो चुकी हैं। रुका हुआ काम चलने लगेगा। यात्रा में अच्छी स्थिति होगी लेकिन थोड़े संघर्ष के बाद। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम और संतान मध्यम है। व्यापार ठीक दिख रहा है। लाल वस्तु का दान करें।
तुला-चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। कोई रिस्क न लें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम और संतान मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से करीब-करीब ठीक रहेंगे। भगवान भोलेनाथ की अराधना करते रहें।
वृश्चिक-जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। सम्पन्नता की ओर बढ़ेंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम और संतान मध्यम, व्यापारिक दृष्टिकोण से कुछ शुभ संकेत दिख रहे हैं। लाल वस्तु पास रखें।
धनु-शत्रु परास्त होंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। धन-धान्य की बढ़ोत्तरी होगी। संतान पहले से बेहतर है। प्रेम का भरपूर साथ मिलेगा। व्यापार इत्यादि सब बहुत बढ़िया चल रहा है। बजरंग बाण का पाठ करें।
मकर-विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय है। स्वास्थ्य नरम-गरम बना रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी कुछ शुभ संकेत दिख रहा है। मां काली की अराधना करते रहें।
कुंभ-भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति अच्छी है। सफेद वस्तु पास रखें।
मीन-किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है। प्रेम और संतान की स्थिति बड़ी अच्छी है। व्यापार बहुत शुभ दिख रहा है। लाल वस्तु पास रखें।


ज्योतिष
राशिफल 18 अगस्त : वृषभ राशि वालों की खराब हो सकती है मानसिक स्थिति, जानिए आज का राशिफल


Today’s Horoscope : चंद्रमा और राहु मेष राशि में हैं। सूर्य और बुध सिंह राशि में हैं। शुक्र कर्क राशि में हैं। केतु तुला राशि में हैं। वक्री शनि मकर राशि में हैं। वक्री गुरु कुंभ राशि में गोचर में चल रहे हैं।
राशिफल-
मेष-मानसिक साहस बढ़ेगा। बच्चों की स्थिति अच्छी होगी। निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी। आत्मविश्वास आ जाएगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार भी मध्यम रहेगा। काली वस्तु का दान करें।
वृषभ-मानसिक स्थिति थोड़ी सी खराब रहेगी। अज्ञात भय सताएगा। सिरदर्द, नेत्रपीड़ा आपको परेशान करेगी। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ी सी मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से सही चलते रहेंगे। हरी वस्तु पास रखें।
मिथुन-आय में आशातीत बढ़ोत्तरी होगी। फिर भी मन थोड़ा परेशान रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी होगी। व्यापार भी अच्छा रहेगा। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।
कर्क-स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। थोड़ा ध्यान देकर आगे बढ़ें। कोर्ट-कचहरी में बचकर पार करें। आय और संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है लेकिन एक-दो दिन थोड़ा नरम बना रहेगा। काली वस्तु का दान करें।
सिंह-यात्रा में कष्ट हो सकता है। स्वास्थ्य बहुत अच्छा हो गया है। मान-सम्मान पर ध्यान दें। व्यापारिक दृष्टिकोण से ठीक है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम है।
कन्या-परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। थोड़ा बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार ठीक चलता रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।
तुला-उदर रोग थोड़ा परेशान कर सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य और सम्बन्ध दोनों पर ध्यान देने की जरूरत है। प्रेम-संतान मध्यम है। व्यापार भी मध्यम चल रहा है। शनिदेव की अराधना करते रहें।
वृश्चिक-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। किसी बुजुर्ग के आशीर्वाद से स्थिति थोड़ी ठीक होगी। ननिहाल पक्ष से कुछ बुरा समाचार प्राप्त हो सकता है। प्रेम, संतान मध्यम है। व्यापार भी मध्यम कहा जाएगा। काली वस्तु का दान करें।
धनु-बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। कोई नई शुरुआत न करें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं की आशंका है। निर्णय लेने की क्षमता पर ध्यान रखें। कोई सही निर्णय अभी नहीं हो पाएगा इसलिए टाल कर रखें। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अभी मध्यम है। काली वस्तु का दान करें।
मकर-गृहकलह की स्थिति बन रही है। घरेलू सुख बाधित है। घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार दिख रहा है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम और संतान अच्छा है। व्यापार सही चलता रहेगा। मां काली की अराधना करते रहें।
कुंभ-व्यापारिक दृष्टिकोण से मध्यम समय है। नाक, कान, गला की परेशानी दिख रही है। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम और संतान की स्थिति ठीक ठाक कही जाएगी। व्यापार सही चल रहा है। सूर्यदेव को जल अर्पित करते रहें।
मीन-वाणी पर नियंत्रण रखें। खराब भाषा के इस्तेमाल से बचें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। नुकसान हो सकता है। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। व्यापारिक दृष्टिकोण से करीब-करीब सही रहेगा। काली वस्तु का दान करें।


ज्योतिष
राशिफल 12 अगस्त : मकर समेत इन राशि वालों के अनाप-शनाप खर्चे होंगे, ये लोग नीली वस्तु रखें पास


Today’s Horoscope : राहु मेष राशि में हैं। मंगल वृषभ राशि में हैं। सूर्य और शुक्र कर्क राशि में हैं। सिंह राशि में बुध हैं। केतु तुला राशि में हैं। चंद्रमा और शनि मकर राशि में हैं। यहां पर शनि वक्री हैं। गुरु मीन राशि में वक्री गति से चल रहे हैं।
राशिफल-
मेष-दिनों दिन सुधार की ओर अग्रसर हैं। बहुत जल्द आपकी व्यवसायिक स्थिति सुधर जाएगी। शारीरिक स्थिति पहले से बेहतर हो चुकी है। प्रेम और संतान की स्थिति भी अच्छी चल रही है। कुल मिलाकर नकारात्मक स्थितियों से निकलकर सकारात्मक ऊर्जा की ओर आगे बढ़ रहे हैं। काली वस्तु का दान करें।
वृषभ-थोड़ा कठिन समय कहेंगे। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम और संतान भी ठीक है। मान सम्मान पर ठेस पहुंच सकती है। यात्रा में कष्ट की आशंका है। शनिदेव की अराधना करते रहें।
मिथुन-एक दिन और जोखिम भरा है। चोट लग सकती है या किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से पहले से बेहतर कहे जाएंगे। नीली वस्तु पास रखें। शनिदेव की अराधना करें।
कर्क-रौब और रूआब बना रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी हो चुकी है। बस थोड़ा स्वास्थ्य पर ध्यान दें और जीवनसाथी के स्वास्थ्य और साथ पर ध्यान दें। नीली वस्तु का दान करें।
सिंह-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। पैरों में चोट न लगे ध्यान रखें। ध्यान रखें। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम, संतान की स्थिति पहले से बेहतर है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी शुभ संकेत है। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या-मानसिक दबाव बना रहेगा। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं की आशंका है। स्वास्थ्य करीब-करीब ठीक है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार भी मध्यम कहा जाएगा। शनिदेव की अराधना करते रहें।
तुला-घरेलू सुख बाधित है। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में परेशानी हो सकती है। घर में कलह का संकेत है। सीने में विकार की आशंका है। प्रेम, संतान की स्थिति भी मध्यम है। कुल मिलाकर मध्यम समय कहा जाएगा हर मामले में। भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करें।
वृश्चिक-पराक्रम रंग लाएगा। व्यवसायिक सफलता मिलेगी। फिर भी मन परेशान रहेगा। नाक, कान, गला की परेशानी हो सकती है। अपनों के स्वास्थ्य को लेकर भी मन परेशान रहेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम दिख रहा है। नीली वस्तु का दान करें।
धनु-आपस में तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। कुटुम्बीजनों से न उलझें। वाणी पर नियंत्रण रखें। पूंजी निवेश न करें। धनहानि की आशंका है। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम और संतान की स्थिति पहले से सुधर चुकी है। व्यापार मध्यम दिख रहा है। बजरंग बली की अराधना करते रहें।
मकर-अनाप-शनाप खर्चे होंगे। सिरदर्द और नेत्रपीड़ा परेशान करेगी। मानसिक परेशानी बनी रहेगी। प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। मां काली की अराधना करते रहें।
कुंभ-आय की स्थिति अच्छी रहेगी। कुछ भ्रामक समाचार से परेशान हो सकते हैं। व्यापार करीब-करीब ठीक रहेगा। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। नीली वस्तु पास रखें।
मीन-स्थिति ठीक-ठाक कही जाएगी। लेकिन ध्यान दें। सीने में विकार की आशंका है। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नए व्यापार की शुरुआत अभी न करें। संतान और प्रेम पक्ष की स्थिति अभी बहुत अच्छी नहीं है। कुल मिलाकर मध्यम समय है। शनिदेव की अराधना करते रहें।


-
राज्य एवं शहर3 days ago
CG : दुर्ग में शिवनाथ नदी खतरे के निशान से 15 फीट ऊपर, कई गांव डूबे, शहर में भी घुसा पानी, SDRF ने किया रेस्क्यू ; 4 साल पहले बना पुल धंसा : देखिए वीडियो
-
बॉलीवुड तड़का - Entertainment1 day ago
MMS Scandal : एमएमएस लीक कांड पर कच्चा बादाम फेम अंजली अरोरा की तीखी प्रतिक्रिया, अभद्र भाषा इस्तेमाल करते हुए कह डाली ये बात : देखिए वीडियो
-
क्राइम1 day ago
कुम्हारी में ट्रक ने 14 वर्षीय छात्रा को कुचला, मौत ; ग्रामीणों के चक्काजाम के चलते रायपुर से भिलाई NH पर 10 घंटों से ज्यादा रहा महा जाम ; देखिए वीडियो
-
क्राइम3 days ago
CG में हाईप्रोफाइल Sex रैकेट का खुलासा, व्हाट्सएप के जरिए होता था डील, 3 युवक व 3 युवतियां अपत्तिजनक हालत मे गिरफ्तार
-
क्राइम2 days ago
छत्तीसगढ़ : भिलाई कैंप के 6 दोस्त का कार एक्सीडेंट ; पिकनिक मनाने गए थे, लौटते समय पलट गई कार, एक की मौत, 2 गंभीर
-
राज्य एवं शहर21 hours ago
छत्तीसगढ़ : रायपुर-जगदलपुर NH पर बस-कार की जबरदस्त टक्कर : 5 युवकों की मौत, गैस कटर के मदद से निकाले गए शव
-
देश-विदेश5 days ago
लाल किले के प्राचीर से PM ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज : अपने संबोधन मे महिलाओं के किस दर्द को पीएम मोदी ने किया महसूस…? ; जय जवान से जय अनुसंधान तक, 5 प्रण और 5G का जिक्र, जानें PM मोदी के भाषण की बड़ी बातें
-
क्राइम3 days ago
CG क्राइम न्यूज : घर में घुसकर 17 साल की लड़की से रेप करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चाकू के नोक पर दिया था वारदात को अंजाम